महाकुंभ 2025 का शुभारंभ

धर्म News

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ
महाकुंभप्रयागराजसंगम
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 48 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ 2025 का आरंभ हुआ, लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं.

महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है. पौष पूर्णिमा का आज पहला स्नान है. आज एक करोड़ से अधिक लोगों के संगम में डुबकी लगाने की उम्मीद है. हर घंटे संगम नोज दो लाख लोग स्नान कर रहे हैं. आज से ही श्रद्धालु 45 दिनों का कल्पवास शुरू करेंगे. संगम नोज के साथ करीब 12 किलोमीटर में फैले क्षेत्र में स्नान घाट बनाया गया है. संगम आने वाले सभी रास्तों में भक्तों का सैलाब है. संगम हर हर गंगे और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा है.

विदेशी श्रद्धालु भी भक्ति-भाव से लगा रहे हैं डुबकी यहां सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी श्रद्धालु भी आए हैं. भीषण ठंडी में विदेशी भी उसी आस्था के साथ डुबकी लगा रहे हैं, जैसे भारतीय लगा रहे हैं. खास बात है कि एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी महाकुंभ में है. निरंजनी अखाड़े में उन्होंने अनुष्ठान किया. वे कल्पवास करेंगी ब्राजील के श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने बताया कि मैं योग करता हूं. मोक्ष का रास्ता खोज रहा हूं. भारत ही दुनिया का आध्यात्मिक सेंटर हैं. जयश्री राम. इसके अलावा, रूस से आई एक महिला ने कहा कि भारत बहुत महान देश हैं. मैं पहली बार कुंभ मेले में आई हूं. हम यहां नया भारत देख रहे हैं. इस पवित्र जगह पर आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मान रही हूं. सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था महाकुंभ में वाहनों की एंट्री पर बैन है. श्रद्धालु इसके चलते 10 से 12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंचेंगे. 60 हजार जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं. पुलिस कर्मी लाखों श्रद्धालुओं को संभाल रहे हैं. पैरा मिलिट्री सहित कमांडों भी जगह-जगह तैनात हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

महाकुंभ प्रयागराज संगम श्रद्धालु

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का शुभारंभ: तैयारियां जोरों परप्रयागराज में महाकुंभ 2025 का शुभारंभ: तैयारियां जोरों परमहाकुंभ 2025, प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर 13 जनवरी से शुरू होगा. यह आयोजन दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है और लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं को आकर्षित करने की उम्मीद है. प्रशासन ने महाकुंभ को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए भव्य इंतजाम किए हैं.
Read more »

प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 का शुभारंभप्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 का शुभारंभप्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 का शुभारंभ हो रहा है. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर लगने वाले इस महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं.
Read more »

Mahakumbh 2025 : महापर्व महाकुंभ का आज शुभारंभ, संगम की रेती पर विश्व का सबसे बड़ा समागमMahakumbh 2025 : महापर्व महाकुंभ का आज शुभारंभ, संगम की रेती पर विश्व का सबसे बड़ा समागम144 साल बाद दुर्लभ संयोग में रविवार की आधी रात संगम पर पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हो गया। विपरीत विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और
Read more »

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ: प्रयाग्राज में श्रद्धालुओं का सैलाबमहाकुंभ 2025 का शुभारंभ: प्रयाग्राज में श्रद्धालुओं का सैलाबमहाकुंभ 2025 का भव्य शुभारंभ हो गया है. प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए सभी इंतजाम किए हैं.
Read more »

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ: प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमनमहाकुंभ 2025 का शुभारंभ: प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमनदुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक, महाकुंभ 2025 का आज प्रयागराज में शुभारंभ हो गया है. देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंच रहे हैं.
Read more »

महाकुंभ 2025 का शुभारंभ: करोड़ों श्रद्धालु गंगा तट परमहाकुंभ 2025 का शुभारंभ: करोड़ों श्रद्धालु गंगा तट परमहाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज प्रयागराज में हुआ. देश-दुनिया से आए करोड़ों श्रद्धालु गंगा तट पर स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कड़ी तैयारी की है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:24:57