Hyundai Venue ने लांच से पहले मचाई धूम! 24 घंटे में ही बुक हुई 2,000 यूनिट, इन वजहों से लोग कर रहे हैं पसंद
Hyundai Venue ने लांच से पहले मचाई धूम! 24 घंटे में ही बुक हुई 2,000 यूनिट, इन वजहों से लोग कर रहे हैं पसंद जनसत्ता ऑनलाइन May 4, 2019 12:30 PM Hyundai Venue में इनबिल्ट सिम कार्ड का प्रयोग किया गया है। Hyundai Venue Booking: देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी आने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue की बुकिंग शुरू कर दी है। नई वेन्यू ने लांच से पहले ही बाजार में धूम मचा रखी है। कंपनी ने बीते महज एक दिन में ही इस एसयूवी के 2,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग दर्ज की है। हुंडई अपनी नई वेन्यू को आगामी 21 मई को आधिकारिक रूप से बिक्री के लिए लांच करेगी। नई हुंडई वेन्यू में कंपनी ने कई अत्याधुनिक फीचर्स और तकनीक का प्रयोग किया है, तो आइये जानते हैं कि आखिर इस एसयूवी को क्यों किया जा रहा है इतना पसंद: ब्लूलिंक तकनीक: हुंडई ने इस SUV में अपनी खास ब्लूलिंक तकनीक का प्रयोग किया है। इस एसयूवी में आपको 33 कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। जिसमें से 10 फीचर्स को खासकर भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस एसयूवी में कंपनी इनबिल्ट सिम कार्ड का प्रयोग कर रही है। जिसके माध्यम से आपकी SUV स्मार्टफोन से कनेक्ट रहेगी और इसके कई फीचर्स को आप स्मार्टफोन से ही संचालित कर सकेंगे। 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन: इस एसयूवी में कंपनी अपने सेग्मेंट में पहली बार 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियर बॉक्स का प्रयोग कर रही है। इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में पेश किया जाएगा। हुंडई अपनी वेन्यू को तीन अलग अलग इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उतारने जा रही है। जिसमें पेट्रोल वर्जन में कंपनी 1.
2 लीटर की क्षमता और 1.0 लीटर की क्षमता का टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन का प्रयोग करेगी। Hyundai Venue में 1.4 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन प्रयोग किया गया है। इसके पेट्रोल वैरिएंट में कंपनी 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का प्रयोग कर रही है। AC एयर प्यूरीफायर: इस एसयूवी में आपको AC एयर प्यूरीफायर भी मिलेगा जो कि अपने सेग्मेंट में पहली बार प्रयोग किया जा रहा है। ये कार के इंटीरियर को न केवल ठंडा रखेगा बल्कि भीतर की हवा को भी शुद्ध रखेगा। इस फीचर को महानगरों को ध्यान में रखकर शामिल किया गया है जहां पर प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा होता है। इसमें सेल्फ क्लीनिंग एसी फिल्टर भी लगाया गया है जो कि समय समय पर खुद ही साफ होता रहेगा। Also Read वायरलेस चार्जिंग: Hyundai Venue में कंपनी वायरलेस चार्जिंग दे रही है। इसे कार के सेंटर में गियर लीवर के पास वायरलेस चार्जिंग डैश के तौर पर दिया गया है जिस पर आप अपने मोबाइल को रखकर तत्काल चार्ज कर सकते हैं। इसे आप अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं। ये फीचर भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में पहली बार दिया जा रहा है। इंटरनेट कनेक्शन: कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ 3 साल की वारंटी दे रही है। इसके अलावा कंपनी वारंटी पीरियड तक मुफ्ट इंटरनेट डाटा भी देगी। वारंटी खत्म होने के बाद आप इनबिल्ट सिम कार्ड को रिचार्ज करा सकते हैं। कंपनी ने इस फीचर के लिए वोडाफोन से अनुबंध किया है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Hyundai की Venue के लिए ऑफिशियल बुकिंग 2 मई से होगी शुरू, लॉन्च 21 मई कोहुंडई ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू को 17 अप्रैल को पेश किया था. ये एक कनेक्टेड कार होगी, जो इंजन ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में आएगी.
