महाकुंभ नगर में महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व की तैयारियों के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ.
जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। महाशिवरात्रि पर्व और महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व को लेकर मंगलवार को मेला प्राधिकरण स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। महाकुंभ में शासन के निर्देश पर विशेष तौर पर तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ.
आशीष कुमार गोयल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि पर शहर के सभी शिवालयों और महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जाएं। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर अंतिम स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह निर्देशित किया गया है कि मेला क्षेत्र और प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं। श्रद्धालु नजदीक के घाट पर करेंगे स्नान महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकुंभ पुलिस ने ऐसा प्लान बनाया है, जिससे वह नजदीक के घाट पर स्नान कर सकेंगे। इसके लिए सभी दिशाओं से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग घाट निर्धारित किए गए हैं। यह बनाई गई है व्यवस्था दक्षिणी झूंसी से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार ऐरावत घाट पर स्नान करेंगे। उत्तरी झूंसी से आने वाले श्रद्धालु संगम हरिशचंद्र घाट एवं संगम ओल्ड जीटी घाट पर स्नान करेंगे। परेड पर आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार भरद्वाज घाट, संगम द्वार नागवासुकि घाट, संगम द्वार मोरी घाट, संगम द्वार काली घाट, संगम द्वार रामघाट एवं संगम द्वार हनुमान घाट पर स्नान करेंगे। अरैल क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार अरैल घाट पर स्नान करेंगे। पांटून पुलों का संचालन श्रद्धालुओं के भीड़ के दबाव के अनुसार किया जाएगा। मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा ने शहर की यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि ट्रैफिक डायवर्जन और रूट प्लान को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। मंगलवार शाम छह बजे से पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है, जिसके तहत किसी भी वाहन का मेला क्षेत्र में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से यातायात नियमों और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि महाशिवरात्रि और महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। मजिस्ट्रेटों को लगाया, आदर के साथ स्नान कराने के निर्देश डीएम प्रयागराज रविंद्र कुमार मांदड़ ने महाशिवरात्रि स्नान पर्व को लेकर सभी मजिस्ट्रेटों को ब्रीफ किया। निर्देश दिए कि सभी श्रद्धालुओं को आदर और सत्कार के साथ स्नान कराने के निर्देश दिए। कहा कि होल्डिंग एरिया में किसी को परेशानी न होने पाए। यह भी पढ़ें: प्रयागराज में रूट डायवर्जन: महाकुंभ के लिए रोडवेज-शटल बसें कहां से मिलेंगी, घर के लिए ट्रेन भी? जानें सब कुछ
Maha Kumbh Mela No Vehicle Zone Maha Kumbh Mela 2025 Mahakumbh News Prayagraj News UP Latest News UP News Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ में भगदड़ के बाद जांच शुरू, मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषितमहाकुंभ मेले में हुई भगदड़ के बाद 30 श्रद्धालुओं की मौत और 90 घायल होने की जानकारी सामने आई है। शासन स्तर से जांच शुरू हो चुकी है और मेला की व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सात नए अफसरों की तैनाती की गई है। पूरी मेला क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है और सभी प्रकार के पास रद्द कर दिए गए हैं।
Read more »
वसंत पंचमी पर महाकुंभ: आवागमन को नियंत्रित करने के लिए 6 चरणों की विशेष योजनामहाकुंभ प्रशासन ने वसंत पंचमी स्नान पर्व को लेकर विशेष योजना बनाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इसमें नए अधिकारियों की जिम्मेदारी और पुलिस बल का डिप्लॉयमेंट शामिल है।
Read more »
महाकुंभ के बाद शहर भी नो व्हीकल जोन घोषित, बदल गई है यातायात व्यवस्था; इन स्थानों पर बनाई गई पार्किंगमाघी पूर्णिमा स्नान को देखते हुए महाकुंभ मेला क्षेत्र और शहर को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। यह व्यवस्था मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक लागू रहेगी। आवश्यक सेवाओं और मरीजों के वाहनों को छूट मिलेगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। कल्पवासियों के वाहन स्नान पर्व के बाद ही प्रवेश...
Read more »
माहाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान: 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने लिया स्नानमाघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। प्रशासन ने स्नान के लिए तैयारियां पूरी कर ली थी।
Read more »
जो जिधर से आएगा… वो उधर ही नहाएगा, महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर जोनल स्कीम लागू, ड्यूटी पर आईजी लेवल के अधिकारीमहाकुंभ के अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। मंगलवार शाम से जोनल स्कीम लागू होगी जिसमें लखनऊ प्रतापगढ़ की तरफ से आने वाले श्रद्धालु फाफामऊ घाट पर स्नान करेंगे जबकि रीवां बांदा चित्रकूट और मीरजापुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु अरैल घाट पर स्नान करेंगे। पूरे मेला क्षेत्र में नो व्हीकल...
Read more »
महाशिवरात्रि पर MahaKumbh में उमड़ेगा आस्था का महासैलाब... श्रद्धालुओं के लिए मेला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, जानिए पूरा प्लानमहाकुंभ मेला क्षेत्र मंगलवार (25 फरवरी) को शाम 4 बजे से नो व्हीकल जोन होगा. वहीं, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ होने वाले अंतिम विशेष स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शाम 6 बजे से पूरे प्रयागराज में नो व्हीकल जोन लागू कर दिया जाएगा.
Read more »
