बसावट से पहले अखाड़े के संतों में मारपीट और गुटबाजी के बाद पहली बार तीनों वैष्णव अनि अखाड़े एक साथ छावनी प्रवेश शोभायात्रा निकालेंगे।
बसावट से पहले अखाड़े के संतों में मारपीट और गुटबाजी के बाद छावनी प्रवेश में पहली बार वैष्णव परंपरा की तीनों अनियों के अखाड़े एक साथ तलवार-भाला और अन्य अस्त्र-शस्त्र के साथ निकलेंगे। तीनों अखाड़ों की सामूहिक छावनी प्रवेश शोभायात्रा बुधवार को केपी इंटर कॉलेज परिसर से निकलेगी। इस छावनी प्रवेश शोभायात्रा की नेतृत्व श्रीपंच रामानंदी निर्मोही अनि अखाड़े के अध्यक्ष श्री महंत राजेंद्र दास कर रहे हैं। करीब डेढ़ महीने पहले भूमि निरीक्षण के दौरान मेला कार्यालय में आगे बैठने के विवाद में राजेंद्र दास के
साथ मारपीट हो गई थी। इस मामले में राजेंद्र दास जूना और निरंजनी के संतों पर हमले का आरोप लगा चुके हैं। तब निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष राजेंद्र दास खुद पर जानलेवा हमले की शिकायत सीएम और डीजीपी से की थी। इसे देखते हुए पहली बार तीनों अनि अखाड़े एक साथ छावनी प्रवेश में एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में तीनों अनि अखाड़ों की एक साथ छावनी प्रवेश शोभायात्रा को लेकर मेला प्रशासन सजग हो गया है। हाकुंभ की संस्कृति को विश्व का सबसे महानतम संस्कृति बताने वाले निर्वाणी अनि अखाड़े के सचिव श्रीमहंत मुरली दास बताते हैं कि तीनों अखाड़े पहली बार एक साथ छावनी प्रवेश में निकलेंगे। वैष्णव परंपरा के संतों के छावनी प्रवेश में सनातन का वैभव दिखेगा। तीनों वैष्णव अनि अखाड़े निर्मोही, निर्वाणी और दिगंबर परंपरा वाले संतों की छावनी प्रवेश शोभायात्रा केपी इंटर कॉलेज से दिन के 11:30 बजे आरंभ होगी। नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा काली मार्ग की दक्षिणी पटरी पर स्थित महाकुंभ की छावनी में प्रवेश करेगी। इस छावनी प्रवेश शोभायात्रा में ऊंट,घोड़े रथ, बग्घियां, बैंड बाजे और सुंदर झांकियां दिव्यता और भव्यता का उदाहरण बनेंगी। तैयारी बैठक में निर्मोही अनि अखाड़े में छावनी प्रवेश की तैयारी बैठक में श्रीमहंत राजेंद्र दास, श्रीमहंत मुरली दास, रमेश दास, महंत राजेश दास,महेंद्र शिव कुमार दास, महंत भानु पाल दास, महंत गोपाल दास आदि मौजूद थे
महाकुंभ वैष्णव अखाड़े छावनी प्रवेश शोभायात्रा संतों एकजुटता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mahakumbh 2025 Live Updates: महानिर्वाणी अखाड़े का छावनी प्रवेश,हजारों साधु-संत शोभायात्रा में होंगे शामिलMahakumbh 2025 Live Updates: प्रयागराज महाकुंभ में महानिर्वाणी अखाड़े का छावनी प्रवेश,हजारों साधु-संत शोभायात्रा में होंगे शामिल. उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. zeeupuk वेबसाइट पर प्रदेश की हर खबरों का अपडेट मिलता रहता है. लखनऊ, आगरा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, प्रयागराज, वाराणसी से लेकर तमाम शहरों का पल-पल अपडेट यहां है. उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट सबसे पहले यहां जी यूपी-उत्तराखंड पर पर मिलेगा.
Read more »
महाकुंभ में नागा संतों का भव्य आगमनमहाकुंभ में महानिर्वाणी अखाड़े के साधु-संतों का नगर प्रवेश लाव-लश्कर के साथ हुआ.
Read more »
Maha Kumbh 2025: महानिर्वाणी अखाड़े ने भव्य शोभायात्रा निकाल किया छावनी प्रवेशमहानिर्वाणी अखाड़ा ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए सात किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा के साथ छावनी प्रवेश किया। नागा सन्यासियों ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अपना युद्ध कौशल भी दिखाया।
Read more »
महा कूंभ 2025: महानीर्वाणी अखाड़े का नगर प्रवेशमहानिर्वाणी अखाड़े का नगर प्रवेश महाकुंभ 2025 का एक प्रमुख आकर्षण है, जिसमें हाथी, घोड़ों और हजारों नागा साधुओं की उपस्थिति ने धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है।
Read more »
आनंद अखाड़े की भव्य पेशवाई, महाकुंभ में प्रवेशप्रयागराज महाकुंभ में आज आनंद अखाड़े के संतों का प्रवेश होगा। गाजेबाजे के साथ एक हजार से अधिक साधु-संत महाकुंभ में पेशवाई करेंगे।
Read more »
वैष्णव अखाड़ों का महाकुंभ छावनी प्रवेशमहाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा. वैष्णव परंपरा के तीनों अनि अखाड़ों की शोभा यात्रा महाकुंभ छावनी में प्रवेश के लिए बुधवार 8 जनवरी को निकाली जाएगी.
Read more »
