प्रयागराज महाकुंभ में आखिरी दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. जिसको देखते हुए यूपीएसआरटीसी की तरफ से 4500 बसें चलाईं जा रही हैं. ये बसें श्रद्धालुओं को हर 10 मिनट में अलग-अलग पार्किंग स्थानों से मिल जाएंगी.
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के अंतिम स्नान की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 4500 बसें चला रहा है. इस बात की जानकारी राज्य सरकार ने दी है.
Advertisementझूंसी से चलेंगी सबसे ज्यादा बसेंउत्तर प्रदेश रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि यात्रियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों से लाने-ले जाने के लिए राज्य के सभी मार्गों पर बसों की पूरी व्यवस्था कर ली गई है. इसके लिए 3050 बसें आवंटित की गई हैं और ये बसें सभी छह पार्किंग स्थलों से चलेंगी.यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ के आखिरी दिन प्रयागराज में श्रद्धालुओं का रेला, देखें इंतजाम पर क्या बोले?सबसे अधिक 1189 बसें झूंसी पार्किंग स्थल से चलेंगी. इसके बाद बेला कछार पार्किंग से 662, नेहरू पार्क पार्किंग से 667, लेप्रोसी पार्किंग से 298, सरस्वती द्वार से 148 और सरस्वती हाईटेक सिटी पार्किंग से 86 बसें चलेंगी. ये बसें हर 10 मिनट पर उपलब्ध रहेंगी.त्रिवेदी ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए 1450 बसें रिजर्व की गई हैं. सबसे ज्यादा 540 बसें झूंसी पार्किंग में रहेंगी. इसके अलावा बेला कछार में 480, नेहरू पार्क में 240, सरस्वती द्वार में 120 और लेप्रोसी व सरस्वती हाईटेक सिटी पार्किंग में 70-70 बसें रहेंगी.Advertisementये बसें श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से महाकुंभ नगर तक पहुंचाएंगीइन 1450 बसों के अलावा शहर के आसपास बने अस्थायी बस स्टेशनों से श्रद्धालुओं को महाकुंभ नगर के आसपास के स्थानों तक पहुंचाने के लिए 750 शटल बसें उपलब्ध हैं और हर दो मिनट पर श्रद्धालुओं को मिलेंगी. 25 से 28 फरवरी तक शटल सेवा निशुल्क कर दी गई है. ये भी देखें
Mahakumbh Crowds Of Devotees UPSRTC Operated 4500 Buses In Mahakumbh Mahakumbh News प्रयागराज प्रयागराज महाकुंभ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ के दौरान उत्तर मध्य रेलवे ने ट्रेनों के मार्ग में किया परिवर्तनउत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज स्टेशन से गुजरने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है।
Read more »
महाकुंभ: प्रयागराज में भीड़ का प्रकोप, संगम स्टेशन बंदमहाकुंभ के दौरान प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ का सैलाब उमड़ रहा है। भीड़ को प्रबंधित करने में प्रशासन परेशान है। प्रयागराज संगम स्टेशन को रविवार को बंद कर दिया गया है।
Read more »
महाकुंभ के कारण अयोध्या में स्कूल बंद, छात्रों को परेशानीप्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण अयोध्या प्रशासन ने 14 फरवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।
Read more »
महाकुंभ 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बेतहाशा भीड़, 50 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई डुबकीमहाकुंभ 2025 का 34वां दिन है. श्रद्धालुओं की भयंकर भीड़ जुटी हुई है. 50 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने स्नान किया है. भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर सीधे एंट्री रोक दिया गया है. पुलिस ने इमरजेंसी प्लान लागू कर दिया है.
Read more »
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अमृत स्नान पर्व जैसी भीड़, दिन में 1.49 करोड़ भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकीMahakumbh 2025: महाकुंभ में अमृत स्नान पर्व जैसी भीड़, दिन में 1.49 करोड़ भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
महाकुंभ मेला 2025: लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़, त्रिवेणी एक्सप्रेस में पानी की समस्याचारबाग रेलवे स्टेशन पर गंगा गोमती और त्रिवेणी एक्सप्रेस जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। त्रिवेणी एक्सप्रेस में पानी की बाटल दिखाकर भरे जाने का अनुरोध करते हुए भीड़ उमड़ी।
Read more »
