महाकुंभ 2025: 1,249 KM लंबी पाइपलाइन नेटवर्क से होगी पानी की सप्लाई, शुरू हुई तैयारियां

Mahakumbh 2025 News

महाकुंभ 2025: 1,249 KM लंबी पाइपलाइन नेटवर्क से होगी पानी की सप्लाई, शुरू हुई तैयारियां
Prayagraj Mahakumbh 2025Mahakumbh 2025 NewsWhat Is Mahakumbh

जानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र 25 सेक्टरों और 4,000 हेक्टेयर में फैला है. कार्यकारी अभियंता अमित राज ने बताया कि यहां पाइपलाइन बिछाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि इस बार 'मेले' क्षेत्र पहले के कुंभ आयोजनों की तुलना में सबसे बड़ा है.

यूपी के प्रयागराज के संगम क्षेत्र में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 के लिए अस्थायी टेंट सिटी लगाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें पानी की आपूर्ति के लिए 1,249 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन नेटवर्क की योजना बनाई गई है.

अधिकारियों ने ये जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश जल निगम , प्रयागराज द्वारा 40 करोड़ की लागत से लगाई जा रही है. इसे 30 नवंबर 2024 तक पूरा किए जाने की उम्मीद है.4 हजार हेक्टेयर में फैला है मेला क्षेत्रजानकारी के अनुसार, मेला क्षेत्र 25 सेक्टरों और 4,000 हेक्टेयर में फैला है. कार्यकारी अभियंता अमित राज ने बताया कि यहां पाइपलाइन बिछाने का काम पहले ही शुरू हो चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि इस बार 'मेले' क्षेत्र पहले के कुंभ आयोजनों की तुलना में सबसे बड़ा है. पूरे मेले क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए 1,249 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन नेटवर्क बिछाई जा रही है, जो परेड ग्राउंड, संगम से लेकर फाफामऊ, अरिल और झूंसी क्षेत्रों तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी.पाइपलाइन नेटवर्क पूरा होने के बाद, लगभग 56,000 जल कनेक्शन सड़कों के किनारे अखाड़ा शिविरों और प्रशासनिक टेंटों के पास स्थापित किए जाएंगे. पानी की आपूर्ति 85 ट्यूबवेल्स और 30 जनरेटरों के माध्यम से की जाएगी, जो पंपिंग स्टेशनों से जुड़े होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जल निगम के अभियंता और कर्मचारी 'मेले' क्षेत्र में प्रत्येक सेक्टर में काम की जांच के लिए तैनात रहेंगे.Advertisementयह भी पढ़ें: 'महाकुंभ के साथ काशी भी आएं', नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को PM मोदी ने दिया न्योता14 जनवरी से शुरू होगा महाकुंभउत्तर प्रदेश प्रयागराज में गंगा के किनारे बसा शहर सांस्कृतिक जश्न का केंद्र बनने जा रहे है. जिले में 2025 में होने जा रहे महाकुंभी की तैयारियां जोर-शोर चल रही हैं. यह जश्न पूरे 45 दिन का होगा, जो 14 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा. यह साल 2012 में हुए महाकुंभ से करीब तीन गुना बड़ा होने वाला है.उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के मुताबिक, नदी किनारे 4,000 हेक्टेयर में हो रहे महाकुंभ में करीब 40-45 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इस आयोजन का अनुमानित बजट करीब 6,382 करोड़ रुपये है, जिसमें से 5,600 करोड़ रुपये से ज्यादा पहले ही आयोजन और संबंधित परियोजनाओं के लिए अलग रखे जा चुके हैं. समाजवादी पार्टी सरकार के शासनकाल में 2012 में हुए कार्यक्रम बजट 1,152 करोड़ रुपये था, जिसमें करीब 12 करोड़ लोग शामिल हुए थे. ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Prayagraj Mahakumbh 2025 Mahakumbh 2025 News What Is Mahakumbh Pipeline In Mahakumbh 2025 Water Supply In Mahakumbh 2025 महाकुंभ प्रयागराज महाकुंभ की खबर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Prayagraj Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियां हुई शुरू, कर्मचारियों के लिए रखा खास ड्रेस कोडPrayagraj Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियां हुई शुरू, कर्मचारियों के लिए रखा खास ड्रेस कोडPrayagraj Maha Kumbh 2025: भारत में महाकुंभ हर 12 साल में आयोजित किया जाता है. गंगा, यमुना, सरस्वती और गोदावरी नदियों के संगम स्थान पर इसका आयोजन होता है जहां लोग स्नान करने आते हैं.
Read more »

