महाकुंभ में भगदड़: 30 की मौत, बेलगावी के चारों की जान चली गई

NEWS News

महाकुंभ में भगदड़: 30 की मौत, बेलगावी के चारों की जान चली गई
महाकुंभभगदड़मौत
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

प्रयागराज में महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में 30 लोग मारे गए। इनमें से 25 श्रद्धालुओं की पहचान हो चुकी है। बेलगावी के चार लोगों की मौत हो गई है।

डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि कल हुए भगदड़ के समय संगम पर जो लोग लेटे हुए थे, उनके ऊपर भीड़ चढ़ गई। आज 29 जनवरी को शासन से सख्त निर्देश थे कि कोई वीआईपी मूवमेंट नहीं रहेगा। मीडिया से डीआईजी ने की यह अपील भगदड़ से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे डीआईजी वैभव कृष्ण ने मीडिया के सवालों के उत्तर नहीं दिए और उन्होंने कहा कि हमें लोगों को उनके घरों तक पहुंचाना, हाथ जोड़कर निवेदन है कि हमारा सहयोग कीजिए।\श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 1920। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए

मेला प्रशासन द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिससे कोई व्यक्ति अगर गायब है तो उसके संबंध में जानकारी की जा सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि इस समय स्थिति सामान्य है। मुख्यमंत्री द्वारा सभी पूज्यनीय महामंडलेश्वर, संतों और अखाड़ों से वार्ता कर आग्रह किया गया कि अमृत स्नान थोड़ी देर से किया जाए। सभी संतों ने इस बात को माना और आज अमृत स्नान थोड़ी देर से हुआ। जोकि सकुशल संपन्न हुआ है।\डीआइजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने बताया कि मरने वाले 30 में से 25 श्रद्धालुओं की पहचान हो चुकी है और बाकी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इनमें कर्नाटक के 4, असम के 1, गुजरात के 1 लोग शामिल हैं। फिलहाल श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 36 लोगों का इलाज किया जा रहा है। हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि वहां कोई वीआईपी प्रोटोकॉल नहीं था। घायलों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी की गई है। बेलगावी उत्तर से कांग्रेस विधायक आसिफ सैत ने भी दुखद घटना की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने भी कहा कि महाकुंभ में हुए हादसे में बेलगावी शहर के चार लोगों की जान चली गई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि हमें जानकारी मिली है कि भगदड़ में बेलगावी शहर के चार लोगों की मौत हो गई है। हम उनके परिजनों के साथ हैं। साथ ही आसिफ सैत ने राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा देने की अपील भी की। विधायक ने यह भी बताया है कि बेलगावी के उपायुक्त मोहम्मद रोशन ने विशेष उपायुक्त को प्रयागराज जाकर शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। महाकुंभ में जिन लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है उनमें वडागांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता ज्योति हट्टारवाड़ (50) और उनकी बेटी मेघा हट्टारवाड़ (16) की मौत हो गई है। इसके अलावा, अन्य दो लोगों में बेलगावी की महादेवी भवनूर और अरुण भी शामिल हैं। ज्योति हट्टारवाड़ के परिजनों ने बताया कि मां-बेटी की जोड़ी 26 जनवरी को एक निजी ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से बस से प्रयागराज गई थी। उनके साथ 13 सदस्यीय यात्रा समूह का हिस्सा थी। ज्योति के भाई गुरुराज ने कहा कि घायल होने के बाद, वे आज सुबह प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। तमाम कोशिशों के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

महाकुंभ भगदड़ मौत बेलगावी प्रयागराज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गुना: बोरवेल में गिरने से 10 साल के बच्चे की मौतगुना: बोरवेल में गिरने से 10 साल के बच्चे की मौतगुना जिले के पीपल्या गांव में एक दर्दनाक हादसे में 10 साल के सुमित मीना की जान चली गई। बोरवेल में गिरने से बालक की मौत हो गई।
Read more »

पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, 12 लोगों की मौतपुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, 12 लोगों की मौतमहाराष्ट्र के जलगांव जिले में लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद मची भगदड़ में 12 लोगों की जान चली गई।
Read more »

प्रयागराज में महाकुंभ स्नान पर भगदड़, कई की जान गईप्रयागराज में महाकुंभ स्नान पर भगदड़, कई की जान गईमहाकुंभ मेला में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई है।
Read more »

Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में बलिया की मां-बेटी का निधन, हर तरफ छाया मातमMaha Kumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में बलिया की मां-बेटी का निधन, हर तरफ छाया मातमMaha Kumbh Stampede Death Toll: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ के दौरान बलिया की तीन महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई.
Read more »

महाकुंभ में भगदड़: 30 की मौत, 90 घायलमहाकुंभ में भगदड़: 30 की मौत, 90 घायलउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान संगम नोज पर भगदड़ मच गई, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई और 90 लोग घायल हुए हैं।
Read more »

महाकुंभ में भगदड़, कई लोगों की मौतमहाकुंभ में भगदड़, कई लोगों की मौतहरिद्वार में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के दौरान भगदड़ मच गई जिसमे कई लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:21:58