प्रयागराज में महाकुंभ में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने से शहर में किल्लत पैदा हो गई है
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, लेकिन इससे संगम नगरी में खाद्यान समेत जरूरी सामान की किल्लत पैदा हो गई है.
बताया जा रहा है कि शहर के ज्यादातर थोक कारोबारियों के पास भी आटा, मैदा, सूजी जैसे जरूरी सामान का भंडार खत्म हो गया है. भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक के चलते इन सभी सामानों की सप्लाई नहीं हो पा रही है. यही नहीं डीजल और पेट्रोल के टैंकर भी शहर में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं. जिससे जिले करीब 50 से अधिक पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया है वहीं पैकेट बंद दूध की गाड़ी भी दिन में एक ही बार आ रही हैं, जिससे कई मोहल्लों में दूध की किल्लत भी पैदा हो गई है. नहीं चल पा रही नाव, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी सोमवार को संगम में करीब सात घंटों तक नावों का संचालन भी बंद रहा. जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. श्रद्धालु पहले रेंगते हुए वाहन से और उसके बाद पैदल चलकर ही घाट पर पहुंचे, लेकिन वहां नावें खड़ी थी. लेकिन नाविकों ने नाव न होने की बात कह दी. जब करीब सात घंटों तक नाव नहीं मिली तो श्रद्धालुओं ने उसी घाट पर स्नान कर लिया. वहीं जिन श्रद्धालुओं ने पहले से ही नाव की बुंकिंग करा रखी थी उन्हें एक दिन और रुकना पड़ा. सोमवार को संगम नगरी में किलाघाट, बोट क्लब, बलुआघाट, अरैल सहित दूसरे घाटों पर ही ऐसी ही स्थिति देखने को मिली. दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन के चलते सुबह पांच बजे के बाद नावों का संचालन बंद कर दिया गया. जिससे लाखों श्रद्धालु संगम तक नहीं पहुंच सके. शाम पांच बजे के बाद नावों के संचालन की उम्मीद थी, लेकिन दिन ढलने के कारण कुछ देर के लिए केवल मोटर बोट का संचालन किया गया. इस दौरान चप्पू नावों का संचालन पूरी तरह से बंद रहा. देर शाम गंगा का प्रवाह तेज होने से मंगलवार को भी नावों के संचालन की उम्मीद नहीं है. 5 हजार चप्पू नाव और 500 मोटर बोट का हो रहा संचालन बता दें कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है. श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न घाटों से करीब पांच हजार चप्पू नाव का संचालन हो रहा है. इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा 500 मोटर बोट भी चलाई जा रही हैं. इन नावों के द्वारा लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन स्नान करते हैं. सोमवार को राष्ट्रपति के मेला क्षेत्र में आगमन पर सभी तरह की नावों का संचालन पूरी तरह से बंद रहा. क्या बोले यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार? उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि, 'महाकुंभ में यातायात व्यवस्था सामान्य हो रही है. अब तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. रोजाना लाखों की संख्या में लोग प्रयागराज आ रहे हैं. इतनी संख्या में लोगों और वाहनों के प्रवाह का प्रबंधन पुलिस बल के लिए अब तक की सबसे कठिन चुनौती है. शहर के बुनियादी ढांचे की क्षमता से कई गुणा ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं. ऐसे में यातायात में देरी होना स्वाभाविक है. हालांकि पुलिस के सिपाही से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक, सभी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. वे श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करने के साथ शहर को सुव्यवस्थित बनाए रखने में अपनी पूरी शक्ति झोंक रहे हैं.
MAHA KUMBH PRAYAGRAJ TRAFFIC SHORTAGE SHRINE SUPPLIES
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ मेले की शुरुआत, दिल्ली में कोहरा और अमेरिका में जंगल की आगमहाकुंभ मेले की शुरुआत हुई, दिल्ली में कोहरा, हवाई और रेल यातायात बाधित, अमेरिका में जंगल की आग से हजारों लोगों को पलायन करना पड़ा
Read more »
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर प्रयागराज रेल मंडल ने की विशेष व्यवस्थाप्रयागराज रेल मंडल ने महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के पर्व पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने के लिए विशेष व्यवस्था की है।
Read more »
महाकुंभ में VIP कारण से श्रद्धालुओं को परेशानी, पुलिस पर गुस्साउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर आस्था का स्नान करने के लिए पहुंचे हैं. लेकिन इस भव्य धार्मिक आयोजन में VIP मूवमेंट के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वीआईपी के लिए रास्ते खोले जा रहे हैं, जबकि श्रद्धालुओं के लिए रास्ते बंद हो जा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी असुविधा हो रही है.
Read more »
महाकुंभ में बसंत पंचमी पर अमृत स्नान: करोड़ों श्रद्धालुओं ने लिया डुबकीमहाकुंभ के तीसरे अमृत स्नान में करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। सीएम योगी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया था।
Read more »
महाकुंभ में बीएसएनएल नेटवर्क गड़बड़, श्रद्धालुओं को परेशानीमहाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को बीएसएनएल का नेटवर्क अचानक धड़ाम हो गया, जिससे मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Read more »
महाकुंभ में हेलीकॉप्टर से संगम स्नान: 35 हजार में ऊपर से देखें संगममहाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को अब हेलीकॉप्टर से संगम स्नान करने का मौका मिलेगा।
Read more »
