मशहूर ऐप स्‍पॉटिफाई से 300TB म्यूजिक चोरी, 8.6 करोड़ गाने डाले गए फ्री टोरेंट वेबसाइट पर

Spotify Music Data Leak News

मशहूर ऐप स्‍पॉटिफाई से 300TB म्यूजिक चोरी, 8.6 करोड़ गाने डाले गए फ्री टोरेंट वेबसाइट पर
Spotify Hacked 300Tb DataSpotify Torrent Music LeakSpotify Hack News Hindi
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 98 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

मशहूर म्यूजिक ऐप Spotify बड़ी चोरी का शिकार हुआ है। इस ऐप से 300TB म्यूजिक Anna’s Archive नाम के ग्रुप ने चुरा कर टोरेंट पर डाल दिया है। इसमें करीब 8.

बेहद मशहूर म्यूजिक ऐप Spotify को बड़ा चूना लगा है। दरअसल Android Authority की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक शैडो लाइब्रेरी Anna’s Archive ने Spotify ऐप के म्यूजिक कलेक्शन का बहुत बड़ा हिस्सा स्क्रैप कर लिया है। अब उसे गैरकानूनी तरीके से टॉरेंट के जरिए फैलाया जा रहा है।बता दें कि ये पूरा मामला सिर्फ म्यूजिक की चोरी तक सीमित नहीं है। इसने म्यूजिक प्रिजर्वेशन, कलाकारों की कमाई, और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुरक्षा जैसे कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले पर Anna’s Archive का कहना है कि उनका मकसद म्यूजिक को सहेजना है, न कि मुनाफा कमाना।Spotify के साथ क्या हुआ? रिपोर्ट के मुताबिक Anna’s Archive ने Spotify के लगभग 300TB म्यूजिक को डाउनलोड कर लिया है। इसमें करीब 8.

6 करोड़ म्यूजिक फाइल्स शामिल हैें। यह Spotify ऐप का 37% हिस्सा बताया जा रहा है लेकिन ऐसा दावा है कि 99% लोग इन्हीं म्यूजिक फाइल्स को स्ट्रीम करते हैं। इसमें गानों का बड़ा हिस्सा Spotify के ओरिजिनल OGG Vorbis 160 kbps फॉर्मेट में हैं। जो गाने ज्यादा पॉपुलर नहीं हैं, उन्हें स्टोरेज बचाने के लिए 75 kbps पर री-एन्कोड किया गया है। इससे साफ हो जाता है कि Spotify को कितना बड़ा नुकसान हुआ है और यह चोरी कितने व्यवस्थित तरीके से की गई है।क्या है Anna’s Archive? आसान शब्दों में Anna’s Archive को एक ओपन सोर्स सर्च इंजन के तौर पर समझा जा सकता है। यह इंटरनेट पर मौजूद अलग-अलग शैडो लाइब्रेरीज से किताबों, रिसर्च पेपर और आर्टिकल्स की जानकारी और लिंक एक जगह पर उपलब्ध कराता है। गौर करने वाली बात है कि यह खुद ज्यादातर कंटेंट होस्ट नहीं करता, बल्कि बताता है कि कंटेंट कहां-कहां उपलब्ध है।Anna’s Archive का अपने काम के बारे में कहना है कि उसका मकसद मानवता के डिजिटल ज्ञान जैसे कि किताबें और रिसर्च आदि को एक जगह से ढूंढने लायक बनाना है ताकि लोगों को अलग-अलग वेबसाइट्स पर भटकना न पड़े। हालांकि अब यह लगभग पूरे Spotify को स्क्रैप करने के मामले में भी शामिल हो गया है।म्यूजिक के अलावा क्या चोरी हुआ? इस चोरी में सिर्फ गाने ही नहीं बल्कि 25.6 करोड़ मेटाडेटा रॉ भी इकट्ठा किए गए हैं। बता दें कि मेटाडेटा से मतलब गानों से जुड़ी अन्य जानकारी से है। इसमें एल्बम, आर्टिस्ट, कवर आर्ट और 18.6 करोड़ यूनिक ISRC शामिल हैं।दोनों पक्षों का क्या कहना है? Anna’s Archive खुद को आर्काइविस्ट बताता है। इस घटना को लेकर उनका दावा है कि बड़े प्लेटफॉर्म पॉपुलर आर्टिस्ट और कमर्शियल कंटेंट को तव्ज्जो देते हैं। इससे पुराने या कम सुने जाने वाले गानों के लुप्त हो जाने का खतरा रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए वे हर संगीत का एक अथॉरिटेटिव टॉरेंट आर्काइव बनाना चाहते हैं।Android Authority को Spotify की ओर से बताया गया है कि किसी थर्ड पार्टी ने पब्लिक मेटाडेटा चुराया है। कंपनी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल Anna’s Archive ने मेटाडेटा को रिलीज कर दिया है, जबकि ऑडियो डेटा को लोकप्रियता के आधार पर चरणों में जारी करने की बात कही गई है। इसका मतलब है कि इसका असली असर समय के साथ दिखेगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Spotify Hacked 300Tb Data Spotify Torrent Music Leak Spotify Hack News Hindi Spotify Data Leak Kya Hai स्पॉटिफाई म्यूजिक लीक खबर स्पॉटिफाई हैक बड़ी चोरी स्पॉटिफाई के करोड़ों गाने लीक स्पॉटिफाई टोरेंट म्यूजिक डाउनलोड स्पॉटिफाई डेटा लीक मामला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

