महाराष्ट्र में थ्रस्ट सेक्टर और उच्च प्रौद्योगिकी में 1.35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी

United States News News

महाराष्ट्र में थ्रस्ट सेक्टर और उच्च प्रौद्योगिकी में 1.35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र में थ्रस्ट सेक्टर और उच्च प्रौद्योगिकी में 1.35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी

मुंबई, 3 जुलाई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में बुधवार को विधान भवन में आयोजित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की 12वीं बैठक में राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में 19 प्रस्तावों में से 17 बड़े और अति-बड़े प्रोजेक्ट्स को विशेष प्रोत्साहन के साथ मंजूरी दी गई।इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री उदय सामंत, मुख्य सचिव और वरिष्ठ नौकरशाह उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में कुल 1,35,371.

58 करोड़ रुपए का निवेश आने वाला है, जिससे लगभग एक लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।इन प्रस्तावों में थ्रस्ट सेक्टर और उच्च प्रौद्योगिकी से संबंधित निवेश शामिल हैं, जिससे राज्य की औद्योगिक क्षमता और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “राज्य सरकार निवेशकों को आकर्षित करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं से न केवल औद्योगिक आधार मजबूत होगा, बल्कि युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्र में नई संभावनाएं भी मिलेंगी।”राज्य सरकार के इस कदम को औद्योगिक विकास की दिशा में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है, जो महाराष्ट्र को निवेश के लिए देश के सबसे पसंदीदा गंतव्यों में बनाए रखने में मदद करेगा।मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ये परियोजनाएं थ्रस्ट सेक्टर और उच्च प्रौद्योगिकी पर आधारित हैं और इससे राज्य में तकनीकी नवाचार, अनुसंधान और विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह निवेश सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन, लिथियम आयन बैटरी, टेक्सटाइल, ग्रीन स्टील, अंतरिक्ष और रक्षा सामग्री जैसे विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा।इन परियोजनाओं के लिए उद्योगों को पूंजी सब्सिडी, बिजली शुल्क रियायत, ब्याज दर रियायत, औद्योगिक प्रोत्साहन सब्सिडी, स्वामित्व ब्याज की वापसी, भविष्य निधि की वापसी आदि प्रदान करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, थ्रस्ट सेक्टर में परियोजनाओं की संख्या 22 से बढ़ाकर 30 करने का निर्णय लिया गया। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की प्रस्तावित परियोजना के लिए पालघर जिले के दपचारी और वंकास में भूमि अधिग्रहण और आवंटन करने और सरकारी निर्णय में कोल गैसीफिकेशन और डाउनस्ट्रीम डेरिवेटिव्स उत्पाद को शामिल करके विशेष प्रोत्साहन लागू करने की मंजूरी दी गई।प्रस्तावित परियोजनाओं में पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी , जुपिटर रिन्यूएबल , रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर , मेसर्स बीएसएल सोलर , मेसर्स शामिल हैं। श्रम बायो फ्यूल , हुंडई मोटर इंडिया , ऊनो मिंडा एंटो इनोवेशन , एयर लिक्विड इंडिया होल्डिंग , एस्सार एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन लिमिटेड , बालासोर अलॉयज लिमिटेड , सुरजागड़ इस्पात , सुफलाम इंडस्ट्रीज लिमिटेड , सुफलाम मेटल , कीर्तिसागर मेटलॉय , जनरल पॉलीफिल्म्स , एनपीएसपीएल एडवांस्ड मैटेरियल्स , सुफलाम इंडस्ट्रीज , एम. वर्धन एग्रो प्रोसेसिंग लिमिटेड , एम. अवताडे स्पिनर्स प्राइवेट लिमिटेड कुछ महत्वपूर्ण कंपनियां हैं।इस निर्णय से राज्य में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय आपूर्ति श्रृंखला बनेगी और कौशल विकास के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, इससे राज्य की औद्योगिक और आर्थिक प्रगति मजबूत होगी।--आईएएनएसएएसएच/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाराष्ट्र को पीएम आवास योजना की सौगात, 10 लाख से अधिक नए घरों को मंजूरीमहाराष्ट्र को पीएम आवास योजना की सौगात, 10 लाख से अधिक नए घरों को मंजूरीमहाराष्ट्र को पीएम आवास योजना की सौगात, 10 लाख से अधिक नए घरों को मंजूरी
Read more »

मध्य प्रदेश : उज्जैन की स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट में आए 1,950 करोड़ के निवेश प्रस्तावमध्य प्रदेश : उज्जैन की स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट में आए 1,950 करोड़ के निवेश प्रस्तावमध्य प्रदेश : उज्जैन की स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट में आए 1,950 करोड़ के निवेश प्रस्ताव
Read more »

बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में 22 प्रस्तावों की मंजूरी, पंचायतों में 8,093 लिपिकों की होगी बहालीबिहार मंत्रिमंडल की बैठक में 22 प्रस्तावों की मंजूरी, पंचायतों में 8,093 लिपिकों की होगी बहालीबिहार मंत्रिमंडल की बैठक में 22 प्रस्तावों की मंजूरी, पंचायतों में 8,093 लिपिकों की होगी बहाली
Read more »

पीयूष गोयल का स्वीडन को न्योता, भारत के बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र में करें निवेशपीयूष गोयल का स्वीडन को न्योता, भारत के बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र में करें निवेशपीयूष गोयल का स्वीडन को न्योता, भारत के बुनियादी ढांचे और विनिर्माण क्षेत्र में करें निवेश
Read more »

Delhi Cyber Fraud: दिल्ली में हाई रिटर्न का झांसा देकर 24 लाख ठगा, मंडावली के शख्स के साथ धोखाधड़ीDelhi Cyber Fraud: दिल्ली में हाई रिटर्न का झांसा देकर 24 लाख ठगा, मंडावली के शख्स के साथ धोखाधड़ीदिल्ली में एक 26 वर्षीय युवक को शेयर बाजार में उच्च रिटर्न का वादा करके 24.37 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
Read more »

अडानी की कंपनी को प्रमोटर्स ने बेच दी 37.90% हिस्‍सेदारी, शेयर धड़ाम... 19% टूटाअडानी की कंपनी को प्रमोटर्स ने बेच दी 37.90% हिस्‍सेदारी, शेयर धड़ाम... 19% टूटाइस साल की शुरुआत में अडानी ग्रुप के अंबुजा सीमेंट्स को ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड में 8,100 करोड़ रुपये की हिस्‍सेदारी हासिल करने की मंजूरी मिली थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:36:56