Maharashtra Assembly Election 2024 Maharashtra Assembly Election 2024 | BJP First List; MVA fight on 200 seats
2014 में भाजपा ने महाराष्ट्र में 260 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। जिसमें कैंडिडेट्स के नाम पर चर्चा की गई। उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में भाजपा सबसे आगे है। भाजपा CEC ने दिल्ली बैठक में 110 नाम तय किए हैं। उसमें से 50 से 60 नामों की पहली लिस्ट शुक्रवार को दिल्ली से घोषित हो सकती है। इसमें ज्यादातर मौजूदा विधायक होंगे। हालांकि, कुछ सीटों पर चेहरे बदले जा सकते हैं। कुछ मंत्रियों के टिकट भी कट सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा इस रुख पर कायम है कि वह 150 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इसके बाद शेष बची 138 सीटें शिंदे सेना और अजीत गुट के बीच बांटी जाएंगी। चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया। राज्य में 20 नवंबर को सिंगल फेज में सभी 288 सीटों पर वोटिंग होगी। 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित आएगा। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार में शामिल बड़ी पार्टियों में बीजेपी, शिवसेना शिंदे और एनसीपी हैं।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा है कि महा विकास आघाडी के तीनों सहयोगी दलों के बीच महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कुल 288 में से 200 सीट पर आम सहमति बन चुकी है। एमवीए में राकांपा , कांग्रेस और शिवसेना शामिल हैं। महाराष्ट्र के सतारा में पवार ने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजे का महाराष्ट्र के चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हरियाणा में कांग्रेस को भाजपा से हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘सीट-बंटवारे की चर्चा में मैं सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं। जयंत पाटिल पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनसे मिली जानकारी के अनुसार, कुल 288 सीट में से 200 पर सहमति बन गई है। यह पूछे जाने पर कि सतारा जिले में राकांपा किन सीटों की मांग करेगी, उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे के बारे में फैसला पाटिल लेंगे।महाराष्ट्र कांग्रेस 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी, जिसमें राज्य के उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। महाराष्ट्र चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की बुधवार को दिल्ली के हिमाचल भवन में बैठक के बाद, विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि हम 20 अक्टूबर को एक और बैठक करेंगे और सब कुछ अंतिम रूप दिया जाएगा।जुलाई में कहा था- इसमें शामिल लोगों पर केस चलाने से समस्या का समाधान नहीं होगालड़कियों को बंधक बनाने का आरोप; सद्गुरु ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील की थीबहराइच हिंसा- 2 आरोपियों का एनकाउंटर; उत्तराखंड में मदरसों के बच्चे संस्कृत पढ़ेंगे; रेल टिकट की एडवांस बुकिंग 4 नहीं, 2 महीने पहले होगीUGC NET के नतीजे घोषित; 1.
12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने पीएचडी के लिए क्वालिफाई कियामथुरा में एक फोटो से मर्डर केस सॉल्वपूर्व सरपंच के मोबाइल पर मिले धमकी भरे..शुक्रवार को लखनऊ में साफ मौसमबाढ़ प्रभावित क्षेत्र में डेंगू से बचाव को लेकर तैयारीपंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ी ठंड
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Haryana Election: महिलाओं को हर माह दो हजार...गरीबों को सौ गज जमीन; जानें कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्या-क्याहरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना गारंटी पत्र जारी कर दिया है।
Read more »
सस्ते क्रूड के बाद भी क्यों नहीं कम हो रहे डीजल-पेट्रोल के दाम? सरकार ने साफ-साफ बतायाWhy petrol price is high in India: ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार तेल की कीमतों में कटौती कर सकती है.
Read more »
Haryana Election: कांग्रेस का घोषणा पत्र 'हाथ बदलेगा हालात' जारी, हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड बनाने का वादाकांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
Read more »
Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजेमहाराष्ट्र में विधानसभा सीट की कुल 288 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए 145 सीटें जरूरी हैं। महाराष्ट्र में महायुति और महा विकास अघाड़ी गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर है।
Read more »
महाराष्‍ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ इन राज्‍यों में उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब, कहां होगी वोटिंगमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) और झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के साथ ही चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनावों का ऐलान कर दिया है.
Read more »
करहल से केदारनाथ, 50 सीटों पर कब-कब पड़ेंगे वोट, कब आएंगे नतीजे, जानिए सबकुछमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) और झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के साथ ही चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनावों का ऐलान कर दिया है.
Read more »
