महाराष्ट्र-ओडिशा और केरल में लौटते मानसून से भारी बारिश: तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद; हैदराबाद में खरा...

India Weather News

महाराष्ट्र-ओडिशा और केरल में लौटते मानसून से भारी बारिश: तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद; हैदराबाद में खरा...
Imd WeatherMonsoon UpdatesWeather India
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 206 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 51%

पहाड़ी राज्य (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर) में इस मानसून सीजन में 765 बार बहुत तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2025 इन राज्यों के लिए पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा बारिश वाला साल रहा है। यह संख्या 2021 में 401,

तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद; हैदराबाद में खराब मौसम से 3 फ्लाइट डायवर्टउत्तर भारत के राज्यों से लौट रहा मानसून इन दिनाें दक्षिणी राज्यों में एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पाथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। हैदराबाद में खराब मौसम के कारण 3 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ीं। तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भी भारी बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम से 28 सितंबर तक महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। ओडिशा में 18 जिले हाई अलर्ट पर हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में मानसून विदा हो चुका है। गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से अभी मानसून बाकी है। मध्यप्रदेश से अगले 48 घंटों में मानसून सीजन खत्म हो सकता है। मानसून के महाराष्ट्र से 5 अक्टूबर से पहले लौटने की उम्मीद नहीं है।उत्तर प्रदेश: वाराणसी में बाढ़ उतरने के बाद घाटों और नदी तटों पर सीढ़ियों पर कीचड़ जमा है।देशभर से जुड़े मौसम के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए.

..महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में इस साल मई से अगस्त के बीच भारी बारिश के कारण फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को सहायता राशि वितरित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। मराठवाड़ा के आठ जिलों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ आई थी, और फसल नुकसान का आकलन करने का काम अभी चल रहा है। 20 सितंबर से मराठवाड़ा में भारी बारिश और उफनती नदियों ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है, जिसमें 9 लोगों की जान जा चुकी है। बाढ़ ने राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर मराठवाड़ा क्षेत्र में लाखों एकड़ में लगी फसलों को नष्ट कर दिया है।साइबराबाद पुलिस ने शुक्रवार को आईटी कंपनियों को एक सलाह जारी की है कि वे अपने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम करने दें ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। मौसम विभाग ने तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद, वारंगल, हनुमाकोंडा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।बिहार के 13 जिलों में शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। यलो अलर्ट वाले जिलों में अगले दो दिनों तक रुक-रुककर तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 40KM/H की रफ्तार से हवा चलेगी। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया एक्टिव है, जिसका असर बिहार के ऊपर पड़ रहा है। यही कारण है कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।राजस्थान में बारिश का दौर थमने के साथ ही अब रात में ठंडक बढ़ने लगी है। राज्य में सिरोही के बाद दौसा में भी न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। नागौर, पाली समेत अन्य शहरों में भी रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। इधर जयपुर, पिलानी, गंगानगर समेत कई शहरों में दिन में गर्मी तेज होने लगी है।मध्यप्रदेश से विदाई ले रहा मानसून जाते-जाते भी जमकर बरसेगा। मौसम विभाग ने 28 और 29 सितंबर को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और उज्जैन संभाग में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इससे पहले कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अगले एक-दो दिन में ग्वालियर, दतिया और मंदसौर से भी मानसून के लौटने की संभावना है।बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से आज पूरे छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी है। अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है, खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ में। इसके बाद बारिश में कमी आने की संभावना है। रायपुर के देवेन्द्र नगर सेक्टर-3 दुर्गा मैदान में बारिश के बीच छाता लेकर गरबा करती रही महिलाएं।उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से मानसून की बुधवार को विदाई हो गई। माैसम विभाग की मानें तो प्रदेश के बाकी बचे हिस्से से भी मानसून जल्द ही विदा ले लेगा। इस मौसमी बदलाव के बीच बंगाल की खाड़ी में हो रही हलचल के असर से अगले 28 सितंबर तक छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है।बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया एक बार फिर एक्टिव हो गया है। इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा। मौसम विभाग ने 26 सितंबर से एक अक्टूबर तक कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। 30 सितंबर तक यलो अलर्ट है। कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी।हरियाणा में 27 सितंबर तक लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव होगा और पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलेंगी। इससे दिन का तापमान 3 डिग्री तक नीचे आने संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और हल्की ठंड महसूस की जा सकेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार औसत से ज्यादा बारिश होने के कारण समय से पहले ठंड आएगी।पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी लगातार जारी है।मानसून राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है। अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अनुमान है कि रात के तापमान में हल्की गिरावट होती आएगी, जबकि दिन का पारा लगातार चढ़ता रहेगा। अब राज्य में बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं।हिमाचल में आज से अगले 6 दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मानसून के जाते ही गर्मी बढ़ने लगी है। आमतौर पर ठंडे रहने वाले केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 5.6 डिग्री और कल्पा के तापमान में 5.2 डिग्री का उछाल रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के 26 शहरों में से 14 जगह का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है।Y+ कैटेगरी की सुरक्षा हटाए जाने पर भड़के पप्पू यादव, संजय झा पर साजिश रचने का लगाया आरोपयूट्यूब चैनल से सीखा, ऑनलाइन सामान मंगवाया; टाइमर में खराबी के कारण नहीं हुआ ब्लास्टसिंगर जुबीन गर्ग मौत मामला, जांच टीम ने यॉट ट्रिप में मौजूद म्यूजिशियन शेखर ज्योति गोस्वामी को गिरफ्तार कियाUP के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट​​​​​​​एक अक्टूबर तक हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्टलखनऊ के कई इलाकों में तेज बारिश