देश पहली बार मंदी में, दूसरी तिमाही में 8.6 फीसदी घटेगी जीडीपी : आरबीआईदेश पहली बार मंदी में, दूसरी तिमाही में 8.6 फीसदी घटेगी जीडीपी : आरबीआईदेश पहली बार मंदी में, दूसरी तिमाही में 8.6 फीसदी घटेगी जीडीपी : आरबीआई RBI Banks SlowDown Lockdown RBI
Read more »

खुशखबर: अगले साल 8.6 फीसदी वेतन वृद्धि कर सकती हैं कंपनियां, आईटी क्षेत्र में ज्यादा बढ़ने की उम्मीदखुशखबर: अगले साल 8.6 फीसदी वेतन वृद्धि कर सकती हैं कंपनियां, आईटी क्षेत्र में ज्यादा बढ़ने की उम्मीदखुशखबर: अगले साल 8.6 फीसदी वेतन वृद्धि कर सकती हैं कंपनियां, आईटी क्षेत्र में ज्यादा बढ़ने की उम्मीद Jobs Employment Salary
Read more »

क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पिछले वर्ष हुई 8.6 अरब डॉलर की मनी लॉन्ड्रिंगक्रिप्टोकरेंसी के जरिए पिछले वर्ष हुई 8.6 अरब डॉलर की मनी लॉन्ड्रिंग2019 की अपनी रिपोर्ट में Chainalysis ने कहा था कि क्रिप्टो स्पेस में लगभग 10.9 अरब डॉलर (लगभग 81,945 करोड़ रुपये) की लॉन्ड्रिंग की गई थी।
Read more »

भारत में घरेलू हवाई यात्री ट्रैफिक जुलाई में 8.6 प्रतिशत बढ़ाभारत में घरेलू हवाई यात्री ट्रैफिक जुलाई में 8.6 प्रतिशत बढ़ाभारत में घरेलू हवाई यात्री ट्रैफिक जुलाई में 8.6 प्रतिशत बढ़ा
Read more »

झारखंड में ठंड का प्रकोप, तापमान 8.6 डिग्रीझारखंड में ठंड का प्रकोप, तापमान 8.6 डिग्रीपहली जनवरी को पूरे झारखंड में कंपकंपाती ठंड के कारण लोगों ने घरों में ही रहना पड़ा। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
Read more »

Bengali New Year 1432 | গল্প গানে বর্ষবরণ, ফিরে দেখা আর্কাইভ থেকেBengali New Year 1432 | গল্প গানে বর্ষবরণ, ফিরে দেখা আর্কাইভ থেকেBengali New Year 1432 Bengali New Year Celebration from Archive
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:58:10