प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भव्य आध्यात्मिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां अच्छी तरह से चल रही हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2025 के महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करने और प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के लिए 13 दिसंबर को महाकुंभ नगर और प्रयागराज का दौरा करेंगे. एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार को अधिकारियों के जरिए इस बात की जानकारी मिली है.
प्रयागराज में संगम के तट पर जिस इलाके में महाकुंभ मेले की तैयारी है, उस जगह को यूपी सरकार ने महाकुंभनगर नाम दिया है और इसे एक नए जिले के रूप में अधिसूचित किया है. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण करेंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भव्य आध्यात्मिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां अच्छी तरह से चल रही हैं.शहर को सजाने की तैयारीएजेंसी के मुताबिक, एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए महाकुंभनगर और प्रयागराज को भव्यता से सजाया जाएगा. विभागों को अपने कार्यालयों और भवनों को सुंदर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सरकारी बिल्डिंग्स को लाइटिंग से जगमग करने की योजना बनाई गई है. प्रमुख चौराहों, सड़कों और पार्कों को भी सजाया जाएगा.डिवीजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले प्रोजेक्ट सहित सभी तैयारियां वक्त पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं. पंत ने कहा, "तैयारियां तेजी से चल रही हैं और तय समय सीमा के अंदर पूरी हो जाएंगी."Advertisementबयान के मुताबिक, 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा सुनिश्चित करेगा कि सभी निर्देशों का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो. मुख्यमंत्री व्यक्तिगत रूप से तैयारियों की समीक्षा करेंगे, इसके साथ ही स्वच्छ और हरित महाकुंभ पर जोर देंगे.यह भी पढ़ें: कल से देशभर में महाकुंभ का निमंत्रण बांटेंगे UP के मंत्री, 25 दिनों तक चलेगा भ्रमण कार्यक्रममंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सभी विभाग और अधिकारी पूरी तरह तैयार हैं. PWD प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण का काम तेजी से पूरा कर रहा है, जबकि प्रयागराज विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी प्रमुख चौराहों और सड़कों का वक्त पर सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ये भी देखें
Prayagraj Maha Kumbh Yogi Adityanath Narendra Modi Cm Yogi Mahakumbh Preparation उत्तर प्रदेश प्रयागराज महाकुंभ योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी सीएम योगी महाकुंभ की तैयारी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मक्का-मदीना में हिंदू नहीं तो महाकुंभ में मुस्लिम क्यों? साध्वी प्राची ने पूछा सवालSadhvi Prachi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी, 2025 को महाकुंभ की शुरुआत होगी. इसे लेकर तैयारियां भी जोरशोर से चल रही है.
Read more »
'दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए प्रयागराज-रायबरेली हाईवे का काम', अधिकारियों ने की समीक्षा बैठकPrayagraj Raebareli Highway प्रयागराज-रायबरेली हाईवे फोरलेन परियोजना की समीक्षा बैठक में एनएचएआइ चेयरमैन संतोष यादव ने असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिसंबर तक किसी भी हाल में इस परियोजना का काम पूरा हो जाना चाहिए। इस हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य 1636 करोड़ रुपये में हो रहा है। इसके तहत 106 किमी सड़क चौड़ी की जा रही...
Read more »
Jaipur News: मुख्यमंत्री ने की राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों की समीक्षाJaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में होने वाली ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ भविष्य के विकसित राजस्थान की नींव रखेगी.
Read more »
Shankaracharya Nischalanand: मक्का में मक्केश्वर महादेव, शिव पुराण में है वर्णन, बोले शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज, महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर कही ये बातShankaracharya Nischalanand Maharaj on Mecca-Medina: महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री बैन करने की मांग के बीच पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने मक्का को मक्केश्वर महादेव का मंदिर बताया है.
Read more »
Maha Kumbh 2025 में पीएम मोदी की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आठ को एसपीजी, नौ को पीएमओ की टीम संभालेगी कमानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज में कुंभ मेले का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। 8 दिसंबर को एसपीजी और 9 दिसंबर को पीएमओ की टीम प्रयागराज पहुंचेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। संगम नोज पर जनसभा स्थल तैयार किया जा रहा है। पीएम मोदी निषादराज क्रूज से संगम जाएंगे और गंगा पूजा...
Read more »
प्रयागराज महाकुंभ मेला जिला घोषित, 67 राजस्व ग्राम शामिल, पीएम नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को पहुंचेंगे यूपीMahakumbh Mela Prayagraj: महाकुंभ 2025 को नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रयागराज में नए महाकुंभ मेला जनपद का गठन हुआ है। इसमें 66 गांवों को शामिल किया गया है और प्रयागराज के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने अधिसूचना जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को तैयारियों की समीक्षा...
Read more »
