महाकुंभ में किन्नर महामंडलेश्वर का जटा पार्लर: 8 हजार से 1.65 लाख तक में आर्टिफिशियल जटा, यहीं सजी थीं हर्ष...

Mahakumbh Kinnar Akhara News

महाकुंभ में किन्नर महामंडलेश्वर का जटा पार्लर: 8 हजार से 1.65 लाख तक में आर्टिफिशियल जटा, यहीं सजी थीं हर्ष...
TransgenderMahamandaleshwarDelhi Kinnar Story
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 199 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 97%
  • Publisher: 51%

Madhya Pradesh Indore Transgender, Eliza Bai Rathore Story.

8 हजार से 1.65 लाख तक में आर्टिफिशियल जटा, यहीं सजी थीं हर्षा रिछारियामहाकुंभ में वसंत पंचमी के अमृत स्नान से एक तस्वीर सामने आई। साड़ी पहनकर स्नान करती हुई एक जटाधारी की। डुबकी लगाने के बाद बालों को हवा में लहराते हुई इस तस्वीर को देख लोगों ने कहा- शिव जैसी जटाएं हैं, तो किसी ने कहा- मां काली जैसी।ने महाकुंभ नगर में यह तलाश पूरी की, तो एक नई कहानी सामने आई। इसका नायक और नायिका दोनों एक ही शख्स है, जिसका नाम है- एलिजा बाई राठौर। इंदौर की एलिजा बाई देश की पहली ऐसी किन्नर हैं, जो पेशेवर ड्रेडलॉक आर्टिस्ट हैं। संगम नगरी में उनका जटा पार्लर है, जहां अब तक अनगिनत साधु-संत अपनी जटा संवार चुके हैं। इसके अलावा कई युवाओं ने आर्टिफिशियल जटाएं भी यहां धारण की हैं।एलिजा बाई बताती हैं- हर्षा रिछारिया जैसे तमाम चर्चित चेहरों ने आर्टिफिशियल जटाएं लगवाई हैं। हर्षा ने हाल ही में मेरे पार्लर में अपनी जटाओं का ट्रीटमेंट करवाया है। आर्टिफिशियल जटा लगवाने के लिए यूथ सबसे ज्यादा आ रहे हैं।किन्नर अखाड़े से जुड़ीं, महामंडलेश्वर बनाई गईं सबसे पहले बात की जाए एलिजा बाई की, तो महाकुंभ से पहले वह किन्नर अखाड़े से जुड़ी थीं। इस बार अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ.