मक्का-मदीना में हिंदू नहीं तो महाकुंभ में मुस्लिम क्यों? साध्वी प्राची ने पूछा सवालमक्का-मदीना में हिंदू नहीं तो महाकुंभ में मुस्लिम क्यों? साध्वी प्राची ने पूछा सवालSadhvi Prachi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी, 2025 को महाकुंभ की शुरुआत होगी. इसे लेकर तैयारियां भी जोरशोर से चल रही है.
Read more »

Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 की तैयारियों में तेजी, ऑनलाइन भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरूPrayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 की तैयारियों में तेजी, ऑनलाइन भूमि आवंटन प्रक्रिया शुरूPrayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ के लिए प्रयागराज में जोरों से तैयारियां चल रही हैं. मेला प्राधिकरण ने इस बार विशेष रूप से 12 नवंबर से मेला क्षेत्र में भूमि और सुविधाओं के आवंटन की प्रक्रिया को शुरू करने का निर्णय लिया है.
Read more »

स्वच्छ महाकुंभ 2025: 1.5 लाख टॉयलेट्स और 'पेइंग गेस्ट' योजना से होगी सुविधाओं की भरमारस्वच्छ महाकुंभ 2025: 1.5 लाख टॉयलेट्स और 'पेइंग गेस्ट' योजना से होगी सुविधाओं की भरमारमहाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज प्रशासन लाखों तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए 1.5 लाख टॉयलेट्स और 'पेइंग गेस्ट' आवास योजना पर जोर दे रहा है. स्थानीय निवासियों को अपने घरों को किराए पर देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि तीर्थयात्रियों को घर जैसा माहौल मिल सके.
Read more »

रूस ने बंद की ऑस्ट्रिया की गैस सप्लाई, सोवियत युग की पाइपलाइन भी जल्द होगी बंदरूस ने बंद की ऑस्ट्रिया की गैस सप्लाई, सोवियत युग की पाइपलाइन भी जल्द होगी बंदयूक्रेन से युद्ध से पहले तक रूस यूरोप को प्राकृतिक गैस देने वाला सबसे अकेला सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता था. हालांकि युद्ध के बाद से लगभग सभी यूरोपीय देशों से रूस से गैस लेना बंद कर दिया. 2022 में जर्मनी के लिए नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन के उड़ाए जाने के बाद यूरोपीय संघ ने अपनी निर्भरता को कम करने की कोशिश की है.
Read more »

Mahakumbh 2025: फ्री फायर जोन होगा प्रयागराज महाकुंभ, आग लगने से रोक के लिए ऐतिहासिक तैयारियांMahakumbh 2025: फ्री फायर जोन होगा प्रयागराज महाकुंभ, आग लगने से रोक के लिए ऐतिहासिक तैयारियांMahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 को पूरी तरह फायर मुक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं. गंगा-यमुना किनारे काम करने के लिए ऑल-टेरेन व्हीकल्स, आग रोकने के लिए वाटर कर्टन होश, और नदी क्षेत्रों में फायर फाइटिंग बोट्स भी तैनात की जाएंगी जिनमें 200 विशेष रूप से प्रशिक्षित जवान होंगे.
Read more »



Render Time: 2026-05-16 04:56:33