महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण की नाकामी, 17 श्रद्धालुओं की मौत

Breaking News News

महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण की नाकामी, 17 श्रद्धालुओं की मौत
महाकुंभभगदड़हादसा
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 53%

महाकुंभ 2025 में संगम पर भगदड़ के दौरान 17 श्रद्धालुओं की मौत और दर्जनों के घायल होने के बाद प्रशासन की व्यवस्थाओं पर प्रश्नों उठने लगे हैं।

जागरण संवाददाता, महाकुंभ नगर। महाकुंभ 2025 में संगम पर हुए दर्दनाक हादसे में 17 श्रद्धालुओं की मौत और दर्जनों के घायल होने के बाद प्रशासन की व्यवस्था ओं पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। रात एक बजे बांध रोड पर भी संगम जैसी भगदड़ की स्थितियां बन गई थी। शास्त्री ब्रिज के नीचे पुलिस ने बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को काली मार्ग पर रोक दिया। इससे दूसरे मार्ग पर पुल के नीचे भीड़ बढ़ती चली गई और धक्कामुक्की शुरू हो गई। सड़क किनारे आराम कर रहे श्रद्धालुओं के कारण स्थिति और बिगड़ गई। स्थिति इतनी गंभीर हो गई

कि श्रद्धालु को जहां जगह मिलती, वहां कूदकर अपनी जान बचाने लगे। इसी बीच संगम क्षेत्र में भगदड़ मच गई, जिससे हालात नियंत्रण से बाहर हो गए। पुलिस ने तुरंत बैरिकेडिंग हटाकर लोगों को निकालना शुरू किया, लेकिन तब तक कई श्रद्धालु घायल हो चुके थे। बढ़ते दबाव के बीच खोला गया शंकर विमान मंडपम मार्ग भगदड़ जैसे हालात काली मार्ग पर बन गए थे। सैकड़ों श्रद्धालुओं का सामान भीड़ में खो गया। श्रद्धालुओं का दबाव इतना बढ़ गया कि जब लोगों ने वापसी करना शुरू किया तो स्थिति और भयावह हो गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने मेले के दौरान बंद रखे गए शंकर विमान मंडपम मार्ग को खोलने का निर्णय लिया। अस्पताल में पड़ें शव। जागरण इसे भी पढ़ें- Mahakumbh Accident: भगदड़ के कुछ ही देर में स्थिति पर नियंत्रण, घायलों के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, वरना काली मार्ग और बांध रोड के जंक्शन पर भगदड़ में और ज्यादा श्रद्धालुओं की जान जा सकती थी। यह मार्ग खुलने की वजह से जो भीड़ काली मार्ग से वापसी कर रही थी वह बैरीकेडिंग हटने से डायवर्ट हुई और काली मार्ग पर कुछ दबाव कम हुआ, ऐसा नहीं होता तो बांध रोड और काली मार्ग के जंक्शन पर संगम की तरह भीषण हादसा हो सकता था। महाकुंभ के दौरान इतनी बड़ी अव्यवस्था से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। इस तरह की भगदड़ प्रशासन की लचर व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की नाकामी को दर्शाती है। पहले से योजना बनाकर बैरिकेडिंग और रास्तों का प्रबंधन किया जाता, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। पीपापुल में भीड़। जागरण केंद्रीय अस्पताल में हड़कंप, लगातार आती रहीं एंबुलेंस संगम क्षेत्र में भगदड़ के बाद केंद्रीय अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। ऐसे विकट स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के बावजूद मेडिकल स्टाफ स्थिति को संभालने में जुट गए। भगदड़ की जानकारी फ्लैशन होने के साथ ही एंबुलेंस लगातार संगम की ओर भेजी गईं। हर एक मिनट में एक एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही थी और फिर तेजी से वापस संगम की ओर लौट रही थी। अस्पतालों में घायलों की संख्या बढ़ती जा रही थी, लेकिन व्यवस्था सीमित होने के कारण डाक्टरों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को एसआरएन सहित अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाती बचाव दल की टीम। जागरण नागवासुकी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सांसें अटकी शास्त्री ब्रिज से नागवासुकी जाने वाले मार्ग पर भी स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी। दारागंज चौराहे पर पुलिस ने श्रद्धालुओं को नागवासुकी की ओर जाने दिया, लेकिन वापसी करने वालों को रोक दिया। उन्हें जबरन संगम की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पैदल चलना तो दूर, खिसकना भी मुश्किल हो गया। इसे भी पढ़ें- Mahakumbh: संगम तट पर स्नान कर रहे लोग, भगदड़ के बाद नियंत्रण में हालात; देखें तस्वीरें एक तरफ लोग भीड़ में दबते जा रहे थे, तो दूसरी ओर पुलिस लगातार श्रद्धालुओं को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही थी। घुटन और भीड़ के दबाव के कारण श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। परेशान होकर कई श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र में जगह-जगह लगी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और इधर-उधर भागने लगे

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

महाकुंभ भगदड़ हादसा मौत घायल प्रशासन व्यवस्था भीड़ नियंत्रण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सोमवती अमावस्या पर नर्मदा में श्रद्धालुओं की भीड़सोमवती अमावस्या पर नर्मदा में श्रद्धालुओं की भीड़कड़ाके की ठंड में भी श्रद्धालुओं की भीड़ नर्मदा में स्नान करने के लिए उमड़ी।
Read more »

तिरुमला मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौततिरुमला मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौततिरुपति में वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए टिकट लेने की भीड़ में भगदड़ मच गई जिसमे छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
Read more »

प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, लाखों श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नानप्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, लाखों श्रद्धालुओं ने किया अमृत स्नानप्रयागराज में महाकुंभ का पहला शाही स्नान हुआ। लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई और महाकुंभ की तैयारियों की जमकर सराहना की।
Read more »

प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, 40 लाख ने किया स्नानप्रयागराज में महाकुंभ का आगाज, 40 लाख ने किया स्नानमहाकुंभ 2025 का आयोजन प्रयागराज में शुरू हो गया है. त्रिवेणी संगम में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है.
Read more »

महाकुंभ की भीड़ का प्रभाव: काशी और अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़महाकुंभ की भीड़ का प्रभाव: काशी और अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़महाकुंभ में उमड़े श्रद्धालुओं का दबाव काशी और अयोध्या में भी महसूस हो रहा है। अयोध्या में मंगलवार को हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में भक्तों की लंबी लाइन लगी हुई है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर भगवान राम के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। काशी में भी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ इतनी अधिक है कि रात एक बजे तक मंदिर खुला रहा।
Read more »

महाकुंभ में भगदड़, 17 की मौत, प्रशासन का कहना - स्थिति नियंत्रण मेंमहाकुंभ में भगदड़, 17 की मौत, प्रशासन का कहना - स्थिति नियंत्रण मेंमहाकुंभ में मंगलवार रात भगदड़ मच गई जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और स्नान जारी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:57:36