मसूद अजहर पर भारत के मंसूबों पर पानी फेरने वाले चालबाज चीन ने बनाया नया बहानाMasoodAzar
यह पूछे जाने पर कि चीन ने मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के कदम को एक बार फिर क्यों बाधित किया चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि पेइचिंग का फैसला समितिआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कराने पर अड़ंगे का चीन ने बचाव किया है। चीन ने कहा कि इससे मसले का स्थायी हल निकालने के लिए संबंधित पक्षों, भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता होनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि चीन ने मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के कदम को एक बार फिर क्यों बाधित किया, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि बीजिंग का फैसला समिति के नियमों के अनुसार है। उन्होंने कहा कि चीन को वास्तव में यह उम्मीद है कि इस समिति के प्रासंगिक कदम संबंधित देशों की मदद करेंगे कि वे वार्ता एवं विचार-विमर्श करें और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए और समस्या पैदा न हो। लु ने कहा कि जहां तक 1267 समिति में तकनीकी रोक की बात है, तो हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया है कि समिति के पास मामले के अध्ययन के लिए उचित समय हो और संबंधित पक्षों को वार्ता और विचार-विमर्श के लिए समय मिल सके। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान ही इस मसले के स्थायी समाधान हो सकता है। चीन इस मामले से उचित तरीके से निपटने के लिए भारत समेत सभी पक्षों से बातचीत एवं समन्वय के लिए तैयार है। भारत ने मसूद को ग्लोबल आतंकवादी घोषित किए जाने के कदम को चीन की ओर से तकनीकी रूप से बाधित किए जाने के बाद निराशा जताई थी।गौरतलब है कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद को ग्लोबल आतंकवादी घोषित करने संबंधी प्रस्ताव पर बुधवार को तकनीकी रोक लगा दी। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ‘1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति’ के तहत मसूद को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव 27 फरवरी को पेश किया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 जवानों की मौत हो गई थी।.
यह पूछे जाने पर कि चीन ने मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के कदम को एक बार फिर क्यों बाधित किया चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि पेइचिंग का फैसला समितिआतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कराने पर अड़ंगे का चीन ने बचाव किया है। चीन ने कहा कि इससे मसले का स्थायी हल निकालने के लिए संबंधित पक्षों, भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता होनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि चीन ने मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के कदम को एक बार फिर क्यों बाधित किया, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि बीजिंग का फैसला समिति के नियमों के अनुसार है। उन्होंने कहा कि चीन को वास्तव में यह उम्मीद है कि इस समिति के प्रासंगिक कदम संबंधित देशों की मदद करेंगे कि वे वार्ता एवं विचार-विमर्श करें और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए और समस्या पैदा न हो। लु ने कहा कि जहां तक 1267 समिति में तकनीकी रोक की बात है, तो हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया है कि समिति के पास मामले के अध्ययन के लिए उचित समय हो और संबंधित पक्षों को वार्ता और विचार-विमर्श के लिए समय मिल सके। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि सभी पक्षों के लिए स्वीकार्य समाधान ही इस मसले के स्थायी समाधान हो सकता है। चीन इस मामले से उचित तरीके से निपटने के लिए भारत समेत सभी पक्षों से बातचीत एवं समन्वय के लिए तैयार है। भारत ने मसूद को ग्लोबल आतंकवादी घोषित किए जाने के कदम को चीन की ओर से तकनीकी रूप से बाधित किए जाने के बाद निराशा जताई थी।गौरतलब है कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद को ग्लोबल आतंकवादी घोषित करने संबंधी प्रस्ताव पर बुधवार को तकनीकी रोक लगा दी। फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ‘1267 अल कायदा प्रतिबंध समिति’ के तहत मसूद को आतंकवादी घोषित करने का प्रस्ताव 27 फरवरी को पेश किया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें 40 जवानों की मौत हो गई थी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अयोध्या केस: असदुद्दीन ओवैसी ने मध्यस्थता के लिए श्रीश्री रविशंकर के नाम पर उठाई आपत्तिसुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के जरिये अयोध्या केस के समाधान की बात कही है. इसके लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है. इसमें आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर का नाम भी शामिल है.
Read more »
अयोध्या विवाद : ओवैसी के सवाल पर मध्यस्थता टीम के सदस्य श्री श्री रविशंकर ने दिया जवाबआध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर (Sri Sri Ravi Shankar) ने अयोध्या मामले में मध्यस्थ के तौर पर उनकी भूमिका को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की ओर से संदेह वाली टिप्पणी को खारिज कर दिया.
Read more »
Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »
तीस्ता सीतलवाड़ मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर उठाए सवालपीठ ने कहा कि वह खुद से सवाल पूछ रही है कि क्या इस तरह का आदेश पारित किया जा सकता है.
Read more »
पाकिस्तानी महिला के देश छोड़ने के सरकारी आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक37 वर्षीय पाकिस्तानी महिला ने हाल ही में दिल्ली हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी. जिसमें आठ फरवरी के गृह मंत्रालय की तरफ से 15 दिन के अंदर देश छोड़ने के जारी किए गए आदेश को कोर्ट में चुनौती दी गई है.नोटिस में महिला को 23 फरवरी तक देश छोड़ने का आदेश दिया गया था.
Read more »
फेसबुक पर अभिनंदन के इस्तेमाल पर भाजपा विधायक को नोटिस, आयोग ने मांगा जवाब- Amarujalaचुनाव आयोग ने दिल्ली के भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा को फेसबुक पर प्रधानमंत्री मोदी और विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान वाले पोस्टर लगाने पर नोटिस जारी किया है। abhinandanvartaman BJP
Read more »
मसूद अज़हर पर चीन के वीटो के बाद Twitter पर ट्रेंड हुआ #BoycottChineseProducts– News18 हिंदीIndia wants to boycott chinese products after china blocks bid to list masood azhar as global terrorist again onm
Read more »
