महाकुंभ में पांच देशों की संस्कृतियां एक छतरी के नीचे

धर्म News

महाकुंभ में पांच देशों की संस्कृतियां एक छतरी के नीचे
समाजमहाकुंभसंस्कृति
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

महाकुंभ में पहली बार दुनिया के पांच देशों की संस्कृतियां एक साथ दिखेंगी। जापान, रूस, यूक्रेन, भारत और नेपाल के संत एक साझा शिविर में अपनी परंपराओं और विश्वासों का प्रदर्शन करेंगे।

महाकुंभ में पहली बार दुनिया के पांच देशों की संस्कृति यां और परंपरा एं एक छतरी के नीचे गलबहियां करती दिखेंगी। इस शिविर में जापान के साथ रूस और यूक्रेन के संत -भक्त अपनी संस्कृति यों के साथ समागम करेंगे ही उसी परिसर में भारत और नेपाल के भी साधु-गृहस्थ कल्पवास करेंगे। वैश्विक स्तर पर 5 देशों की संस्कृति यों का यह महाकुंभ सेक्टर 18 में संगम लोवर मार्ग पर लगेगा। वहां जापान से आने वाले दो सौ से अधिक बौद्ध धर्म के भी अनुयायी भी सनातन के रंग में होंगे। जपानी संत ों-भक्तों का मार्ग दर्शन योग माता केको

आईकावा उर्फ कैला नंदगिरि करेंगी। स्वामी कैलानंद गिरि 11 जनवरी को यहां पहुंच रही हैं। इसी तरह रूस के साथ तीन वर्ष से भीषण युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन के प्रमुख धर्म पूर्वी रूढ़िवादी से संबंधित संत और सैकड़ों अनुयायी इस शिविर में समागम करेंगे। यूक्रेनी संत स्वामी विष्णुदेवानंद गिरि के साथ वहां से संत-भक्त यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्धा सेवा शिविर में यूक्रेन से आने वाले संतों-भक्तों के लिए शिविर तैयार हो गए हैं। यज्ञ वेदी भी बनकर तैयार है। वहां घरेलू वेदियों को बनाकर मंदिरों लोक देवी के साथ ही पूर्वजों और आत्माओं की पूजा भी होगी। इसी तरह इस शिविर में नेपाल से आने वाले संत अपनी संस्कृति और परंपरा के साथ समागम करेंगे। 10 बीघा क्षेत्रफल में शिविर को तैयार किया गया है। संतों की सुविधा का पूरा ध्यान इस शिविर में टाइल्स भी बिछाई जा रही है। शीशे की हवादार खिड़कियां तो होंगी ही, आरामदायक सोफे, पलंग भी बिछाए जा रहे हैं ताकि संतों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रद्धा सेवा शिविर में पांच देशों के संतों-भक्तों की बसावट कैला माता की ओर से कराई जा रही है। इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं ली गई है। -खप्पर बाबा, शिविर के संयोजक प्रत्येक कक्ष आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आलीशान वुडेन कॉटेज में विदेशी संतों के कल्पवास की पहली बार व्य्वस्था की गई है। इसमें महामंडलेश्वर योगमाता महामंडलेश्वर चेतना गिरि, योगमाता श्रद्धानंद गिरि के अलावा शैलेशानंद महाराज के अलावा खप्पर बाबा भी प्रवास करेंगे। यहां वाईफाई से लेकर वातानुकूलित सत्संग कक्ष, माड्यूलर किचन, डिलक्स कक्ष और आधुनिक प्रसाधन बनाए गए हैं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

समाज महाकुंभ संस्कृति परंपरा संत जापान रूस यूक्रेन भारत नेपाल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए स्लीपिंग पॉड की खास सुविधाप्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए स्लीपिंग पॉड की खास सुविधाप्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्लीपिंग पॉड की सुविधा शुरू की गई है।
Read more »

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी अंतिम चरण मेंप्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी अंतिम चरण मेंप्रयागराज में होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं. महाकुंभ में करीब 45 करोड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है.
Read more »

राजस्थान में बस से टक्कर में पांच लोगों की मौतराजस्थान में बस से टक्कर में पांच लोगों की मौतराजस्थान के करौली जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
Read more »

महाकुंभ में विस्फोट की धमकी, एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्जमहाकुंभ में विस्फोट की धमकी, एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्जमहाकुंभ मेले में विस्फोट की धमकी देने वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद प्रयागराज मेला पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Read more »

महाकुंभ 2025 के लिए IMD ने लॉन्च किया मौसम वेबसाइटमहाकुंभ 2025 के लिए IMD ने लॉन्च किया मौसम वेबसाइटभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाकुंभ 2025 के लिए एक समर्पित वेबसाइट लॉन्च की है। यह वेबसाइट महाकुंभ के पूरे क्षेत्र में मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी जारी करेगी।
Read more »

मनोज मुंतशिर ने महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर दिए पांच सवालमनोज मुंतशिर ने महाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर दिए पांच सवालराष्ट्रवादी गीतकार मनोज मुंतशिर ने महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर पांच सवाल पूछे हैं
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:56:03