महाराष्ट्र: BJP-शिवसेना के खिलाफ मैदान में 56 पार्टियों का महागठबंधन

United States News News

महाराष्ट्र: BJP-शिवसेना के खिलाफ मैदान में 56 पार्टियों का महागठबंधन
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 139 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 63%

महाराष्ट्र: बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को कड़ी टक्कर देने के लिए 56 पार्टियों ने मिलकर बनाया महागठबंधन IndiaElects Maharashtra

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के अखाड़े में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को कड़ी टक्कर देने के लिए शनिवार को 56 पार्टियों ने मिलकर एक मजबूत महागठबंधन को अंतिम रूप दिया. महागठबंधन में शामिल दो बड़ी पार्टियां- कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर फैसला लेंगी.

राज्य में लोकसभा की 48 सीटें हैं. जिन छोटी पार्टियों के चुनाव लड़ने की संभावना है, उनमें प्रमुख हैं-स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, बहुजन विकास अगाडी और युवा स्वामिभमानी पार्टी. सत्तारूढ़ बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने 48 सीटों पर 25:23 के अनुपात में अपने-अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. उधर, महाराष्ट्र की सिलोद सीट से कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ए. नबी ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. सत्तार ने मीडिया से कहा,"मैंने आज पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. मैं औरंगाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ूंगा." सत्तार ने हालांकि कहा कि वह पार्टी नेतृत्व से या पार्टी में अन्य किसी से नाखुश नहीं हैं, जिसके कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी है. उन्होंने कहा,"मैं मुस्लिम समुदाय के लिए कुछ करने, उनकी समस्याएं सुलझाने और उनकी मांगें पूरी करने में उनकी मदद करना चाहता हूं. मुझे लगता है कि यह एक बड़े मंच पर किया जा सकता है, जब एक मुस्लिम संसद के लिए निर्वाचित हो." दो बार के विधायक सत्तार ने कहा,"मैं न सिर्फ चुनाव लड़ूंगा, बल्कि पीछे नहीं हटूंगा और आशा है मैं लोकसभा चुनाव निश्चित रूप से जीतूंगा." उन्होंने कहा कि मैदान में सभी अन्य उम्मीदवारों के समक्ष वह कड़ी चुनौती पेश करेंगे. दूसरी ओर महाराष्ट्र में महागठबंधन को ध्यान में रखते हुए शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने 23 सीटों के कोटे में से 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने अधिकांश सीटों पर मौजूदा सांसदों को ही उतारा है. मुंबई में पार्टी ने मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, मुंबई दक्षिण-मध्य से राहुल शेवाले और मुंबई उत्तरपूर्व से गजानन कृतिकर को उम्मीदवार बनाया है. मुंबई की बची तीन सीटें गठबंधन के उसके साथी बीजेपी के पास है. कोंकण क्षेत्र से, पार्टी ने थाणे से राजन विचारे, कल्याण से श्रीकांत शिंदे, रायगढ़ से केंद्रीय मंत्री अनंत गीते, रत्नागिरी-सिधुदुर्ग से विनायक राऊत को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा पार्टी ने कोल्हापुर सीट से संजय मंडालिक, हटकानंगाले से धर्यशील माने, शिर्डी से सदाशिव लोखांडे, शिरूर से शिवाजीराव अधलराव, औरंगाबाद से चंद्रकांते खर और मवाल से श्रीरंग बर्ने को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं पूर्वी महाराष्ट्र में, यवतमाल-वाशिम से भावने गवली, बुलढ़ाना से प्रतापराव जाधव, रामटेक से क्रुपाल तुमाने, अमरावती से आनंदराव अदसुल, परभणी से संजय जाधव, हिंगोली से हेमंत पाटिल और ओस्मानाबाद से आमराजे निमबाल्कर को उम्मीदवार बनाया गया था. वरिष्ठ शिवसेना नेता और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि दो अन्य सीटों पालघर और सतारा के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी. बीजेपी-शिवसेना गठबंधन के तहत, दोनों पार्टियां यहां की 48 संसदीय सीट में से 25:23 के अनुपात से चुनाव लड़ रही हैं. पार्टी ने गठबंधन के अपने पांच छोटे दलों के लिए कोई सीट नहीं छोड़ी है. इस लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एक तरफ बीजेपी-शिवसेना का गठबंधन होगा तो दूसरी ओर उन 56 पार्टियों का महागठबंधन होगा जिनकी अगुआई कांग्रेस और एनसीपी जैसे दल करेंगे. यह पहला मौका होगा जब महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना बनाम महागठबंधन की लड़ाई इतने बड़े स्तर पर देखी जाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

परिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaपरिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaकांग्रेस में इस बात को लेकर आशंका है कि भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करवा सकती है। वहीं भाजपा खेमे में यह चर्चा
Read more »

त्रिपुरा में बीजेपी को बड़ा झटका तो महाराष्‍ट्र में कांग्रेस ने खोया नेता प्रतिपक्षत्रिपुरा में बीजेपी को बड़ा झटका तो महाराष्‍ट्र में कांग्रेस ने खोया नेता प्रतिपक्षLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): त्रिपुरा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामकृण्ण विखे पाटिल ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Read more »

राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »

मोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहमोदी के गढ़ काशी में प्रियंका, पुलवामा के शोक में रद्द किया होली मिलन समारोहआज पहली बार मोदी के गढ़ वाराणसी जाएंगी प्रियंका गांधी, जानिए पूरा कार्यक्रम-
Read more »

महाराष्ट्र में सपा-बसपा गठबंधन, क्या कांग्रेस और एनसीपी को होगा चुनावो में भारी नुकसान?महाराष्ट्र में सपा-बसपा गठबंधन, क्या कांग्रेस और एनसीपी को होगा चुनावो में भारी नुकसान?माजवादी पार्टी के नेता अबु आसिम आज़मी ने कहा कि हम दोनों पार्टियां पूरे महाराष्ट्र की 48 सीटों पर इस गठबंधन से चुनाव लड़ेगी.
Read more »

यूपी में रखा किनारे, अब महाराष्ट्र में कांग्रेस का सिरदर्द बढ़ाएंगे एसपी-बीएसपी-Navbharat Timesयूपी में रखा किनारे, अब महाराष्ट्र में कांग्रेस का सिरदर्द बढ़ाएंगे एसपी-बीएसपी-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: अबू आसिम आजमी ने कहा, 'बीजेपी और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैंने सेकुलर गठबंधन का हिस्सा बनने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस ने दरवाजे बंद कर दिए। उसने समाजवादी पार्टी को एक भी सीट देने से इनकार कर दिया।
Read more »

PSE: महाराष्ट्र में किसानों की हालत तो पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी अहम मुद्दाPSE: महाराष्ट्र में किसानों की हालत तो पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी अहम मुद्दानरेंद्र मोदी पीएम के लिए महाराष्ट्र में अधिकतर वोटरों की पसंद बने हुए हैं. मार्च PSE सर्वे के मुताबिक मोदी की लोकप्रियता में बीते 5 महीने में 6% का इज़ाफ़ा हुआ है. मार्च सर्वे में 53% वोटरों ने मोदी को पीएम के लिए पहली पसंद बताया.
Read more »

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगेगी स्याही- Amarujalaमहाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर लगेगी स्याही- Amarujalaसंसदीय चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र में 24 मार्च को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में मतदाताओं की तर्जनी अंगुली पर
Read more »

गुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात में बच्ची के अपहरण के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या- Amarujalaगुजरात के वडोदरा के पास एक गांव में बच्ची के अपहरण के शक में भीड़ ने 32 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
Read more »

इन 12 परिवारों के हाथ में घूमती रही है महाराष्ट्र में सत्ता की चाबीइन 12 परिवारों के हाथ में घूमती रही है महाराष्ट्र में सत्ता की चाबीThe keys of power in Maharashtra are roaming in the hands of these 12 families | पढ़िए महाराष्ट्र के उन राजनीतिक परिवारों की कहानी जो सत्ता के केंद्र में रहते हैं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:16:03