देश भर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजघाट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस मौके पर दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।.
राहुल गांधी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'गांधी जी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह भारत की आत्मा हैं, और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं। सत्य, अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़ें हिला सकती हैं – पूरा विश्व उनके इन आदर्शों से प्रेरणा लेता है। राष्ट्रपिता, महात्मा, हमारे बापू को उनके शहीद दिवस पर शत-शत नमन।'.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी के कथनों को याद करते हुए लिखा, 'आप मुझे जो सबसे बड़ी मदद कर सकते हैं, वह है अपने दिलों से डर को दूर भगाना।'~ महात्मा गांधीखड़गे ने आगे लिखा, 'शहीद दिवस पर हम बापू को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं - जो हमारे राष्ट्र के मार्गदर्शक प्रकाश हैं। सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और सर्वधर्म समभाव के उनके विचार हमारे मार्ग को रोशन करते रहते हैं। हमें उन लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए जो सभी के लिए समानता और उत्थान के उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते हैं। आइए हम भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें और सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करें।'.नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को उस समय महात्मा गांधी का सीना गोलियों से छलनी कर दिया था, जब वह दिल्ली के बिड़ला भवन में शाम के समय प्रार्थना सभा से उठ रहे थे। गोडसे ने अपनी सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल से एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर बापू की हत्या कर दी थी। उनकी हत्या के बाद गोडसे को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया था। 15 नवंबर 1949 को नाथूराम गोडसे को फांसी की सजा सुनाई गई। शहीदी दिवस को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया जाता है।.Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ेंप्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
महात्मा गांधी पुण्यतिथि राजघाट कांग्रेस राहुल गांधी खड़गे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीएम नीतीश ने माता की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा में श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपनी माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने पिता और धर्मपत्नी की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read more »
मुरादनगर में शराब के नशे में युवक की हत्यामहात्मा गांधी का जन्मदिन, 2 अक्टूबर: विश्व भर में गांधी जी को श्रद्धांजलि
Read more »
सुशील मोदी की पुण्यतिथि पर भजन संध्या, श्रद्धांजलि अर्पितपटना में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की पहली पुण्यतिथि पर गणपति उत्सव हॉल में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बीजेपी नेता, सांसद और विधायक शामिल हुए।
Read more »
प्रशांत किशोर ने महात्मा गांधी की राह पर चलने का फैसला लियाजनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सरकार से बेल न लेकर महात्मा गांधी की राह पर चलने का फैसला लिया है.
Read more »
मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, महबूबा ने पाकिस्तान से वार्ता की बात कहीजम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान से वार्ता की बात फिर से दोहराई। उन्होंने कहा कि पीडीपी जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के बीच सभी रास्ते खोलने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सभी विवादास्पद मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर है।
Read more »
प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पर अर्पित की पुष्पांजलिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तीनों सेनाओं के प्रमुख तथा चीफ, डिफेंस स्टाफ भी मौजूद रहे.
Read more »
