महाराजाओं वाली टिप्पणी पर सिंधिया और गांधी के बीच वाकयुद्ध

राजनीति News

महाराजाओं वाली टिप्पणी पर सिंधिया और गांधी के बीच वाकयुद्ध
RAAHUL GANDHIJYOTIRADITYA SINHIAकांग्रेस
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 129 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 53%

राहुल गांधी की 'केवल महाराजाओं को अधिकार प्राप्त थे' वाली टिप्पणी पर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है।

पीटीआई, नई दिल्ली। ' महाराजा ओं' वाली टिप्पणी पर अब भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और संसद में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। सिंधिया ने जब राहुल की 'केवल महाराजा ओं को अधिकार प्राप्त थे' वाली टिप्पणी की आलोचना की तो कांग्रेस ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह शायद राजघरानों के अंग्रेजों के प्रति प्रेम को भूल गए हों, 'लेकिन हम नहीं भूल सकते।' राहुल गांधी ने कही थी ये बात गौरतलब है कि सोमवार को महू में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि आजादी

से पहले दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को कोई अधिकार नहीं था। 'केवल महाराजाओं और राजाओं को अधिकार प्राप्त थे। आजादी के साथ बदलाव आया। आपको जमीन और अधिकार मिले। भाजपा-आरएसएस आजादी से पहले का भारत चाहते हैं, जहां आम लोगों के पास कोई अधिकार नहीं थे। केवल अदाणी और अंबानी जैसे लोगों के पास अधिकार थे। वे चाहते हैं कि गरीब खामोशी से पीड़ा सहते रहें और सपने न देखें, जबकि देश अरबपतियों द्वारा चलाया जा रहा है।' राहुल को आड़े हाथों लेते हुए सिंधिया ने कहा कि संविधान को अपनी 'पॉकेट डायरी' समझने वाले नेता राहुल गांधी द्वारा आजादी से पूर्व भारत के राजपरिवारों की भूमिका को लेकर दिया गया बयान उनकी संकीर्ण सोच व समझ को उजागर करता है। सत्ता और कुर्सी की भूख में वह भूल गए हैं कि इन राजपरिवारों ने वर्षों पहले भारत में समानता और समावेशी विकास की नींव रखी थी। पिछड़े वर्गों को शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाया एक्स पर एक पोस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'वह भूल गये हैं कि बड़ौदा महाराज सयाजीराव गायकवाड़ ने हमारे संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी। ? छत्रपति साहूजी महाराज ने 1902 में पहली बार देश के बहुजनों को अपनी शासन व्यवस्था में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सामाजिक न्याय की बुनियाद रखी थी। ? पिछड़े वर्गों को शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ग्वालियर के माधव महाराज प्रथम ने पूरे ग्वालियर - चंबल में शिक्षा और रोजगार के केंद्र खुलवाये थे। वह तानाशाही विचारधारा को जन्म देने वाली कांग्रेस थी जिन्होंने दलितों, वंचितों और पिछड़े वर्ग के अधिकारों पर कुठाराघात करने का काम किया। राहुल गांधी पहले इतिहास पढ़ें, फिर बयानबाजी करें!' सिंधिया पर कांग्रेस ने किया पलटवार सिंधिया पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, 'इतिहास आपकी ओर अंगुली उठाकर रोता है, योर हाइनेस। ?अगर संविधान का 26वां संशोधन ना हुआ होता तो आज भी भारत सरकार की तरफ से ग्वालियर राजघराने को करोड़ों रुपए टैक्स फ्री दिए जा रहे होते (सन 1950 में 25,0,00,000)। भारत में विलय की यह कीमत लेते रहे आप, सन 71 तक। राजघरानों की गद्दारी उनका अंग्रेजों से प्रेम आप शायद भूल गए, हम सब नहीं भूल पाते। ?इतिहास गवाह है कि एक राजघराने की पिस्तौल का इस्तेमाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या में हुआ था। अनेक राजघरानों के बुरे कर्मों की सूची को चंद राजाओं की नेकी से नहीं ढंका जा सकता।' 'सनातन धर्म के अपमान' पर भिड़े पवन-सुधांशु पवन खेड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का बचाव करते हुए सवाल उठाया कि इसे सनातन धर्म का अपमान कैसे माना जा सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी पर ''सनातन धर्म को खत्म करने'' और ''हिंदू धर्म को खत्म करने'' का लक्ष्य रखने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि खरगे की टिप्पणी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति पार्टी की गहरी अवहेलना को दर्शाती है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

RAAHUL GANDHI JYOTIRADITYA SINHIA कांग्रेस भाजपा महाराजा राजपरिवार इतिहास

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी सैम कोंस्टास और भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह के बीच विवादऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी सैम कोंस्टास और भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह के बीच विवादसिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के सैम कोंस्टास के बीच बहस हो गई
Read more »

कोनस्टास और बुमराह के बीच मैदान पर तूफानकोनस्टास और बुमराह के बीच मैदान पर तूफानभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट में सैम कोनस्टास और जसप्रीत बुमराह के बीच मैदान पर बहस और तनाव के मामले सामने आए हैं।
Read more »

रमेश बिधूड़ी पर प्रियंका गांधी का जवाबरमेश बिधूड़ी पर प्रियंका गांधी का जवाबबीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर और दिल्ली की सीएम आतिशी पर विवादित टिप्पणी की है। प्रियंका गांधी ने रमेश बिधूड़ी के बयान पर जवाब दिया है।
Read more »

धनश्री वर्मा ने ट्रोलिंग पर दिया जवाब, युजवेंद्र चहल के साथ अनफॉलो कर चुके हैंधनश्री वर्मा ने ट्रोलिंग पर दिया जवाब, युजवेंद्र चहल के साथ अनफॉलो कर चुके हैंयुजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच चल रही तनाव की खबरों के बीच, धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी खामोशी तोड़ते हुए ट्रोलिंग और नकारात्मक बातों पर प्रतिक्रिया दी है।
Read more »

क्या पैसे से खरीदी जा सकती है खुशी?क्या पैसे से खरीदी जा सकती है खुशी?यह लेख पैसे और खुशी के बीच के संबंध पर चर्चा करता है।
Read more »

राहुल गांधी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का हमला, कांग्रेस का पलटवारराहुल गांधी पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का हमला, कांग्रेस का पलटवारमध्य प्रदेश में कांग्रेस की रैली के बाद सियासत गर्मा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिन्हें महाराजाओं को ही अधिकार प्राप्त थे की बात कही, इस पर भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए राजघरानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजघरानों की गद्दारी उनकी ओर अंगुली उठाने वाली है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:02:14