महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में नहीं बिकेगा मांस-मदिरा... संतों संग मीटिंग में CM योगी का बड़ा ऐलान

Meat Liquor Ban Prayagraj Mahakumbh News

महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में नहीं बिकेगा मांस-मदिरा... संतों संग मीटिंग में CM योगी का बड़ा ऐलान
Mahakumbh News HindiYogi AityanathUp News Hindi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 202 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 112%
  • Publisher: 51%

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। उन्होंने स्वच्छता, गोवंश संरक्षण और संत समाज की भूमिका पर जोर दिया, साथ ही महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के प्रयासों की अपील की।

प्रयागराजः महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज की शास्त्रीय सीमा में मांस-मदिरा की बिक्री नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में सभी 13 अखाड़ों, खाक-चौक परंपरा, दंडीबाड़ा परंपरा और आचार्यबाड़ा परंपरा के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन सनातन धर्म के ध्वजवाहक अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के निर्देशन में उनके ही द्वारा किया जाता है। राज्य सरकार, इसमें सहयोगी है और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुगण अतिथि हैं।योगी ने कहा कि महाकुंभ में पूरी दुनिया सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार करेगी। सनातन परंपरा के सम्मान के लिए सरकार समर्पित है। साधु-संतों, संन्यासियों, वैरागियों सहित समस्त सनातन समाज की भावनाओं का सम्मान रखते हुए प्रयागराज की शास्त्रीय सीमा में मांस-मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन त्रिवेणी संगम में स्नान की अभिलाषा लिए महाकुंभ आने वाले हर संत और श्रद्धालु को अविरल-निर्मल गंगा-यमुना के दर्शन होंगे। पवित्र नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन साधु-संत समाज का सहयोग भी अपेक्षित है।ब्रह्मलीन संतों के लिए भूमिमुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि महाकुंभ के दौरान ब्रह्मलीन होने वाले साधु-संतों की समाधि के लिए प्रयागराज में शीघ्र ही भूमि आरक्षित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में ही सनातन समाज का उत्कर्ष संभव है। महाकुंभ 2025, कुंभ 2019 से भी अधिक भव्य हो, इसके लिए सभी को योगदान करना होगा। उन्होंने कहा कि संतों की कृपा और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आज अयोध्या, वाराणसी और ब्रजधाम के नए स्वरूप का दर्शन पूरी दुनिया कर रही है।नरेंद्र गिरि की यादब्रह्मलीन नरेंद्र गिरि जी महराज की स्मृति को नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के पास कॉरीडोर का निर्माण भी हो रहा है। उन्होंने सभी संतों से स्वच्छ महाकुंभ के अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के संकल्प के लिये यह सभी के लिए उचित होगा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए। संत समाज की ओर से गो-हत्या पर प्रतिबंध की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गोहत्या अपराध है। गोहत्या के विरुद्ध उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही, राज्य सरकार सात हजार से अधिक गोवंश आश्रय स्थल का संचालन कर रही है, जहां 14 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं।हर आश्रम में गोसेवायोगी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामान्य लोगों को भी गोसेवा से जोड़ा गया है। गोवंश संरक्षण के इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने में संत समाज का सहयोग अपेक्षित है। यह सर्वथा उचित होगा कि सभी आश्रमों में गोवंश संरक्षण स्थल का विकास हो। हर आश्रम में गोसेवा हो। महाकुंभ में सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संतों-संन्यासियों, आचार्यों से अनुरोध किया कि अपने आश्रम में तब तक किसी को प्रवास की अनुमति न दें, जब तक कि उनका विधिवत सत्यापन न कर लिया जाए।संत समाज के साथ मीटिंगरविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेला क्षेत्र में संत समाज के साथ बैठक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और सनातन धर्म की जयघोष के बीच मुख्यमंत्री योगी ने सभी साधु-संतों, आचार्यों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। संतों के समक्ष महाकुंभ 2025 के प्रबंधन एवं व्यवस्था के संबंध में एक लघु फिल्म का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में तनाव व्याप्त है। एक देश, दूसरे देश के साथ युद्ध को आतुर हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला महाकुंभ-2025 पूरे विश्व को शांति का संदेश देने वाला होगा। पूरा संत समाज इसमें अपना योगदान करने को आतुर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन धर्म ध्वज के रक्षक हैं, जिनके नेतृत्व में आज सनातन समाज गौरवान्वित हो रहा है।योगी की मीटिंग से संत गदगदसंतों ने कहा कि सीएम योगी पहले मुख्यमंत्री हैं, जो महाकुंभ के विषय में साधु-संतों, आचार्यों से इस तरह सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं, सुझाओं को सुनकर लिपिबद्ध कर रहे हैं। साधु-संतों, आचार्यों के लिए यह अवसर अतुलनीय है। अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने संत समाज की सुरक्षा के अच्छे प्रबंध की भी अपेक्षा जताई। संत गणों ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों पर संतुष्टि जताई। साथ ही कहा कि मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों को देखकर यह साफ हो जाता है कि महाकुंभ-2025 प्रयागराज में पूर्व में आयोजित हुए सभी अर्धकुंभ/महाकुंभ से भव्य एवं दिव्य होगा।.

