महाराष्ट्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को अनिवार्य विषय बना दिया है. यह बदलाव खासतौर पर मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के लिए लागू किया गया है, जहां पहले सिर्फ दो भाषाएं, मराठी और अंग्रेजी पढ़ाई जाती थीं.
Hindi Compulsory in Maharashtra Schools: महाराष्ट्र सरकार ने अब यह फैसला लिया है कि राज्य के मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ना अनिवार्य होगा.
पहले इन स्कूलों में केवल दो भाषाएं ही पढ़ाई जाती थीं, यानी मराठी और अंग्रेजी. अब राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत, महाराष्ट्र में तीन भाषा फॉर्मूला लागू किया जा रहा है. इस फॉर्मूले के अनुसार, छात्रों को तीन भाषाएं पढ़नी होंगी. एक उनकी मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा , दूसरी अंग्रेजी और तीसरी अब हिंदी होगी.Advertisementसरकार ने यह भी बताया है कि राज्य के बाकी स्कूलों, जैसे उर्दू, गुजराती या अन्य माध्यम के स्कूल) पहले से ही तीन भाषाएं पढ़ाते हैं, क्योंकि वहां मराठी और अंग्रेजी अनिवार्य होती हैं, साथ ही उनकी अपनी भाषा भी पढ़ाई जाती है.राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक योजना बनाई है, जिसमें एनईपी 2020 के अनुसार स्कूलों की नई पढ़ाई व्यवस्था लागू की जाएगी. इसे 5+3+3+4 के ढांचे में बांटा गया है:1. फाउंडेशनल स्टेज : इसमें प्री-प्राइमरी + कक्षा 1 और 2 शामिल हैं. 2. प्रारंभिक चरण : कक्षा 3 से 5 तक.3. मिडिल स्कूल : कक्षा 6 से 8 तक. 4. माध्यमिक शिक्षा : कक्षा 9 से 12 तक.सरकार ने कहा है कि यह नई व्यवस्था शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से शुरू की जाएगी और शुरुआत कक्षा 1 से होगी. तीन भाषा फॉर्मूला भी इसी के साथ धीरे-धीरे लागू किया जाएगा. नए पाठ्यक्रम ढांचे के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की पाठ्यपुस्तकें अब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा विकसित पाठ्यक्रम पर आधारित होंगी, साथ ही महाराष्ट्र के स्थानीय संदर्भ के अनुसार संशोधन भी किए जाएंगे, खासकर सामाजिक विज्ञान और भाषा जैसे विषयों में. तदनुसार, कक्षा 1 की पाठ्यपुस्तकें राज्य पाठ्यपुस्तक ब्यूरो, बालभारती द्वारा प्रकाशित की जा रही हैं. ये भी देखें
Maharashtra Hindi Hindi Langugage In Maharashtra Schools New Education Policy Maharashtra महाराष्ट्र
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस बच्चे की पत्नी रह चुकी है सलमान की हीरोइन, दी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म, भाईजान ने इनके पापा से लिया था कर्जसलमान खान के साथ सोफे पर बैठा यह बच्चा कोई आम बच्चा नहीं हैं, बल्कि सलमान खान के बुरे दिनों में इस बच्चे के ज्वैलर पिता ने उन्हें कर्ज दिया था.
Read more »
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, अब स्थानीय भाषा में भी होगी पढ़ाईअब स्थानीय भाषा में पढ़ाई करेंगे छोटे बच्चे, इसी आधार पर पुस्तकें तैयार होंगी, वेद का भी मिलेगा ज्ञान
Read more »
उत्तराखंड के इन मंदिरों में प्रसाद के रूप में मिलेंगे खास तांबे के सिक्के!वैष्णो देवी की तर्ज पर अब उत्तराखंड के इन प्रसिद्ध मंदिरों में भी प्रसाद के रूप में मिलेंगे खास तांबे के सिक्के!
Read more »
Heatwave: गर्मी के कारण बदला स्कूल का समय, महाराष्ट्र सरकार ने सुबह में कक्षाएं लगाने को कहामहाराष्ट्र के सभी स्कूलों में सुबह 7 बजे से 11.
Read more »
लखनऊ: इंजीनियर समेत परिवार के 5 लोगो की आर्थिया एक साथ उठी, मची चीख पुकारराजस्थान के जयपुर मे हुए हादसों मे मरने वालों की पहचान लखनऊ के बालागंज इलाके के रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक सिंह और परिवार के चार सदस्यों के रूप में हुई है.
Read more »
तमिल-मराठी विवाद के बीच असम में अनिवार्य हुई असमिया भाषा, लेकिन इन जिलों को छूटअसम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने एक बड़ा फैसला लिया है। असम में अब सरकारी कामों के लिए केवल असमिया भाषा का प्रयोग किया जा सकेगा। हालांकि राज्य के तीन जिलों को इसमें छूट दी गई है। असम के सीएम सरमा ने इस बात की जानकारी एक एक्स पोस्ट में दी। राज्य में ये नया कानून 15 अप्रैल असमिया नववर्ष बोहाग से लागू...
Read more »
