एक युवक महाकुंभ स्नान करने के लिए पैसे जमा करने के लिए चोरी कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
नई दिल्ली : प्रयागराज में महाकुंभ मेले के लिए करोड़ों लोग जुट रहे हैं। ऐसा दावा किया जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा लोग एक साथ यहीं पर इकट्ठा होते हैं। यहां लोग दूर-दूर से स्नान करने आते हैं। हालांकि प्रयागराज के अलावा हरिद्वार में भी लोग महाकुंभ स्नान करने जाते हैं। लोग इसके लिए बकायदा प्लान बनाते हैं और पैसे जमा कर महाकुंभ में स्नान करने जाते हैं। एक युवक की भी महाकुंभ जाने की चाहत हुई। युवक दोस्तों के साथ महाकुंभ जाने के लिए पैसे का इंतजाम करना था। पैसों के इंतजाम के लिए उसने एक पाप वाला
प्लान बनाया। युवक ने महाकुंभ में जाने के लिए चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। हालांकि युवक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि पुलिस उसके मंसूबों पर पानी फेर देगी। दिल्ली की द्वारका पुलिस ने ट्रैप लगाकर उसे धर दबोचा। 3 चोरी के मोबाइल और 2 चोरी की स्कूटी के साथ सक्रिय चोर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी द्वारका जिले की एंटी सेंधमारी सेल की टीम द्वारा किया गया। आरोपी चोर का नाम प्रदीप गुप्ता है। शराब की लत के कारण उसके परिवार ने उसे त्याग दिया था। उसने अपराध करना शुरू कर दिया। चूंकि वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार में महाकुंभ देखने के लिए पैसे का इंतजाम करना चाहता था। उसने चोरी का प्लान बनाया। पुलिस ने चोरी, सेंधमारी और मोटर वाहन चोरी के कुल 7 मामलों का खुलासा किया गया। आरोपी से लंबी पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि उसका परिवार बांदा यूपी का रहने वाला है। उसके पिता ठेकेदार थे और 2020 में लंबी बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। उसके परिवार में दो भाई और 4 बहनें हैं। उसने 10वीं तक पढ़ाई की है, जिसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और अपने पिता के साथ काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह बुरे लोगों के संपर्क में आया और शराब का आदी हो गया, जिसके कारण उसके परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया। इसके बाद वह नजबुद्दीन आदि के संपर्क में आया और उसके साथ मिलकर अपराध करने लगा
महाकुंभ चोरी पुलिस गिरफ्तार दिल्ली
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दक्षिणी दिल्ली से बांग्लादेशी की मदद करने वाले 11 लोग गिरफ्तारदक्षिणी दिल्ली से बांग्लादेशी की मदद करने वाले 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Read more »
संगीत विवाद में युवक की हत्यादिल्ली के बाहरी दिल्ली में, एक युवक की तेज संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।
Read more »
उन्नाव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कियाउन्नाव पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जो बिहार और उड़ीसा से गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने 50 लाख रुपये की कीमत का अवैध गांजा बरामद किया है।
Read more »
पूर्णिया युवक गिरफ्तार: महाकुंभ मेले को उड़ाने की धमकीउत्तर प्रदेश पुलिस ने पूर्णिया जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने सोशल मीडिया पर महाकुंभ मेले को उड़ाने की धमकी दी थी।
Read more »
Maha Kumbh 2025 में बम धमकी देकर फंसाने वाले आरोपी छात्र से पुलिस ने की घंटों पूछताछबिहार के एक छात्र ने महाकुंभ मेला में बम धमाके की धमकी देकर अपने साथी को फंसाने का प्रयास किया। आरोपी छात्र से पुलिस ने घंटों पूछताछ की।
Read more »
गोरखपुर जीआरपी ने वाहन चोरों का गैंग भंडाफोड़ कियागोरखपुर जीआरपी ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बाइक चोरी का गैंग भंडाफोड़ किया है.
Read more »
