महाकुंभ स्‍नान करने आप गाड़ी से जा रहे हैं तो भूलकर न करना ये गलती, वरना पड़ेगी भारी, जान लें पुलिस का खास ...

Mahakumbh News

महाकुंभ स्‍नान करने आप गाड़ी से जा रहे हैं तो भूलकर न करना ये गलती, वरना पड़ेगी भारी, जान लें पुलिस का खास ...
Prayagraj PoliceTraffic Jam In PrayagrajStrict Action On Driving In Reverse Direction In
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

Maha Kumbh 2025- आज बसंत पंचमी पर अमृत स्‍नान करने प्रयागराज पहुंच रहे हैं या पहुंच चुके हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है.

प्रयागराज. महाकुंभ में आज बसंत पंचमी पर अमृृत स्‍नान के लिए देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में जुटेंगे. इनमें तमाम श्रद्धालु ट्रेन से तो तमाम अपने-अपने वाहनों से पहुंचेंगे. दूर-दराज के शहरों से वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह खबर खास है.

क्‍योंकि वाहन चालकों द्वारा बरती गयी जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. पुलिस ने इस बार जाम से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए खास प्‍लान कर लिया गया है. इसलिए आप भी जानें, क्‍या है पुलिस का प्‍लान और शहर में भूलकर क्‍या नहीं करना है? प्रयागराज के डीआईजी अजयपाल शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु अपने अपने वाहन से आएंगे. इसलिए शहर में वाहनों की संख्‍या बढ़ जाएगी. ऐसे में जाम का एक बड़ा कारण उल्‍टी दिशा से आने वाले वाहन चालक होते हैं. इसके लिए खास प्‍लान बनाया गया है. ऐसे वाहन चालक जो किसी भी निर्धारित रूट में उल्‍टी दिशा में वाहन चलाएंगे. उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी. इसमें भारी भरकम जुर्माना और मुकदमा तक दर्ज कराया जा सकता है. देर रात प्रयागराज के डीआईजी अजयपाल शर्मा ने स्‍वयं शहर के ट्रैफिक प्‍लान का जायजा लिया. जाम छुड़ाने के लिए 20 मोबाइल पार्टियां पुलिस पहली बार शहर में जाम हटवाने के लिए मोबाइल पार्टियां तैनात की गयी हैं. 20 मोबाइल पार्टियां लगातार सड़कों पर रहेंगी. जाम या वाहनों की संख्‍या बढ़ते ही तत्‍काल मोबाइल पा‍र्टी मौके पर जाएंगी और जाम हटवाएगी. जाम की सूचना इन्‍हें कंट्रोल रूम से दी जाएगी. फोर्स बढ़ाई गयी अजयपाल शर्मा ने बताया कि पूर्व में हुए तीन स्‍नान के अनुभव को देखते हुए बसंत पंचमी में फोर्स बढ़ाई गयी है, जिससे प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो और शहर में ट्रैफिक व सुरक्षा व्‍यवस्‍था पुख्‍ता रहे. अतिरिक्‍त फोर्स को उन स्‍थानों पर तैनात किया गया है, जहां पूर्व के अमृत स्‍नानों में अधिक ट्रैफिक रहा था. परफार्म न करने वाले पुलिसकर्मी हटाए गए श्रद्धालुओं को सुविधाजनक स्‍नान कराने के लिए प्रयागराज पुलिस ने बड़ा फैसला किया है. ऐसे पुलिस कर्मियों को प्रमुख स्‍थानों से हटाकर दूर दराज में भेजा जाएगा, जो बेहतर परफार्म नहीं कर पाए हैं. करीब 12 पुलिस अधिकारी और 400 पुलिस कर्मियों को हटाया गया है. इनकी जगह तेज-तर्रार पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Prayagraj Police Traffic Jam In Prayagraj Strict Action On Driving In Reverse Direction In Mobile Parties In Prayagraj Traffic Jam In Mahakumbh महाकुंभ प्रयागराज पुलिस प्रयागराज में ट्रैफिक जाम प्रयागराज में उल्‍टी दिशा में वाहन चलाने पर सख्‍त प्रयागराज में मोबाइल पार्टियां महाकुंभ में ट्रैफिक जाम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाकुंभ 2025: छोटू बाबा ने 32 साल से नहीं किया स्नान, बाबा के अनोखे अंदाज से है लोगों का ध्यानमहाकुंभ 2025: छोटू बाबा ने 32 साल से नहीं किया स्नान, बाबा के अनोखे अंदाज से है लोगों का ध्यानउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले में 32 साल से स्नान नहीं करने वाले छोटू बाबा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
Read more »

महाकुंभ में स्नान के लिए ये खास नियममहाकुंभ में स्नान के लिए ये खास नियमप्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में स्नान के लिए विशेष नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से विशेष पुण्य मिलता है।
Read more »

महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं? रखें इन बातों का ध्यानमहाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं? रखें इन बातों का ध्यानमहाकुंभ मेला प्रयागराज में शुरू हो चुका है। इस आयोजन में करोड़ों भक्त स्नान करेंगे। अगर आप भी स्नान करने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
Read more »

क्या आप भी करते हैं इस बीज का सेवन, तो आज से ही कर दें बंद नहीं तो पड़ सकता है पछतानाक्या आप भी करते हैं इस बीज का सेवन, तो आज से ही कर दें बंद नहीं तो पड़ सकता है पछतानाFlaxseed Side Effects : क्या आप भी करते हैं अलसी के बीज का सेवन, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए इसका सेवन.
Read more »

बम की तरह जानलेवा बन सकता है पानी गर्म करने वाला गीजर, ना करें ये गलतियांबम की तरह जानलेवा बन सकता है पानी गर्म करने वाला गीजर, ना करें ये गलतियांघर में बहुत से लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक गलती की वजह से ये आपकी जान भी ले सकता है.
Read more »

Maha Kumbh 2025: काठगोदाम से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देरी से रवानाMaha Kumbh 2025: काठगोदाम से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देरी से रवानाप्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहाँ से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन तीन घंटे देरी से रवाना हुई।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:52:14