महाराष्ट्र में बैठे हिस्ट्रीशीटर ने करवाई जौनपुर के पत्रकार की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया अरेस्‍ट

Jaunpur Journalist Murder Case News

महाराष्ट्र में बैठे हिस्ट्रीशीटर ने करवाई जौनपुर के पत्रकार की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया अरेस्‍ट
Mastermind Zameeruddin ArrestJaunpur Ashutosh Shrivastav MurderJaunpur Police

जौनपुर के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्‍तव की हत्‍या के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। 48 घंटे के भीतर जौनपुर पुलिस की टीम ने महाराष्‍ट्र के भिवंडी से मास्‍टरमाइंड को पकड़ लिया है। हत्‍याकांड के पीछे गोतस्‍करी से जुड़ा मामला सामने आया है।

जावेद अहमद, जौनपुर: पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या मामले मास्टरमाइंड जमीरुद्दीन को जौनपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जहीरूद्दीन पर कई मुकदमे दर्ज हैं और उसका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी है। हत्या के बाद पुलिस ने जब तार जोड़ने शुरू किए तो इसकी कड़ी महाराष्ट्र के भिवंडी में मिली। इसके बाद टीम भेज कर वहां से जमीरुद्दीन को दबोच लिया गया। आशुतोष श्रीवास्तव यूट्यूब चैनल चलाते थे। अक्सर वे गोतस्करों और भूमाफियाओं के खिलाफ खबरें लिखते थे। कुछ लोग बताते हैं कि उनका संबंध एक पार्टी से भी था। गत सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद निवासी आशुतोष श्रीवास्तव किसी काम से बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे। इमरानगंज चौराहे पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार कुछ युवकों ने उन्हें बहाने से रोक लिया। बुलेट रुकते ही बाइक सवार युवकों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। आशुतोष के सीने में कई गोलियां लगीं और वे वहीं गिर पड़े।जांच में आया जमीरुद्दीन का नामक्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान ने बताया कि हत्याकांड के पीछे गोतस्करी की बात सामने आई है। जब परिजन और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू हुई तो हिस्ट्रीशीटर जमीरुद्दीन का नाम सामने आने लगा। पता चला कि भिवंडी में बैठकर जमीरुद्दीन ने ही शूटर की मदद से आशुतोष की हत्या करवाई है। इसके बाद एक टीम को महाराष्ट्र के भिवंडी भेजा गया। वहां स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने जमीरुद्दीन को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।.

जावेद अहमद, जौनपुर: पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या मामले मास्टरमाइंड जमीरुद्दीन को जौनपुर पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया। जहीरूद्दीन पर कई मुकदमे दर्ज हैं और उसका लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी है। हत्या के बाद पुलिस ने जब तार जोड़ने शुरू किए तो इसकी कड़ी महाराष्ट्र के भिवंडी में मिली। इसके बाद टीम भेज कर वहां से जमीरुद्दीन को दबोच लिया गया। आशुतोष श्रीवास्तव यूट्यूब चैनल चलाते थे। अक्सर वे गोतस्करों और भूमाफियाओं के खिलाफ खबरें लिखते थे। कुछ लोग बताते हैं कि उनका संबंध एक पार्टी से भी था। गत सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे शाहगंज थाना क्षेत्र के सबरहद निवासी आशुतोष श्रीवास्तव किसी काम से बुलेट पर सवार होकर जा रहे थे। इमरानगंज चौराहे पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार कुछ युवकों ने उन्हें बहाने से रोक लिया। बुलेट रुकते ही बाइक सवार युवकों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। आशुतोष के सीने में कई गोलियां लगीं और वे वहीं गिर पड़े।जांच में आया जमीरुद्दीन का नामक्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान ने बताया कि हत्याकांड के पीछे गोतस्करी की बात सामने आई है। जब परिजन और अन्य लोगों से पूछताछ शुरू हुई तो हिस्ट्रीशीटर जमीरुद्दीन का नाम सामने आने लगा। पता चला कि भिवंडी में बैठकर जमीरुद्दीन ने ही शूटर की मदद से आशुतोष की हत्या करवाई है। इसके बाद एक टीम को महाराष्ट्र के भिवंडी भेजा गया। वहां स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने जमीरुद्दीन को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mastermind Zameeruddin Arrest Jaunpur Ashutosh Shrivastav Murder Jaunpur Police Up News जौनपुर में पत्रकार की हत्‍या यूपी न्‍यूज उत्‍तर प्रदेश समाचार जौनपुर पुलिस जौनपुर पत्रकार हत्‍या अपडेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

खिरनी चेयरमैन हनीट्रेप मामले में पांच जनों को दबोचाखिरनी चेयरमैन हनीट्रेप मामले में पांच जनों को दबोचाकोतवाली थाना पुलिस ने 48 घंटे में हनीट्रेप गैंक के सदस्यों को दबोचासवाईमाधोपुर.
Read more »

Canada: कनाडा पुलिस का दावा- निज्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए तीन संदिग्ध; भारत पर लगाया बड़ा आरोपCanada: कनाडा पुलिस का दावा- निज्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए तीन संदिग्ध; भारत पर लगाया बड़ा आरोपकनाडा की पुलिस ने पिछले साल खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कथित हिट स्क्वॉड के तीन सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
Read more »

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई निज्जर की हत्या? ट्रूडो की एजेंसी ने भारत सरकार को भी घेराअसल में कनाडा पुलिस ने निज्जर हत्या कांड में एक हिट स्क्वाड को अरेस्ट किया है। उसके कई सदस्य इस आतंकी की हत्या में शामिल बताए जा रहे हैं।
Read more »

Punjab: कौन है हरदीप निज्जर हत्याकांड में पकड़ा गया करण बराड़...स्टडी वीजा पर गया था कनाडा, दादा ने कही ये बातPunjab: कौन है हरदीप निज्जर हत्याकांड में पकड़ा गया करण बराड़...स्टडी वीजा पर गया था कनाडा, दादा ने कही ये बातकनाडा में पिछले साल हुई खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में पुलिस ने हिट स्क्वॉड के तीन सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
Read more »



Render Time: 2026-05-05 15:26:50