महाकुंभ जाएंगी Apple के मालिक की पत्नी, भगवा रंग में रंगते ही बदल लिया नाम, पहना संन्यासी वाला चोला

Apple Owner's Wife Reached Mahakumbh News

महाकुंभ जाएंगी Apple के मालिक की पत्नी, भगवा रंग में रंगते ही बदल लिया नाम, पहना संन्यासी वाला चोला
Mahakumbh NewsKumbh Mela NewsPrayagraj News
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

Maha Kumbh Mela: महाकुंभ मेले में स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन भी सनातन धर्म के समझने के लिए पहुंचेंगी. वह आज अपनी टीम के साथ काशी से प्रयागराज के लिए रवाना होंगी. उससे पहले ही वह भगवा रंग में रंगी नजर आईं.

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी प्रयागराज में लगे महाकुंभ में एप्पल कंपनी के मालिक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन भी रविवार को महाकुंभ जाएंगी. कुंभ मेले में पहुंचने से पहले ही भगवा रंग में रंगी नजर आईं.

भगवा वस्त्र पहनने के साथ ही लॉरेन ने अपना नाम भी बदल लिया. उन्हें गुरु निरंजनी पीठाधीश्वर महंत कैलाशानंद गिरी ने अपना गौत्र दिया. साथ ही उन्हें कमला नाम दिया गया. वह वेस्टर्न ड्रेस की बजाए संन्यासी चोला पहने हुए नजर आईं. हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज में लगे महाकुंभ में लॉरेन कमला बनकर सनातन धर्म को समझेंगी. इस दौरान यहां होने वाले कथा और प्रवचनों में शामिल होंगी. स्वामी कैलाशानंद गिरी के मुताबिक, लॉरेन जॉब्स की सनातम में काफी रूचि है. वह गिरी को अपने पिता की तहर मानती हैं. स्वामी कैलाशानंद गिरी ने उन्हें अपना गौत्र दिया. फिलहाल, वह वाराणसी में अपनी टीम के साथ रुकी हुई हैं. लारेन पॉवेल 13 जनवरी को काशी से प्रयागराज जाएंगी. महाकुंभ में श्रीनिरंजनी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में रुकेंगी. 10 दिन कल्पवास करेंगी. साधुओं की संगत में रहकर सनातन, आध्यात्म और भारतीय संस्कृति के बारे में जानेंगी. यह भी पढ़ेंः महाकुंभ नहीं होने देंगे, चाहे… CM योगी को जान से मारने की धमकी, बदमाश की कुंडली खंगाल रही STF लॉरेन की यात्रा को लेकर आध्यात्मिक गुरु स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि, काशी पहुंचने के बाद लॉरेन जॉब्स भारतीय परिवेश में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचीं. इस दौरान वह एकटक बाबा को निहारती रहीं. उन्हें बाबा विश्वनाथ के धाम की जानकारी दी गई. लारेन ने गर्भगृह के बाहर से ही बाबा का आशीर्वाद लिया. सनातन धर्म में गैर हिंदू शिवलिंग का स्पर्श नहीं करते, इस बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने बाहर से ही दर्शन किया. स्टीव जॉब्स जानी मानी एप्पल कंपनी के सह-संस्थापक थे. उनकी आध्यात्म में गहरी रूचि थी. पत्नी लॉरेन भी दिवंगत पति की तरह ही आध्यात्म में आस्था रखती हैं. ऐसे में वह महाकुंभ में सनातन को समझने के लिए पहुंची हुई हैं. बता दें कि, स्टीव जॉब्स की बाबा नीम करौली में अगाध आस्था थी. वह उन्हें अपना गुरु मानते थे. 1970 के दशक में सात महीने के लिए आध्यात्मिक एकांतवास पर स्टीव भारत आए थे. नैनीताल स्थित कैंची धाम भी गए थे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Mahakumbh News Kumbh Mela News Prayagraj News UP News महाकुंभ पहुंची एप्पल के मालिक की पत्नी महाकुंभ समाचार कुंभ मेला समाचार प्रयागराज समाचार यूपी समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

माइनस डिग्री टेंपरेचर में स्विट्जरलैंड में अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी में लहंगा पहनकर पहुंची भारतीय छात्रा, यूजर्स बोले- आप पर गर्व हैमाइनस डिग्री टेंपरेचर में स्विट्जरलैंड में अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी में लहंगा पहनकर पहुंची भारतीय छात्रा, यूजर्स बोले- आप पर गर्व हैलक्ष्मी कुमारी नाम की स्टूडेंट ने खूबसूरत नेट के लहंगे के साथ बारीक ज़री बॉर्डर से सजे रेशम का ब्लाउज पहना था, जिसमें उसकी खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया.
Read more »

महाकुंभ में 'गंगा' का जन्म, पहली कन्यामहाकुंभ में 'गंगा' का जन्म, पहली कन्यामहाकुंभ नगर में स्थापित सेंट्रल हॉस्पिटल में सोमवार को एक महिला ने 'गंगा' नाम की कन्या को जन्म दिया, जो महाकुंभ में हॉस्पिटल में जन्मीं पहली बेबी गर्ल है.
Read more »

महाकुंभ 2025: जानिए महाकुंभ, पूर्ण कुंभ, अर्ध कुंभ और कुंभ में क्या अंतर हैमहाकुंभ 2025: जानिए महाकुंभ, पूर्ण कुंभ, अर्ध कुंभ और कुंभ में क्या अंतर हैमहाकुंभ 2025: प्रयागराज में जल्द ही शुरू होगा महाकुंभ, जानिए कुंभ मेले के बारे में
Read more »

जापान में हरी ट्रैफ़िक लाइट नीली क्यों दिखती है?जापान में हरी ट्रैफ़िक लाइट नीली क्यों दिखती है?जापान में कुछ ट्रैफ़िक लाइटें हरे रंग की बजाए नीले रंग की दिखती हैं। इसका कारण जापानी भाषा में नीले और हरे रंग के लिए एक ही शब्द का इस्तेमाल होना है।
Read more »

योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में दोहरे रूप में दिखेंगे, नाथ संप्रदाय के अखाड़े में धूनी रमाएंगेयोगी आदित्यनाथ महाकुंभ में दोहरे रूप में दिखेंगे, नाथ संप्रदाय के अखाड़े में धूनी रमाएंगेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2025 के महाकुंभ में प्रयागराज में रहकर प्रदेश की सरकार चलाते हुए दिखेंगे और साथ ही नाथ संप्रदाय के अखाड़े में धूनी रमाते हुए भी दिखेंगे.
Read more »

महाकुंभ के रंग में रंगा गया प्रयागराज का टैंपोमहाकुंभ के रंग में रंगा गया प्रयागराज का टैंपोप्रयागराज में महाकुंभ के रंग में एक टैंपो को दुल्हन की तरह सजाया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:02:47