Read more »
भारत से जुड़े श्री लंका ब्लास्ट के तार, केरल से दो युवक हिरासत में-Navbharat TimesIndia News: श्री लंका सीरियल धमाकों के संबंध में एनआईए ने केरल में छापेमारी की। यहां के कासरगोड जिले से जांच एजेंसी ने दो युवाओं को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
Read more »
पिछले एक दशक के दौरान ट्रेनों में चोरी के मामलों में पांच गुना बढ़े, 1.71 लाख मामले दर्ज: आरटीआईएक आरटीआई के जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा है कि पिछले एक दशक में चोरी के सबसे अधिक 36,584 मामले 2018 में दर्ज हुए हैं. 2017 में चोरी के 33,044 मामले दर्ज किए गए, वर्ष 2016 में 22,106, 2015 में 19,215, 2014 में 14,301, वर्ष 2013 में 12,261, 2012 में 9,292, 2011 में 9,653, 2010 में 7,549 और 2009 में 7,010 मामले दर्ज हुए.
Read more »
SBI ने खाते से जुड़े इस नियम में किया बदलाव, कल सुबह से हो जाएगा लागूभारतीय स्टेट बैंक (SBI) के सेविंग अकाउंट में एक लाख रुपये से अधिक की जमा रखने वाले बचत खाता धारकों को बुधवार से 0.25 प्रतिशत कम ब्याज मिलेगा. स्टेट बैंक अपनी ब्याज दरों को रिजर्व बैंक की रेपो दर यानी अल्पावधि ब्याज दर से जोड़ने जा रहा है.
Read more »
Exclusive: प्रियंका गांधी बोलीं- जिस दिन हार का डर होगा, उस दिन घर बैठ जाऊंगीकांग्रेस महासिचव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव न लड़ने के फैसले पर पहली बार आजतक पर खुलासा किया है. वाराणसी से हार के डर पर कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को जिस दिन हार का डर होगा उस दिन घर के अंदर बंद करके रख लूंगी.
Read more »
फेडरल रिजर्व ने डोनाल्ड ट्रंप को किया दरकिनार, नहीं घटाई ब्याज दरेंफेड ने बयान में कहा कि मार्च से श्रम बाजार में 'मजबूती बनी हुई है', जबकि पहली तिमाही में घरेलू खर्च और व्यापार में निश्चित निवेश में गिरावट दर्ज की गई है. इस बैठक से पहले ट्रंप ने फेड द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि करने की फिर से आलोचना की थी और केंद्रीय बैंक से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ब्याज दरें कम करने का आग्रह किया था.
Read more »
खबरदार: मसूद अजहर पर बैन की चुनावी टाइमिंग पर सवाल! Ban on Masood Azhar creates political turmoil in India - khabardar AajTakखबरदार में आज हम पाकिस्तान के ग्लोबल आतंकवादी मसूद अज़हर पर भारत में देसी पॉलिटिक्स का विश्लेषण करेंगे क्योंकि पिछले चौबीस घंटे में जब से मसूद अज़हर पर प्रतिबंध का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र से पास हुआ है तब से ही देश में जमकर राजनीति हो रही है. चुनावी सीजन में ऐसा होना भी था क्योंकि कोई भी सरकार इतनी बड़ी कूटनीतिक जीत का क्रेडिट क्यों नहीं लेगी, वो भी तब जब उस चीन को प्रस्ताव पर रोक हटाने से मजबूर किया गया जो चीन अपनी सख्त विदेश नीति के लिए जाना जाता है. लेकिन चुनावी सीज़न में विपक्ष के लिए मजबूरी ये है कि वो सरकार को आसानी से क्रेडिट ना लेने दे.इसी के चक्कर में मसूद अज़हर पर बैन को लेकर चौबीस घंटे से राजनीति चल रही है, जिसमें कई तरह की बातें की गई हैं. देखें रिपोर्ट. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
अब तक PM को 5 मामलों में EC से क्लीन चिट, शाह भी आरोपों से बरीLoksabha Elections 2019: इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार (दो मई, 2019) शाम एक और मामले में ईसी से क्लीन चिट मिली थी।
Read more »
कौन है ISIS दुल्हन शमीमा बेगम, जिसके लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्री फांसी की सजा चाहते हैंबेगम तीन स्कूली लड़कियों में से थी, जो 2015 में आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए बेथनल ग्रीन से चली गई और मार्च में सीरिया के एक शरणार्थी शिविर में नजर आईं.
Read more »
नोएडा में बेकाबू होकर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 40 से ज्यादा लोग घायलयूपी के नोएडा में एक तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
Read more »
