Mushroom Farming Training in Basti: विवेक वर्मा प्रभारी मशरूम प्रयोगशाला बस्ती लोकल 18 के साथ बातचीत में बताते हैं कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की अगली तिथियाँ 17 से 19 दिसंबर, 7 से 9 जनवरी, और 20 से 22 फरवरी तय की गई हैं. इच्छुक किसान इन तिथियों में से किसी भी बैच के लिए आवेदन कर सकते हैं.
बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. मशरूम प्रयोगशाला बस्ती द्वारा 19 नवम्बर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.
इस प्रशिक्षण में किसानों को मशरूम की खेती के विभिन्न पहलुओं जैसे कि कम्पोस्ट बनाने, बीज बनाने और खेती की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी. प्रशिक्षण का महत्व मशरूम की खेती एक लाभकारी व्यवसाय है लेकिन अक्सर जानकारी के अभाव में किसान इस क्षेत्र में कई बार सफल नहीं हो पाते. एक की असफलता की कहानी से फिर बाकी लोग इसकी खेती से दूर हो जाते हैं. बस्ती जनपद में मशरूम की खेती बहुतायत में की जाती है लेकिन किसानों को सही तकनीकों और विधियों की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें कभी-कभी नुकसान उठाना पड़ता है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सही जानकारी प्रदान करना और उन्हें मशरूम उत्पादन में सक्षम बनाना है. क्या है आवेदन की पूरी प्रक्रिया विवेक वर्मा प्रभारी मशरूम प्रयोगशाला बस्ती लोकल 18 के साथ बातचीत में बताते हैं कि प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए किसानों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. हर बैच में 50 सीटें हैं और आवेदन करने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं. योग्य किसानों की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए. आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और 50 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है. इच्छुक किसान अपना आवेदन मशरूम प्रयोगशाला बस्ती में जमा कर सकते हैं. आगामी प्रशिक्षण की तिथियां विवेक वर्मा प्रभारी मशरूम प्रयोगशाला बस्ती लोकल 18 के साथ बातचीत में बताते हैं कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की अगली तिथियां 17 से 19 दिसंबर, 7 से 9 जनवरी और 20 से 22 फरवरी तय की गई हैं. इच्छुक किसान इन तिथियों में से किसी भी बैच के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह प्रशिक्षण किसानों को तीन प्रकार के मशरूम जैसे कि ढिंगरी, बटन और मिल्की मशरूम की खेती की तकनीकों से अवगत कराएगा. प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम- किसानों को निम्नलिखित विषयों पर दी जाएगी जानकारी 1. कम्पोस्ट बनाने की विधि: मशरूम की खेती के लिए गुणवत्ता युक्त कम्पोस्ट का निर्माण कैसे करें. 2. बीज उत्पादन: उच्च गुणवत्ता के बीज का उत्पादन कैसे किया जाता है. 3. फसल प्रबंधन: मशरूम की खेती के दौरान होने वाली समस्याओं का समाधान कैसे करें और फसल की देखभाल कैसे करें. 4. मार्केटिंग: मशरूम की बिक्री के लिए सही बाजार का चयन कैसे करें. विशेषज्ञों से मिलेगा प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन मशरूम के विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा जो इस क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं. किसान प्रशिक्षण के दौरान उनके अनुभवों और जानकारियों से लाभ उठा सकेंगे. यह प्रशिक्षण न केवल किसानों के लिए फायदेमंद है बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान करेगा. यदि किसान सही तकनीक से मशरूम की खेती करेंगे तो इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगे.
Mushroom Farming Training In Uttar Pradesh Mushroom Farming Training In Basti Uttar Pradesh Type Of Mushroom Cultivation Type Of Mushroom Name Different Type Of Mushroom Name मशरूम की खेती कैसे करें Mushroom Kheti Kaise Karen Mushroom Ki Kheti Ki Training Center In Up Mushroom Ki Kheti Ke Liye Training Centre
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इजरायल-ईरान तनाव: पूरी दुनिया में चिंता का माहौलहमास के हमले के बाद से बढ़ते हुए इजरायल-ईरान तनाव, तेल और खाद की कीमतों से लेकर, समुद्री व्यापार और अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव तक पर प्रभाव डाल सकता है।
Read more »
इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल तक, जानें इस पत्ते के जबरदस्त फायदेइम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल तक, जानें इस पत्ते के जबरदस्त फायदे
Read more »
Vastu Tips: त्रिशूल से लेकर धातु की वस्तुओं तक, जानें छत पर रखने के लाभVastu Tips: आचार्य मदन मोहन के अनुसार घर की छत पर कुछ चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा को रोकने और सकारात्मक परिणाम पाने में मदद मिलती है. आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार छत पर कौन-कौन सी चीजें रखनी चाहिए.
Read more »
Health News: सेहत के लिए वरदान है ये देसी मशरूम, प्रोटीन और फाइबर का है खजानाHealth News: मशरूम प्रेमियों की कमी नहीं है. यहां मशरूम की मांग महंगे रेस्तरां से लेकर स्ट्रीट फूड तक बराबर बनी रहती है. वर्तमान में मशरूम को सुपरफूड माना जा रहा है, जिसकी वजह इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा है. हालांकि, खेती के मुकाबले प्राकृतिक रूप से उगे मशरूम की मांग कहीं ज्यादा है.
Read more »
Basti Mushroom Cultivation: मशरूम की खेती कर मालामाल हो रहे हैं किसान, सालाना कमाई जानकर हो जाएंगे हैरानBasti Mushroom Cultivation: यूपी के बस्ती में किसान मशरूम की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. वहीं, मशरूम की खेती करने वाले किसान दूधनाथ पिछले कई सालों से तगड़ी कमाई कर रहे हैं. उन्होंने मशरूम की खेती करने वाले किसानों को सलाह दी है.
Read more »
डायबिटीज से लेकर हार्ट की बीमारियों का काल है ये बीज, जानें इसके फायदेआजकल अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से 10 से 7 लोग किसी ना किसी बीमारी का शिकार हैं. कुछ लोग डायबिटीज की बीमारी का शिकार हैं तो वहीं कुछ लोग हार्ट से संबंधी बीमारियों से परेशान हैं जैसे कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी आदि. ऐसे में आप अपनी डाइट में बदलाव करके इन बीमारियों से निजात पा सकते हैं.
Read more »