लक्ष्मीपति त्रिपाठी ने पटका पहनाया। अब वह महामंडलेश्वर बन गई हैं। खुद का पिंडदान समेत कई कर्मकांड करने के बाद एलिजा बाई को नया नाम-जौनपुर में पैतृक गांव, डिप्रेशन के चलते छोड़ा मुंबई यूपी के जौनपुर की मूल निवासी एलिजा मायानगरी मुंबई से पढ़ी हैं। उनके पिता मिडिल क्लास व्यापारी और मां हाउस वाइफ हैं। एलिजा बताती हैं- मेरा जीवन कभी भी सामान्य नहीं रहा। थर्ड जेंडर होने के कारण मैंने बहुत कठिनाई झेली, लेकिन हौसला कम नहीं होने दिया। वैसे अपने पैतृक गांव सिर्फ एक बार ही गई हूं। पढ़ाई में ठीक थी, इसलिए कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में पढ़ी। मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम किया। एलिजा बताती हैं- कंपनी में मुझे अच्छा पैकेज मिल रहा था, लेकिन थर्ड जेंडर होने के चलते मुझे लोगों के खराब कमेंट का सामना करना पड़ा। मैं डिप्रेशन में चली गई। इसके बाद मैंने नौकरी छोड़ दी और उज्जैन चली आई।महाकाल से मिली प्रेरणा, किन्नर अखाड़े से जुड़ीं नौकरी छोड़ने के बाद एलिजा ने महाकाल उज्जैन की शरण ली। यहां उनकी मुलाकात किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से हुई। गुरु दीक्षा के बाद एलिजा किन्नर अखाड़े का हिस्सा बन गईं।एलिजा बाई बताती हैं- मैं कई मंदिरों में गई, वाराणसी के घाटों में गई। कई साधु-संतों से मिली। मैंने देखा कि कई साधु-संतों की जटा बढ़ी है, लेकिन उनका मेंटेनेंस नहीं है। साधु-संत अपनी जटाओं को काले धागे से बांधते हैं। किसी तरह अपनी तपस्या को पूरा करते हैं। जटा लगाना आम आदमी के बस की बात नहीं है। बस यहीं से विचार आगे बढ़े और यही मेरे करियर का हिस्सा बना।एलिजा बाई बताती हैं- 10 साल पहले मैंने फ्रांस के एक ड्रेडलॉक ट्रेनर से ट्रेनिंग ली। इसके बाद 2 साल मैंने फ्रीलांसिंग किया। मैंने खुद की ओरिजिनल बालों पर एक्सटेंशन लगाकर प्रयोग किए। इसके बाद मैंने उज्जैन में अपनी एकेडमी खोली। यह देश की पहली ड्रेडलॉक एकेडमी है। 2018 में हमने इसे ऑफिशियल किया। हमारे पास अब अच्छी संख्या में स्टूडेंट्स जटा संवारने, आर्टिफिशियल जटा लगाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। हमारे पास साधु-संत आते हैं, हम उनकी जटाओं को संवारते हैं। एलिजा बताती हैं- आर्टिफिशियल जटा लगवाने के चलते मुझे बहुत लोग जानने लगे। मेरी जटाएं ओरिजनल हैं, जो 6 फीट की हैं। धीरे-धीरे मेरी फैन फॉलोइंग बढ़ी। महाकुंभ में बेंगलुरु और हैदराबाद जैसी सिटी से लोग आए। साधु-संतों की जटाएं ओरिजिनल होती हैं, वह इसे संवारने के लिए हमारे जटा पार्लर में आते हैं। ऐसी महिलाएं भी आती हैं, जिनके बालों की डेंसिटी खराब है।एलिजा बताती हैं- जटा पार्लर में क्वालिटी के अनुसार पैसे लगते हैं। नकली जटाएं बनवाने में 8 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक खर्च होते हैं। इनको तैयार करने में कैनाकुलर का इस्तेमाल होता है, जो काफी महंगा होता है। खास तकनीक का इस्तेमाल कर इसे जटा का स्वरूप दिया जाता है। एक बार जटा बनने के बाद इनको दोबारा खोलने में भी मेहनत करनी पड़ती है। 4 से लेकर 17 फीट तक लंबी जटाएं बनवाई जा सकती हैं। लंबाई के हिसाब से ही पैसे भी लगते हैं। युवा साधु भी अपनी जटाएं बनवाने के लिए इसका सहारा लेते हैं। किन्नर अखाड़े में भी इसी तकनीक के सहारे कई लोगों ने अपनी जटाएं बनवाई हैं। 1.65 लाख के पैकेज में 16-16 फीट की जटाएं लगाई जाती हैं। इसका प्रॉपर ट्रीटमेंट भी होता है।एलिजा बताती हैं- ड्रेडलॉक यानी जटाओं के लिए फ्रांस, जापान जैसे देशों में हेयर मैन्युफैक्चरिंग होती है। ओरिजिनल बालों के अलावा फाइबर हेयर भी होते हैं। ड्रेडलॉक के लिए सिर पर बाल होने जरूरी होते हैं। इन्हीं बालों से जोड़कर जटाएं बनाई जाती हैं। एलिजा ने कहा- विदेशों में ड्रेडलॉक फैशन है। अपने यहां यूथ में इसका चलन है। मैंने बॉलीवुड के लिए भी जटा सुधारने-संवारने का काम किया है। मुझे लगता है कि अगर जटा लगवाने से लोग अध्यात्म की तरफ प्रेरित होते हैं, उन्हें सुकून मिलता है, तो यह अच्छा है।KGF एक्ट्रेस ने महाकुंभ में डुबकी लगाई, चेहरा छिपाकर पहुंचीं श्रीनिधि शेट्‌टी, बोलीं- यादगार पल, दिव्य कृपा से दिल भर आया साउथ मूवी 'KGF' की एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने महाकुंभ में डुबकी लगाई। वह मास्क से चेहरा छिपाकर पिता के साथ पहुंचीं। संगम में डुबकी लगाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। पिता के साथ सेल्फी ली। नाव से गंगा की सैर की।योगी के साथ संगम नोज पहुंचे, मंत्रोच्चार के बीच स्नान किया; कहा- पुण्य स्नान से धन्य हुआमहाकुंभ के लिए अब फ्लाइट टिकट 40% सस्ते:महाकुंभ मेले में 21 हजार त्रिशूल से घेराबंदी, 10 हजार गांवों से जुटाएहरियाणा में अगले 5 दिन ठंडी हवाएं चलेंगीचित्तौड़गढ़ में सर्द हवाओं से गलन बढ़ीपंजाब में अगले 2 दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Transgender Mahamandaleshwar Delhi Kinnar Story Eliza Bai Rathore

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगीममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगीबॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 जनवरी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। उन्होंने अपने आध्यात्मिक यात्रा को जारी रखते हुए महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए भारत वापस आ गई हैं।
Read more »

ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यासी बनकर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने का फैसला लियाममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यासी बनकर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने का फैसला लिया52 साल की ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है और संन्यासी बनने का फैसला किया है. वह अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने जा रही हैं. ममता ने 24 जनवरी की शाम संगम पर पिंडदान किया और इस नए रास्ते की शुरुआत की. उन्हें अब यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा.
Read more »

बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने स्वीकार किया किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधिबॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने स्वीकार किया किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधिममता कुलकर्णी, जिन्होंने बॉलीवुड में फिल्मों में काम किया, अब किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में जानी जाएंगी। उन्होंने महाकुंभ के दौरान संन्यास लिया और अपना पिंडदान किया।
Read more »

ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े में बनाई महामंडलेश्वरममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े में बनाई महामंडलेश्वरफिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से फैंस का दिल जीतने वाली अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यास ग्रहण कर लिया है. उन्होंने किन्नर अखाड़े में संन्यास लिया और वहां उनका पट्टाभिषेक संपन्न हुआ. अब ममता कुलकर्णी का नया नाम होगा, श्री यमाई ममता नंद गिरि.
Read more »

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्ति पर जगतगुरु हिमांगी सखी मां का विरोधमहाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर नियुक्ति पर जगतगुरु हिमांगी सखी मां का विरोधप्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े ने बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की है। इस नियुक्ति पर ट्रांसजेंडर कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी मां ने सवाल उठाते हुए कहा है कि ममता कुलकर्णी के अतीत के विवादों को देखते हुए उनकी नियुक्ति नैतिकता के प्रश्न पर खड़ी है। उन्होंने यह भी पूछा कि अगर किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है तो फिर एक स्त्री को महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया?
Read more »

ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनींममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनींबॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 में पिंडदान कर किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने का फैसला किया है। उन्हें अब यामाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जाएगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 20:10:58