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Imd Weather Monsoon Updates Weather India IMD Rainfall Alert IMD Weather Forecast Weather News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ஆசிய கோப்பை 2025: யுஏஇ-க்கு எதிரான போட்டி.. இந்தியாவின் பிளேயிங் 11 இதுதான்!ஆசிய கோப்பை 2025: யுஏஇ-க்கு எதிரான போட்டி.. இந்தியாவின் பிளேயிங் 11 இதுதான்!Asia Cup 2025: ஆசிய கோப்பை 2025 தொடர் இன்று (செப்டம்பர் 09) ஐக்கிய அரபு அமீரகத்தில் தொடங்கி உள்ளது.
Read more »

ITR Filing Deadline 2025: 15 सितंबर से आगे अंतिम डेट नहीं बढ़ाएगा वित्त मंत्रालय, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?ITR Filing Deadline 2025: 15 सितंबर से आगे अंतिम डेट नहीं बढ़ाएगा वित्त मंत्रालय, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?वित्त मंत्रालय ने पहले ही FY 2024-25 (AY 2025-26) के लिए ITR दाखिल करने की समय-सीमा 31 जुलाई, 2025 से बढ़ाकर 15 सितंबर, 2025 कर दिया है.
Read more »

महज 4 साल में बिक गए 16 लाख से ज्यादा यूनिट्स, TVS की इस सस्ती बाइक ने तोड़े सारे रिकॉर्डमहज 4 साल में बिक गए 16 लाख से ज्यादा यूनिट्स, TVS की इस सस्ती बाइक ने तोड़े सारे रिकॉर्डTVS Raider: 2021 में लॉन्च होने के बाद से अगस्त 2025 के आखिर तक, टीवीएस ने रेडर की 16,04,355 यूनिट्स बेच डाली हैं.
Read more »

ಶೀಘ್ರದಲ್ಲೇ ಬೆಳಗಲಿದೆ ಈ 3 ಜನ್ಮರಾಶಿಗಳ ಅದೃಷ್ಟ.. ದುಡ್ಡಿನ ಮಹಾಮಳೆ ಶ್ರೀಮಂತರಾಗುವ ಯೋಗ !ಶೀಘ್ರದಲ್ಲೇ ಬೆಳಗಲಿದೆ ಈ 3 ಜನ್ಮರಾಶಿಗಳ ಅದೃಷ್ಟ.. ದುಡ್ಡಿನ ಮಹಾಮಳೆ ಶ್ರೀಮಂತರಾಗುವ ಯೋಗ !2025 Year Lucky Zodiac sign : 2025 ರಲ್ಲಿ ಅನೇಕ ಪ್ರಮುಖ ಗ್ರಹಗಳ ಚಲನೆಯಲ್ಲಿ ಬದಲಾವಣೆಯಾಗಲಿದೆ.
Read more »

Hurun Report: हर 30 मिनट में एक नया मिलेनियर, 4 साल में अमीरों की संख्या डबल, भारत के इस शहर में सबसे ज्यादा करोड़पति!Hurun Report: हर 30 मिनट में एक नया मिलेनियर, 4 साल में अमीरों की संख्या डबल, भारत के इस शहर में सबसे ज्यादा करोड़पति!Hurun India wealth report 2025: भारत में मिलेनियर (Millionaire) हाउसहोल्ड की संख्या साल 2025 में बढ़कर 8.71 लाख हो गई है, जो कि साल 2021 में लगभग 4.58 लाख थी.
Read more »

भारतातील करोडपती कुटुंबांची संख्या 90 टक्क्यांनी वाढली, मुंबईत किती श्रीमंत? महाराष्ट्र कितव्या क्रमांकावर?भारतातील करोडपती कुटुंबांची संख्या 90 टक्क्यांनी वाढली, मुंबईत किती श्रीमंत? महाराष्ट्र कितव्या क्रमांकावर?2025 पर्यंत भारतातील करोडपती कुटुंबांची संख्या 8.71 लाख झाली आहे जी, 2021 मध्ये अंदाजे 4.58 लाख होती
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:43:47