Richest Actor Vivek Oberoi Recalls Accident: एक्टर विवेक ओबेरॉय ने फिल्म रोड की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है. बताया है कि कैसे वह मरने से बाल-बाल बचे थे. साथ ही एक और बार ऐसा होने वाला था लेकिन तब उन्होंने अपनी सूझबूझ से खुद को बचा लिया था.
Richest Actor Vivek Oberoi Recalls Accident: विवेक ओबेरॉय रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 अगले हफ्ते 21 नवंबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है लेकिन उसे पहले इसका प्रमोशन हो रहा है.
एक इंटरव्यू में साथिया एक्टर ने फिल्म रोड की शूटिंग से जुड़ा एक भयावह किस्सा सुनाया है. जहां वह मौत के मुंह में जाते-जाते बचे थे. उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा एक हादसा शेयर किया, जो 2002 में उनके साथ घटित हुआ था, और वो वक्त था फिल्म रोड की शूटिंग के समय का, जब वह सच में मौत को मात देकर वापस लौटे थे. सड़क हादसे में जब बाल-बाल बचे विवेक ओबेरॉय एक्टर ने बताया कि शूटिंग के लिए उनकी टीम राजस्थान के जैसलमेर जा रही थी. रात का वक्त था और हाईवे लगभग सुनसान. विवेक ने कई बार ड्राइवर से गाड़ी धीरे चलाने को कहा था क्योंकि विजिबिलिटी बहुत कम थी. वह फ्रंट सीट पर बैठे थे और आराम के लिए अपनी सीट को रेकलाइन कर लिया था. इसी बीच अचानक जोरदार धमाका हुआ. विवेक बताते हैं कि एक ऊंट गाड़ी, जिस पर लंबी-लंबी रॉड्स लदी थीं, अचानक से रोड पर आ गई. तेज रफ्तार में चल रही कार उन रॉड्स से टकरा गई और मेटल की वो लंबी छड़ें विंडशील्ड तोड़कर सीधे कार के अंदर घुस आईं. विवेक ने कहा कि अगर उनकी सीट सीधी होती, तो वही रॉड्स सीधे उनके शरीर को चीर देतीं. एक्टर ने सुनाई आपबीती एक्टर ने बताया कि रॉड्स उनके ऊपर फंसी थीं, जिसकी वजह से वह कार से निकल भी नहीं पा रहे थे. हादसा इतना भयानक था कि कुछ सेकेंड के लिए उन्हें लगा, यहीं सब खत्म हो गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से उन्हें एक भी गंभीर चोट नहीं आई. उस दिन के बाद से विवेक ने फैसला कर लिया कि वह रात में सफर नहीं करेंगे और आज तक वह फ्रंट सीट पर नहीं बैठते. फिल्मों की बात करें तो मस्ती 4 में विवेक, रितेश और आफताब के साथ रूही सिंह, श्रेया शर्मा, एलनाज नोरौजी, शाद रंधावा, निशांत सिंह मलकानी और नतालिया जानोसजेक अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को मिला जावेरी ने डायरेक्ट किया है. फिलहाल, विवेक का ये किस्सा सुनकर फैंस भी दंग हैं. एक्टर का कहना है कि जिंदगी दूसरी बार मिलना एक वरदान है, और वो इस हादसे को कभी नहीं भूल सकते.
Vivek Oberoi Camel Cart Accident Rajasthan Vivek Oberoi Metal Rods Windshield Smash Vivek Oberoi Near-Death Bikaner Jaisalmer Vivek Oberoi Warns Driver Slow Down Vivek Oberoi Unscathed Rods Trap Vivek Oberoi Vows No Night Travel Vivek Oberoi Road Set Horror Story Vivek Oberoi Masti 4 Promo Accident Reveal Bollywood Actor Camel Cart Collision Vivek Oberoi Terrifying Rajasthan Drive Vivek Oberoi Seat Recline Saves Life Vivek Oberoi 2002 Film Near-Fatal Vivek Oberoi Low Visibility Crash Vivek Oberoi Escaped Death Rods. And 10 In Hindi: विवेक ओबेरॉय ऊंट गाड़ी हादसा राजस्थान विवेक ओबेरॉय लोहे की रॉड विंडशील्ड विवेक ओबेरॉय बीकानेर जैसलमेर एक्सीडेंट विवेक ओबेरॉय ड्राइवर को स्लो ड्राइव चेतावनी विवेक ओबेरॉय रॉड ट्रैप अनस्केथ विवेक ओबेरॉय रात यात्रा बंद वादा विवेक ओबेरॉय रोड सेट डरावनी कहानी विवेक ओबेरॉय मस्ती 4 प्रमोशन हादसा बॉलीवुड एक्टर ऊंट गाड़ी टक्कर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
இந்தியாவின் டாப் 7 பணக்கார மாநிலங்கள்.. லிஸ்ட்டில் தமிழ்நாட்டுக்கு எந்த இடம்?India s Richest States: இந்தியாவின் பணக்கார மாநிலங்கள் குறித்தும் அதில் தமிழ்நாடு எத்தனையாவது இடத்தில் இருக்கிறது என்பதை இங்கு பார்க்கலாம்.
Read more »
டாப் 10 பணக்கார நாடுகள்.. லிஸ்ட்டில் இந்தியா இருக்கா?Top 10 Richest Countries In World: உலகின் முதல் 10 பணக்கார நாடுகள் என்னென்ன என்பது குறித்து இத்தொகுப்பில் பார்க்கலாம்.
Read more »
यूएई के सबसे अमीर भारतीय: एम.ए. यूसुफ अली की कहानीदुबई में कई अमीर भारतीय कारोबारी Richest Indian in UAE हैं, पर एम.ए.
Read more »
Digha Bus Accident: দীঘা ঢোকার আগেই ভয়ংকর বাস দুর্ঘটনা! ৫০ যাত্রী নিয়ে উল্টে গেল বাস, পড়ল পাশের গর্তে...Digha Bus Accident Digha Bus Accident News Bus fell in roadside pit 12 passengers injured
Read more »
Telengana Accident: ট্রাকের সঙ্গে মুখোমুখি সংঘর্ষ! দুমড়ে-মুচড়ে যেন খেলনা বাস! ভয়াবহ দুর্ঘটনায় লাশ ১৯ যাত্রী...Telengana Accident: Telengana horrific road accident kills 19 people injured several
Read more »
रोड की शूटिंग के दौरान Vivek Oberoi का हुआ था भयानक एक्सीडेंट, एक्टर बोले- 'मर ही गया था...'मस्ती 4 Mastii 4 में नजर आने वाले विवेक ओबेरॉय इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान, अभिनेता ने 2002 में आई अपनी फिल्म रोड की शूटिंग के दौरान हुए एक हादसे को याद किया। उस भयावह घटना के बारे में बात करते हुए वो आज भी सहम...
Read more »