प्रयागराजः महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज की शास्त्रीय सीमा में मांस-मदिरा की बिक्री नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में सभी 13 अखाड़ों, खाक-चौक परंपरा, दंडीबाड़ा परंपरा और आचार्यबाड़ा परंपरा के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन सनातन धर्म के ध्वजवाहक अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के निर्देशन में उनके ही द्वारा किया जाता है। राज्य सरकार, इसमें सहयोगी है और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुगण अतिथि हैं।योगी ने कहा कि महाकुंभ में पूरी दुनिया सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार करेगी। सनातन परंपरा के सम्मान के लिए सरकार समर्पित है। साधु-संतों, संन्यासियों, वैरागियों सहित समस्त सनातन समाज की भावनाओं का सम्मान रखते हुए प्रयागराज की शास्त्रीय सीमा में मांस-मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन त्रिवेणी संगम में स्नान की अभिलाषा लिए महाकुंभ आने वाले हर संत और श्रद्धालु को अविरल-निर्मल गंगा-यमुना के दर्शन होंगे। पवित्र नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन साधु-संत समाज का सहयोग भी अपेक्षित है।ब्रह्मलीन संतों के लिए भूमिमुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि महाकुंभ के दौरान ब्रह्मलीन होने वाले साधु-संतों की समाधि के लिए प्रयागराज में शीघ्र ही भूमि आरक्षित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में ही सनातन समाज का उत्कर्ष संभव है। महाकुंभ 2025, कुंभ 2019 से भी अधिक भव्य हो, इसके लिए सभी को योगदान करना होगा। उन्होंने कहा कि संतों की कृपा और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आज अयोध्या, वाराणसी और ब्रजधाम के नए स्वरूप का दर्शन पूरी दुनिया कर रही है।नरेंद्र गिरि की यादब्रह्मलीन नरेंद्र गिरि जी महराज की स्मृति को नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के पास कॉरीडोर का निर्माण भी हो रहा है। उन्होंने सभी संतों से स्वच्छ महाकुंभ के अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के संकल्प के लिये यह सभी के लिए उचित होगा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए। संत समाज की ओर से गो-हत्या पर प्रतिबंध की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गोहत्या अपराध है। गोहत्या के विरुद्ध उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही, राज्य सरकार सात हजार से अधिक गोवंश आश्रय स्थल का संचालन कर रही है, जहां 14 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं।हर आश्रम में गोसेवायोगी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामान्य लोगों को भी गोसेवा से जोड़ा गया है। गोवंश संरक्षण के इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने में संत समाज का सहयोग अपेक्षित है। यह सर्वथा उचित होगा कि सभी आश्रमों में गोवंश संरक्षण स्थल का विकास हो। हर आश्रम में गोसेवा हो। महाकुंभ में सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संतों-संन्यासियों, आचार्यों से अनुरोध किया कि अपने आश्रम में तब तक किसी को प्रवास की अनुमति न दें, जब तक कि उनका विधिवत सत्यापन न कर लिया जाए।संत समाज के साथ मीटिंगरविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेला क्षेत्र में संत समाज के साथ बैठक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और सनातन धर्म की जयघोष के बीच मुख्यमंत्री योगी ने सभी साधु-संतों, आचार्यों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। संतों के समक्ष महाकुंभ 2025 के प्रबंधन एवं व्यवस्था के संबंध में एक लघु फिल्म का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में तनाव व्याप्त है। एक देश, दूसरे देश के साथ युद्ध को आतुर हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला महाकुंभ-2025 पूरे विश्व को शांति का संदेश देने वाला होगा। पूरा संत समाज इसमें अपना योगदान करने को आतुर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन धर्म ध्वज के रक्षक हैं, जिनके नेतृत्व में आज सनातन समाज गौरवान्वित हो रहा है।योगी की मीटिंग से संत गदगदसंतों ने कहा कि सीएम योगी पहले मुख्यमंत्री हैं, जो महाकुंभ के विषय में साधु-संतों, आचार्यों से इस तरह सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं, सुझाओं को सुनकर लिपिबद्ध कर रहे हैं। साधु-संतों, आचार्यों के लिए यह अवसर अतुलनीय है। अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने संत समाज की सुरक्षा के अच्छे प्रबंध की भी अपेक्षा जताई। संत गणों ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों पर संतुष्टि जताई। साथ ही कहा कि मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों को देखकर यह साफ हो जाता है कि महाकुंभ-2025 प्रयागराज में पूर्व में आयोजित हुए सभी अर्धकुंभ/महाकुंभ से भव्य एवं दिव्य होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mahakumbh News Hindi Yogi Aityanath Up News Hindi Prayagraj News प्रयागराज न्यूज महाकुंभ मांस मदिरा बैन महाकुंभ 2025 न्यूज यूपी समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हमास के खात्मे की खाई थी कसम, फिर हिज्बुल्लाह से क्यों भिड़ा? एक्सपर्ट्स से समझिए क्या चाहता है इजरायलहमास के खात्मे की खाई थी कसम, फिर हिज्बुल्लाह से क्यों भिड़ा? एक्सपर्ट्स से समझिए क्या चाहता है इजरायलHezbollah और Hamas से जंग के बीच इजरायल में एक हफ्ते के लिए इमरजेंसी का ऐलान
Read more »

