ब्रिटेन /महारानी एलिजाबेथ से 20% ज्यादा है सुपर रॉक बैंड क्वीन की संपत्ति
संडे टाइम्स की रिच लिस्ट में 1989 से 1994 तक अव्वल रही थीं महारानी नियम बदलने से नुकसान, क्राउन एस्टेट, रॉयल आर्ट कलेक्शन की आमदनी अब महारानी की संपत्ति में शुमार नहीं होतीसंपत्ति अर्जित करने के मामले में सुपर रॉक बैंड क्वीन ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को पीछे छोड़ दिया है। संडे टाइम्स की रिच लिस्ट में इस बार बैंड क्वीन की संपत्ति 44.
5 करोड़ पाउंड आंकी गई है जबकि महारानी की कुल संपत्ति 37 करोड़ पाउंड है। हालांकि, महारानी को इस बार नियमों के बदलने से नुकसान हुआ। संडे टाइम्स ने क्राउन एस्टेट और रॉयल आर्ट कलेक्शन की आमदनी को महारानी के खाते में जोड़ने से इनकार कर दिया। वैसे इस लिस्ट में 1989 से 1994 तक लगातार पांच साल महारानी अव्वल रही थीं। ब्रायल मे, रोजर टेलर, जॉन डेकॉ की तकदीर ने तब करवट ली जब उनकी फिल्म बोहेमियन रेपसॉडी ने सफलता के नए कीर्तिमान रचे। उसके बाद इन तीनों की कुल संपत्ति चार हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। फिल्म ने तीनों का भाग्य कुछ ऐसा बदला कि उन्होंने संपत्ति के मामले में महारानी को भी पीछे छोड़ दिया। बोहेमियन रेपसॉडी जाने माने गायक फ्रेडी मर्करी के जीवन को दर्शाती है। उनकी मौत 1991 में एड्स जैसे न्यूमोनिया से हुई थी। तब उनकी उम्र महज 45 साल की थी। बाक्स ऑफिस पर यह फिल्म 75.9 करोड़ पाउंड का कारोबार करने के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म में मर्करी के बेहतरीन अभिनय के लिए रेमी मलेक को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर और बाफ्ता अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनके अभिनय ने क्वींस के म्यूजिक में चार चांद लगा दिए।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »
ईडी ने जाकिर नाईक के खिलाफ दायर की चार्जशीट, 50 करोड़ की संपत्ति भी जब्तईडी ने जाकिर नाईक और अन्य के खिलाफ 22 दिसंबर 2016 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी। dir_ed zakirnaik zakirnaik enforcementdirectorate
Read more »
ज़ाकिर नाईक को बड़ा झटका, ED ने जब्त की 50 करोड़ की संपत्ति– News18 हिंदीनाईक 2016 में देश छोड़ कर भाग गया था. माना जा रहा है कि वह मलेशिया में शरण लिए हुए है
Read more »
राजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakआजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में. उत्तर प्रदेश में गोमती किनारे बसे सुल्तानपुर की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे वीवीआईपी सीट की अहमियत नहीं मिल सकी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग से सटे हुए क्षेत्र से गांधी परिवार के वारिस वरुण गांधी को उतारकर इसे हाई प्रोफाइल तो बनाया. साथ ही साथ 16 साल के अपने सूखे को भी खत्म कर कमल खिलाने में कामयाब रही. इस बार वरुण गांधी की जगह जब बीजेपी ने सुल्तानपुर सीट से उनकी मां मेनका गांधी को मैदान में उतारा है जिनके सामने महागठबंधन की तरफ से सोनू सिंह और कांग्रेस के संजय सिंह बड़ी चुनौती बन कर खड़े हैं. सुल्तानपुर से किसका होगा राजतिलक, ये सवाल लेकर आज यहां की जनता से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बेटे वरुण का ताज मां मेनका को पहनाएगा सुल्तानपुर?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
पाक ने मसूद की संपत्ति जब्त की, ट्रैवल बैन भी लगायाअजहर पर हथियारों की खरीद-बिक्री पर भी बैन लगाया गया मसूद को 1 मई को संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक आतंकी घोषित किया था | Pak issues order to freeze assets of Azhar, impose travel ban news and updates
Read more »
सनसनीखेज खुलासा, मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की 11 लड़कियों की हत्या, श्मशान से मिली हड्डियों की पोटलीनई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की हत्या की थी और एक श्मशान घाट से हड्डियों की पोटली बरामद हुई है।
Read more »
कम्प्यूटर बाबा ने प्रज्ञा की तुलना रावण से और शिवराज की शकुनी से कीबोले- दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 7000 साधु करेंगे हठ योग, फिर करेंगे रोड शो 13 अखाड़ों के साधू 7 मई को आएंगे भोपाल | loksabha chunav 2019 computer baba hatyog in bhopal
Read more »
