महाराष्ट्र से होने के नाते मुझे बचपन से रही है लोककथाओं में रुचि : शरवरी वाघ

United States News News

महाराष्ट्र से होने के नाते मुझे बचपन से रही है लोककथाओं में रुचि : शरवरी वाघ
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र से होने के नाते मुझे बचपन से रही है लोककथाओं में रुचि : शरवरी वाघ

मुंबई, 7 जून । अभिनेत्री शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या की रिलीज को एक साल पूरे हो चुके हैं। अभिनेत्री ने इस मौके को सोशल मीडिया पर खास पोस्ट के जरिए सेलिब्रेट किया। गर्वित महाराष्ट्रीयन के तौर पर शरवरी ने कहा कि लोककथाओं और पौराणिक कहानियों में हमेशा से उनकी गहरी रुचि रही है और इस फिल्म ने उन्हें करियर में आगे बढ़ने में बहुत मदद की।अभिनेत्री ने बताया, “महाराष्ट्रीयन होने के नाते मैं बचपन से ही लोककथाओं की ओर आकर्षित रही हूं। मुंज्या की कहानी सुन चुकी थी, लेकिन जब मुझे स्क्रिप्ट मिली, तो उसकी गहराई और कल्पनाशीलता ने मुझे हैरान कर दिया।”फिल्म की पहली सालगिरह पर शरवरी ने कहा, “ मुंज्या को रिलीज हुए एक साल हो गए, यह विश्वास करना मुश्किल है। बेला का किरदार निभाना मेरे लिए रचनात्मक रूप से संतोषजनक रहा। हमारे डांस नंबर "तरस" को दर्शकों का इतना प्यार मिला, यह मेरे लिए आश्चर्यजनक था।”उन्होंने निर्माता दिनेश विजान की तारीफ की, जिन्होंने तरस न आया तुझे जैसे बड़े डांस नंबर के लिए उन पर भरोसा किया। शरवरी ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने एक हिट डांस नंबर दिया।”शरवरी ने फिल्म की शूटिंग को बेहद मजेदार बताया। उन्होंने कहा, “सेट पर सभी के बीच शानदार तालमेल था, जिसने काम को आसान बनाया। मुंज्या में हम सभी ने अपनी कल्पना के साथ अभिनय को और भी बेहतरीन रंग देने की कोशिश की।”कोकण क्षेत्र में शूटिंग और निर्देशक आदित्य सरपोतदार के मार्गदर्शन ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया। शरवरी ने कहा, “आदित्य सर की फिल्में देख चुकी हूं और उनकी जानकारी और क्षेत्र के प्रति प्यार ने मुझे बहुत प्रभावित किया।”"मुंज्या" में शरवरी वाघ के साथ अभिनेता अभय वर्मा, सत्यराज और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी वाघ के पास अल्फा है। फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं। निर्माताओं ने अपकमिंग फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी है।--आईएएनएसएमटी/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RCB vs KKR Head To Head: पिछली हार का बदला लेना चाहेगी कोलकाता, आंकड़ों में आसपास भी नहीं टिकती बेंगलुरुRCB vs KKR Head To Head: पिछली हार का बदला लेना चाहेगी कोलकाता, आंकड़ों में आसपास भी नहीं टिकती बेंगलुरुआईपीएल 2025 की फिर से वापसी होने जा रही है। लीग के 58वें मैच में शनिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। यह मैच एम.
Read more »

यूपी के मुरादाबाद से ISI जासूस गिरफ्तार, भारत-पाक सीमा पर करता था तस्‍करीयूपी के मुरादाबाद से ISI जासूस गिरफ्तार, भारत-पाक सीमा पर करता था तस्‍करीयूपी एटीएस ने जासूसी के आरोप में रामपुर के रहने वाले शहजाद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है, जिसके बाद से उससे पूछताछ की जा रही है.
Read more »

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, 3-4 दहशतगर्दों के घिरे होने की संभावनाजम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, 3-4 दहशतगर्दों के घिरे होने की संभावनाजम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ के सिंहपोरा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी है, जिसमें तीन से चार आतंकवादियों के घिरे होने की संभावना है.
Read more »

दिल्ली में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए सोलर पैनल पर आएगा कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी?दिल्ली में 300 यूनिट फ्री बिजली के लिए सोलर पैनल पर आएगा कितना खर्च, कितनी मिलेगी सब्सिडी?पीएम सूर्य घर ब‍िजली योजना के अंतर्गत द‍िल्‍ली में केंद्र सरकार से म‍िलने वाली सब्‍स‍िडी के अलावा रेखा गुप्‍ता सरकार की ओर से भी अलग से सब्‍स‍िडी म‍िल रही है।
Read more »

पत्तों की तरह उड़े सोलर पैनल... पाकिस्तान में भीषण तूफान ने मचाई तबाही, 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायलपत्तों की तरह उड़े सोलर पैनल... पाकिस्तान में भीषण तूफान ने मचाई तबाही, 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायलपाकिस्तान में भीषण तूफान ने तबाही मचाई है। तेज हवाओं और धूल से दृश्यता कम होने और इमारतें ढहने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इस्लामाबाद में ओलावृष्टि भी हुई है।
Read more »

धार्मिक परेड में शामिल होने से मना करने पर सेना अधिकारी की बर्खास्तगी को दिल्ली हाई कोर्ट ने सही मना, जानिए क्या कहाधार्मिक परेड में शामिल होने से मना करने पर सेना अधिकारी की बर्खास्तगी को दिल्ली हाई कोर्ट ने सही मना, जानिए क्या कहादिल्ली हाई कोर्ट ने सेना के एक अफसर सैमुअल कमलेसन को नौकरी से निकालने के फैसले को बरकरार रखा है, क्योंकि उन्होंने धार्मिक परेड में शामिल होने से इनकार कर दिया था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:32:40