महाकुंभ के दौरान साइबर पेट्रोलिंग और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यूपी पुलिस विशेष तैयारी कर रही है। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की मदद से पुलिस अपने डाटा और प्रणालियों की सुरक्षा करेगी। साइबर क्राइम मुख्यालय की टीम प्रयागराज पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और विशेषज्ञों के बीच समन्वय को बढ़ावा देगी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। महाकुंभ के दौरान साइबर पेट्रोलिंग में केंद्रीय एजेंसियों के साथ आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम भी उप्र पुलिस की खास मददगार होगी। विशेषज्ञों की मदद से पुलिस अपने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के हार्डवेयर की सुरक्षा भी करेगी। महाकुंभ के दौरान साइबर अपराध ियों से निपटने के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ में साइबर क्राइम मुख्यालय की टीम को तैनात किए जाने का निर्देश दिया है, जो प्रयागराज पुलिस , केंद्रीय एजेंसियों व विशेषज्ञों के बीच समन्वय
को बढ़ाने के साथ ही साइबर पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाएगी। डीजीपी मुख्यालय स्तर से मॉनिटरिंग कुंभ मेला में श्रद्धालुओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के साथ ही किसी प्रकार के दुष्प्रचार को रोकने के लिए भी पुलिस सक्रिय रहेगी। डीजीपी मुख्यालय स्तर से इसकी मॉनिटरिंग होगी। इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर व अन्य केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से किसी साइबर हमले से निपटने की रणनीति बनाई गई है। खासकर पुलिस अपने डाटा की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों की मदद ले रही है, जिससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए फीड किए गए डाटा से भी किसी स्तर पर कोई छेड़छाड़ न की जा सके। यूपी 112 व पुलिस की अन्य गतिविधियों पर भी संगठित अपराधियों की नजर रहती है। ऐसे में साइबर हमले के किसी वार से बचने के लिए विशेषज्ञ पुलिस अधिकारियों को कमान सौंपी जा रही है। मेला क्षेत्र में अधिकारियों की टीम की मुस्तैदी साइबर क्राइम मुख्यालय के अधिकारियों की भी एक टीम कुंभ मेला क्षेत्र में मुस्तैद रहेगी। साइबर सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रबंधों का आईआईटी कानपुर से थर्ड पार्टी आडिट भी कराया जाएगा। पुलिस साइबर अपराधियों से निपटने के लिए विभिन्न ऑडियो-वीडियो के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को लगातार जागरूक करेगी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से लोगों को सचेत व सजग किया जाएगा। महाकुंभ मेला स्थल पर सेवा शिविर लगाएंगे भारत स्काउट व गाइड के रोवर व रेंजर महाकुंभ में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा और सहायता के लिए भारत स्काउट और गाइड सेवा शिविर लगाएगा। महाकुंभ के सेक्टर छह में नौ जनवरी से 27 फरवरी तक छह-छह दिनों के आयोजित होने वाले कुल सात सेवा शिविरों में करीब 1750 रेंजर और रोवर्स हिस्सा लेंगे। इनकी
साइबर सुरक्षा महाकुंभ पुलिस आईआईटी कानपुर साइबर अपराध यूपी पुलिस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ के लिए रेलवे की बड़ी तैयारीउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए रेलवे बड़ी तैयारी में जुटा है।
Read more »
डिजिटल युग में सुरक्षा: 3 फ्री साइबर सुरक्षा कोर्सेसयह लेख डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा की महत्वाकांक्षा को उजागर करता है और विभिन्न साइबर खतरों से बचाव के लिए 3 मुफ्त साइबर सुरक्षा कोर्सेस की जानकारी प्रदान करता है।
Read more »
महाकुंभ में भोजन के लिए विशेष व्यवस्थामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।
Read more »
महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनों का समय सारिणी जारीउत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनों का समय सारिणी जारी की है।
Read more »
Mahakumbh 2025: 144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजनमहाकुंभ 2025 के आयोजन के लिए केंद्र और राज्य सरकार तैयारी में लगी हुई है। इस खबर में महाकुंभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
Read more »
महाकुंभ में स्नान के लिए ये खास नियमप्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में स्नान के लिए विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से विशेष पुण्य मिलता है।
Read more »
