उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 नवंबर से शुरू होने वाले महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 नवंबर से शुरू होने जा रहे महाकुंभ मेला के दौरान तमाम सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। महाकुंभ के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर जरूरतमंद श्रद्धालुओं की हर स्तर से मदद पहुंचाई जाएगी। आकाश, जल और सड़क मार्ग से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। इससे समय पर मरीजों को उच्च कोटि का इलाज मुहैया कराया जा सकेगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को बताया कि मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन तरह की एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है। मेला
क्षेत्र में कुंभ में डुबकी लगाने के लिए दुर्भाग्य से कोई घटना घटती है तो उससे निपटने के लिए 7 रिवर एंबुलेंस लगाई गई हैं। रिवर एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्टाफ तैनात किए गए हैं। वे 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। एयर एंबुलेंस रहेगी तैनात।डिप्टी सीएम ने कहा कि जरूरमंद श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज के बाद राहत नहीं मिलती है तो उन्हें बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से बड़े अस्पताल लाया जा सकेगा। इसके लिए 14 एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है। एयर एंबुलेंस भी 24 घंटे अलर्ट रहेंगी। मुफ्त रहेंगी सभी सेवाएं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि मेला क्षेत्र में 125 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। वह श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में बने अस्पतालों तक पहुंचाने में मदद करेंगी। इसमें 115 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 10 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं। यह सभी सेवाएं श्रद्धालुओं को पूरी तरह से मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी। ब्रजेश पाठक ने बताया कि श्रद्धालुओं की हर स्तर पर मदद की जाएगी। सभी अस्पतालों की मैं खुद निगरानी कर रहा हूं। डॉक्टर, पैरामेडिक, जरूरी जांच के इंतजाम जुटा लिए गए हैं। इमरजेंसी दवा आदि की व्यवस्था भी पुख्ता कर ली गई है
महाकुंभ मेला प्रयागराज स्वास्थ्य सेवा एंबुलेंस रिवर एंबुलेंस एयर एंबुलेंस ब्रजेश पाठक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ थीम पर विश्व की सबसे बड़ी रंगोली: प्रयागराज में 55 हजार वर्ग फीट एरिया में बनी; 50 लोगों ने 72 घंटे ...प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान नेत्र कुंभ का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए 28 नवंबर को मेला क्षेत्र में भूमि पूजन किया जाएगा।
Read more »
उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ के लिए सामुदायिक किचन शुरू करेगीउत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेला के दौरान 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं को रोज मुफ्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण को सामुदायिक किचन शुरू करने को मंजूरी दी है।
Read more »
महाकुंभ के लिए रेलवे की बड़ी तैयारीउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ के लिए रेलवे बड़ी तैयारी में जुटा है।
Read more »
राजस्थान से महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनेंराजस्थान से प्रयागराज में महाकुंभ के लिए मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
Read more »
महाकुंभ 2025 में प्रयागराज में वीआईपी कॉटेजः होटल जैसी सुविधाएंप्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला 2025 में श्रद्धालुओं के लिए वीआईपी कॉटेज की व्यवस्था की जा रही है जो वीआईपी होटल जैसी सुविधाएं प्रदान करेंगे।
Read more »
IMD लॉन्च करता है महाकुंभ मौसम वेबसाइटमौसम विभाग ने प्रयागराज में महाकुंभ के लिए एक विशेष वेबसाइट लॉन्च की है जो मेला परिसर के मौसम की लगातार अपडेट प्रदान करेगी।
Read more »