Public Opinion: जाति देखकर अपराधियों के एनकाउंटर बोली जनता -'नो जेल, नो बेल, only प्रभु से मेल!Public Opinion: जाति देखकर अपराधियों के एनकाउंटर बोली जनता -'नो जेल, नो बेल, only प्रभु से मेल!CM Yogi's Encounter Policy : अखिलेश यादव का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार में मुसलमान और यादवों के बाद सबसे ज्यादा ब्राह्मणों के एनकाउंटर योगी सरकार करवा रही है.
Read more »

महाकुंभ में अब 'शाही' नहीं, 'राजसी स्नान' होगा: प्रयागराज में 8 अखाड़ा का फैसला; संतों को ID कार्ड मिलेंगे, ...महाकुंभ में अब 'शाही' नहीं, 'राजसी स्नान' होगा: प्रयागराज में 8 अखाड़ा का फैसला; संतों को ID कार्ड मिलेंगे, ...प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। ऐसे में अखाड़ा परिषद की तरफ से महाकुंभ को लेकर अपने स्तर से कई प्रकार की तैयारियां की जा रही है। पहली बार परिषद की तरफ से पेशवाई और शाही स्नान का नाम बदलने
Read more »

UP News: सीएम योगी आज MahaKumbh-2025 का लोगो, वेबसाइट और एप करेंगे लांचUP News: सीएम योगी आज MahaKumbh-2025 का लोगो, वेबसाइट और एप करेंगे लांचमहाकुंभ को लेकर प्रशासन हाई एक्‍टिव मूड में है। इसी क्रम में प्रदेश मुखिया योगी आदित्‍यनाथ आज रविवार को प्रयागराज में महाकुंभ-2025 के प्रतीक चिह्न लोगो का अनावरण करने के साथ वेबसाइट और एप की लांचिंग करेंगे। इसके अलावा वह अध‍िकारियों संग महाकुंभ की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निरीक्षण कर बड़े हनुमान मंदिर में...
Read more »

LIVE: प्रयागराज महाकुंभ के लिए लॉन्च होगा ऐप, साधु संतों ने की शाही स्नान और पेशवाई का नाम बदलने के साथ मेला क्षेत्र में मांस-मदिरा पर बैन की मांगLIVE: प्रयागराज महाकुंभ के लिए लॉन्च होगा ऐप, साधु संतों ने की शाही स्नान और पेशवाई का नाम बदलने के साथ मेला क्षेत्र में मांस-मदिरा पर बैन की मांगBreaking News Live updates: देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए आप चलते रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ.....
Read more »

CM योगी ने लॉन्च किया प्रयागराज महाकुंभ का LOGO, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकCM योगी ने लॉन्च किया प्रयागराज महाकुंभ का LOGO, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकप्रयागराज महाकुंभ 2025 का लोगो लॉन्च कर दिया गया है. सीएम योगी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह समेत कई मंत्रियों की मौजूदगी में लोगो लॉन्च किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:34:38