उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ 2025 के लिए प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. डिजिटल तकनीक का उपयोग करके टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है.
महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने डिजिटल तकनीक का उपयोग करके टिकट प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए एक विषेश पहल शुरू की है. इसका उद्देश्य महाकुंभ के दौरान रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और तीर्थयात्रियों को परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करना है.
दरअसल, महाकुंभ के दौरान रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मयोगी प्रयागराज जंक्शन पर विशेष ड्यूटी पर रहेंगे और हरे रंग की जैकेट पहनेंगे. इन जैकेटों के पीछे एक क्यूआर कोड अंकित होगा, जिसे श्रद्धालु अपने मोबाइल से स्कैन करके सीधे यूटीएस (अनारक्षित टिकटिंग सिस्टम) मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकेंगे. यह ऐप यात्रियों को बिना लाइन में लगे अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा. इस पहल से श्रद्धालु रेलवे स्टेशन पर भीड़ और लंबी लाइनों से बचते हुए आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे. डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुकिंग की इस प्रक्रिया से न केवल समय की बचत होगी बल्कि महाकुंभ के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को परेशानी मुक्त अनुभव भी मिलेगा. रेलवे कर्मी हरे रंग की जैकेट पहनकर स्टेशन और विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं देंगे, ताकि श्रद्धालुओं को हर जगह टिकट बुकिंग संबंधी सहायता मिल सके
महाकुंभ 2025 प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे टिकट बुकिंग डिजिटल तकनीक
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाकुंभ के लिए 26 ट्रेनों का तोहफा: प्रयागराज पहुँचने में आसानीरेलवे ने महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को प्रयागराज के करीबी तीन रेलवे स्टेशनों पर अस्थाई ठहराव देने की घोषणा की है.
Read more »
महाकुंभ के लिए रेलवे ने रंगीन टिकट की व्यवस्था कीमहाकुंभ मेले में रेल मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रंगीन टिकट की विशेष व्यवस्था की है।
Read more »
प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए 'सारथी' - AI चैटबॉट आपके साथअमर उजाला ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए AI चैटबॉट 'सारथी' लॉन्च किया है। 'सारथी' श्रद्धालुओं को गंगा स्नान, ठहरने की व्यवस्था, अखाड़ों की जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
Read more »
महाकुंभ 2025 के लिए रेलवे ने पूरी की तैयारियांउत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा प्रदान करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं.
Read more »
महाकुंभ 2025: रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए किए विशेष इंतजामउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी 2025 में महाकुंभ आयोजित होगा. इस दौरान करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे. रेलवे ने 13 हजार ट्रेनें चलाकर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.
Read more »
महाकुंभ में भोजन के लिए विशेष व्यवस्थामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए विशेष निर्देश दिए हैं।
Read more »
