महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किए चार नक्सली, कई एडवांस हथियार बरामद

Raipur-General News

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किए चार नक्सली, कई एडवांस हथियार बरामद
C-60 CommandoCRPFMaoists
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 15 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 53%

महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमा पर गढ़चिरौली जिले में सुरक्षाबलों ने सी-60 कमांडो और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 4 माओवादियों को मार गिराया। खुफिया जानकारी के आधार पर कवांडे इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। भारी बारिश के बीच इंद्रावती नदी के तट पर घेराबंदी की गई जिसके बाद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर...

पीटीआई, गढ़चिरौली। महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर स्थित गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार को एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर सुरक्षाबलों ने 4 माओवादियों को मार गिराया। ये ऑपरेशन पुलिस की स्पेशल कमांडो यूनिट सी-60 और सीआरपीएफ की जॉइंट टीम ने चलाया। एक अधिकारी ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया इनपुट के जरिए महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर कवांडे इलाके में फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस के पास माओवादी समूहों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इसके बाद जॉइंट टीम ने अभियान शुरू किया। नक्सलियों ने की थी फायरिंग सुरक्षाबलों की तरफ से ये अभियान भारी बारिश के बीच चलाया गया। करीब 300 कमांडो और सीआरपीएफ के एक घटक ने इंद्रावती नदी के तट पर घेराबंदी शुरू की। इसी दौरान माओवादियों की तरफ से सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही और इसके बाद इलाके की तलाशी ली गई, जिसमें 4 माओवादियों के शव बरामद किए गए। आधिकारिक स्टेटमेंट के मुताबिक, घटनास्थल से ऑटोमेटिक सेल्फ लोडिंग राइफल, .

303 राइफल, एक भारमार बंदूक, वॉकी-टॉकी, कैंपिंग का सामान और नक्सली साहित्य बरामद किया गया। इसके पहले छत्तीसगढ़ में एक शीर्ष माओवादी नेता को मार गिराया गया था। यह भी पढ़ें: 27 नक्सलियों का खात्मा, डेढ़ करोड़ का इनामी माओवादी भी ढेर; अमित शाह को टैग कर पीएम मोदी ने लिखी ये बात

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

C-60 Commando CRPF Maoists Gadchiroli Encounter Maharashtra Chhattisgarh Kawande Naxals Anti-Naxal Operation Indravati River Firearms Recovered Maoist Encounter Security Forces Naxal Literature Chattishgarh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराए तीन नक्सली, तलाशी अभियान जारीछत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में मार गिराए तीन नक्सली, तलाशी अभियान जारीछत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने 3 दिन पहले सबसे बड़ा नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था। तलाशी अभियान और मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। तेलंगाना महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ इन तीनों राज्यों के हजारों की संख्या में जवान...
Read more »

छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली मुठभेड़ में ढेर, ऑटोमेटिक हथियार बरामदछत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, हार्डकोर नक्सली मुठभेड़ में ढेर, ऑटोमेटिक हथियार बरामदGariyaband: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में एक हार्डकोर नक्सली Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Operation Black Forest : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने दिखाया पराक्रम, 35 नक्सली किए ढेरOperation Black Forest : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने दिखाया पराक्रम, 35 नक्सली किए ढेरOperation Black Forest : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर कोरागोटालु पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने 21 दिन तक नक्सल विरोधी अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने 35 नक्सलियों को ढेर कर दिया. ऑपरेशन के दौरान 21 मुठभेड़ हु़ई.
Read more »

छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में मारे गए 30 नक्सलीछत्तीसगढ़: अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में मारे गए 30 नक्सलीछत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हो गई. जिसमें सुरक्षा बलों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया है. इस बात की जानकारी गृह मंत्री विजय शर्मा ने खुद दी है.
Read more »

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, 26 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीदछत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, 26 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीदछत्तीसगढ़ के कोंडागांव के अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद भी हुआ है।
Read more »

Naxal Encounter: Chhattisgarh में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 27 नक्सली, अबूझमाड़ के घने जंगलों में NDTVNaxal Encounter: Chhattisgarh में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 27 नक्सली, अबूझमाड़ के घने जंगलों में NDTVChhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार अबूझमाड़ में सुरक्षाबल जवानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:45:56