मशहूर बॉलीवुड एक्टर, कई एक्ट्रेसेस संग शारीरिक संबंध, बीवी ने करवाई जासूसी, डिटेक्टिव ने कहा- बच्चे भी जानते हैं

Bollywood Actress Scandal News

मशहूर बॉलीवुड एक्टर, कई एक्ट्रेसेस संग शारीरिक संबंध, बीवी ने करवाई जासूसी, डिटेक्टिव ने कहा- बच्चे भी जानते हैं
Private Detective Tanya PuriCheating In BollywoodBollywood Stars Cheating
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 51%

देश की मशहूर डिटेक्टिव तान्या पुरी ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड के एक मशहूर एक्टर के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। तान्या ने बताया कि शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता होते हुए भी इस एक्टर का कई एक्ट्रेसेस के साथ शारीरिंक संबंध रहा। पत्नी को शक हुआ तो जासूसी करवाई और तब भांडा...

देश की सबसे युवा प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने सनसनी मचा दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स के चौंकाने वाले राज खोले हैं। तान्या पुरी ने कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिनके बारे में जानकर सबके होश उड़ जाएंगे। तान्या पुरी ने जहां एक एक्ट्रेस के एस्कॉर्ट सर्विस देने का दावा किया, तो वहीं बॉलीवुड के एक टॉप एक्टर के कई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी दावा किया। तान्या के मुताबिक, एक्टर की पत्नी को उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में शादी के 20 साल बाद पता चला, और तब उसने डिटेक्टिव की मदद ली।तान्या पुरी ने बताया कि उस बॉलीवुड एक्टर की पत्नी के मैनेजर ने उन्हें अप्रोच किया था और कहा था कि वह उसके पति पर नजर रखें और पता लगाएं कि चल क्या रहा है। तान्या ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि वह एक्टर पत्नी को कई साल से धोखा दे रहा था। दो बच्चों का पिता और शादीशुदा होते हुए भी उसका कई युवा एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर था। View this post on Instagram A post shared by Tanya Puri | Private Detective 2000s की शुरुआत में शादी, बच्चे भी, एक्ट्रेसेस के साथ खुलेआम संबंधतान्या पुरी ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि बॉलीवुड में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बहुत से मामले हैं, लेकिन लोग इसके बारे में बात नहीं करते। वो अपनी इमेज को आदर्श दिखाना चाहते हैं। मैं एक ऐसे कपल की बात कर रही हूं, जो ज्यादा उम्र का नहीं है, और जिन्होंने 2000 के दशक की शुरुआत में शादी की थी। उनके रिश्ते में, पति खुलेआम धोखा देता है और कई युवा एक्ट्रेसेस के साथ संबंध रखता है। उसने 2-3 फिल्में की हैं, जिनमें अन्य एक्ट्रेसेस के साथ उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के कई मामले सामने आए हैं।'पत्नी और बच्चों को सब पता, डिटेक्टिव बोलीं- कैमरे पर अच्छा बर्ताव, पर पर्दे के पीछे.

..तान्या पुरी ने बताया कि एक्टर की पत्नी को पति की बेवफाई के बारे में पता था, लेकिन उसने इसमें बच्चों के शामिल होने के बाद ही कोई कदम उठाया। वह बोलीं, 'उनकी पत्नी को भी इस बारे में पता है, और उनके बच्चों को भी। उनके दो बड़े बच्चे इंडस्ट्री में हैं। बच्चों को अच्छी तरह पता है कि उनके पिता क्या करते हैं, लेकिन कैमरे के सामने वो एक परफेक्ट कपल हैं। पत्नी बहुत पढ़ी-लिखी है, पति देसी मुंडा है और कैमरे के सामने वो एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं। लेकिन पर्दे के पीछे उस एक्टर के कई महिलाओं के साथ संबंध रहे हैं।' View this post on Instagram A post shared by Moment of Silence पत्नी ने 20 साल बाद डिटेक्टिव की ली मदद, पता चला उसके कई एक्ट्रेसेस संग संबंधतान्या पुरी ने फिर बताया कि उस एक्टर की पत्नी से उन्हें कैसे अप्रोच किया था, और क्यों उसने आगे आने में 20 साल लगा दिए। तान्या बोलीं, 'हमें यह केस उनके एक मैनेजर से मिला। पत्नी ने मैनेजर को हमसे संपर्क करने को कहा था। हमने उस एक्टर के बारे में जांच की और पाया कि उसका कई एक्ट्रेसेस के साथ संबंध था। वह एक्ट्रेसेस को एहसान के तौर पर बहुत सी चीजें देता था।'पति ने सब कबूल कर लिया, पत्नी को ऐसे हुआ था शकतान्या ने आगे बताया, 'पत्नी ने फिर उस एक्टर पति को कन्फ्रंट किया और उसका पता लगाने के लिए जासूस रखने की बात कही। इस पर उसने सब कुछ कबूल कर लिया। उसका व्यवहार सब कुछ जाहिर कर रहा था। वह ऐसी जगहों पर जा रहा था, जहां उसकी फिल्मों का शेड्यूल भी नहीं था। वो जो कहानियां बता रहा था, उनमें बहुत बेमेल था, इसीलिए पत्नी को उस पर शक हुआ और उसने हमें काम पर रख लिया।'फिजिकल चीटिंग से ज्यादा बड़ी बात शायद इमोशनल चीटिंग थीतान्या पुरी ने बताया कि पत्नी पति की धोखेबाजी को नजरअंदाज करती रही क्योंकि वह फिजिकल इंटीमेसी से ज्यादा आपसी मेंटल इंटीमेसी को तरजीह देती है। वह बोलीं, 'उसने अपनी शादी के लगभग 20 साल बाद ऐसा करने का फैसला किया। उस कपल के लिए किसी और के साथ फिजिकल इंटीमेसी धोखा नहीं थी। वह उसे माफ करती रही, लेकिन बच्चों के शामिल होने के बाद आखिरकार उसका धैर्य जवाब दे गया। यह उसके लिए बहुत शर्मनाक रहा होगा। उसके लिए शायद इमोशनल चीटिंग, फिजिकल चीटिंग से ज्यादा बड़ी बात थी।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Private Detective Tanya Puri Cheating In Bollywood Bollywood Stars Cheating Secret Lives Of Celebrities डिटेक्टिव तान्या पुरी बॉलीवुड स्टार्स के स्कैंडल बॉलीवुड स्टार्स चीटिंग Bollywood Actor Extra Marital Affairs बॉलीवुड स्टार्स एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 08:56:27