ममता मीम केस: प्रियंका शर्मा को तत्काल रिहा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को लगाई फटकार via NavbharatTimes PriyankaSharma MamtaBanerjee
हाइलाइट्स:सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका शर्मा को बेल मिलने के बाद भी रिहा नहीं करने पर बंगाल सरकार को फटकार लगाईबंगाल सरकार ने जवाद देते हुए कहा कि आज सुबह 9.40 बजे प्रियंका को रिहा कर दिया गया है प्रियंका के वकील ने कहा कि उन्हें रिहा किया जा रहा है, लेकिन माफीनामे पर हस्ताक्षर के लिए कहा गया नई दिल्ली बीजेपी नेता प्रियंका शर्मा को तत्काल रिहा नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट की वकेशन बेंच ने मंगलवार को ही शर्मा को रिहा करने का आदेश दिया था। बंगाल सरकार ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी करने में वक्त लगता है इसलिए आज सुबह 9.
40 पर उन्हें रिहा किया गया कोर्ट ने कहा कि हमारे आदेश के बाद भी बीजेपी नेता को तत्काल रिहा क्यों नहीं किया गया? इसके बाद प्रियंका को रिहा किया गया और वह सुधारगृह से निकलने के बाद सीधे बीजेपी दफ्तर पहुंचीं। सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका शर्मा को रिहा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'जमानत देने के बाद भी प्रियंका को तत्काल रिहा क्यों नहीं किया गया? हमारा आदेश स्पष्ट था और इसका तुरंत पालन होना चाहिए। अगर उन्हें तत्काल रिहा नहीं किया गया तो इसे अवमानना माना जाएगा।' इस पर प्रियंका के वकील ने कहा कि उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है। जवाब में बंगाल सरकार ने कहा कि शर्मा को 9.40 पर रिहा कर दिया गया। इस पर कोर्ट ने कहा कि अगर उन्हें तत्काल नहीं रिहा किया गया तो हम अवमानना का नोटिस जारी करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया तो ऐसा लग रहा है कि प्रियंका शर्मा की गिरफ्तारी मनमाने तरीके से की गई। कोर्ट ने कल दिए आदेश में बेल के बाद बीजेपी नेता को ममता बनर्जी से लिखित माफी मांगने का भी आदेश दिया था। हालांकि, शर्मा के वकील ने कहा कि उन्हें रिलीज किया जा रहा है, लेकिन उनसे माफीनामे के पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जा रहा है। पढे़ें:ममता बनर्जी मीम केस: प्रियंका शर्मा को बेल, लेकिन मांगनी होगी माफी बता दें कि प्रियंका शर्मा को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का मीम शेयर करने पर अरेस्ट किया गया था। गिरफ्तारी के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उन्हें बेल तो दे दी, लेकिन प्रियंका को माफी मांगने का भी निर्देश दिया।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NRC: सुप्रीम कोर्ट ने एनआरसी को अंतिम रूप देने की डेड लाइन बढ़ाने से किया इनकारसुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने असम में एनआरसी (NRC) को अंतिम रूप देने की समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया।
Read more »
केजरीवाल को थप्पड़ जड़ने वाला सुरेश तिहाड़ से रिहा, गुपचुप तरीके से ले गई पुलिसनई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मोती नगर विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को रोड शो कर रहे थे तभी सुरेश अचानक केजरीवाल की जीप की बोनट पर चढ़ गया और उसने थप्पड़ मार दिया. इसके बाद समर्थकों ने उसे पकड़ लिया. समर्थकों ने जमकर धुनाई की. बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में लिया.
Read more »
कॉलेजियम ने की जस्टिस गवई और सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिशकॉलेजियम ने की जस्टिस गवई और सूर्यकांत को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश SupremeCourt SupremeCourtCollegium Justice BhushanRamkrishnaGavai JusticeSuryaKant
Read more »
रेसलर नरसिंह यादव डोपिंग केस में सुस्त जांच को लेकर कोर्ट ने CBI को लगाई फटकारनरसिंह यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें ओलिंपिक में खेलने से रोकने के लिये डोपिंग के आरोप में फंसाया गया था. तीन साल पूरा होने पर भी सीबीआई कुछ नहीं कर पाई है. 2020 मार्च तक डोपिंग की वजह से नरसिंह यादव को एसोसिएशन ने खेलने से बैन किया हुआ है.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने SSC के रिजल्ट से हटाई रोक, छात्रों को मिली राहत– News18 हिंदीअदालत ने यह फैसला साल 2017 के SSC मामले की सुनवाई करते हुए दिया. अदालत की ओर से गठित की गई कमिटी में इंफोसिस के पूर्व चीफ नंदन नीलकेणी और कंप्यूटर साइंटिस्ट विजय भटकर भी शामिल हैं.
Read more »
अयोध्या मामला: मध्यस्थता समिति ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, 10 मई को सुनवाई...अयोध्या रामजन्मभूमि-बाबरी भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ कल सुनवाई करेगी. जस्टिस खलीफुल्ला कमेटी ने मध्यस्थता को लेकर अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है. इसी को लेकर शुक्रवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी.
Read more »
अयोध्या मामले में मध्यस्थता पैनल ने सौंपी सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट, सुनवाई आजअयोध्या राम जन्मभूमि मामले में मध्यस्थता पैनल ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। सुप्रीम कोर्ट मामले पर आज सुनवाई करेगा... AyodhyaCase SupremeCourt
Read more »
LIVE UPDATES: Supreme Court Hearing On Ayodhya Case - बिहार: 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को SC से झटका, पढ़ें पूरी खबरसुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में मध्यस्थता पैनल की और समय देने की मांग स्वीकार करते हुए उसके कार्यकाल को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा, एक अन्य मामले में कोर्ट ने बिहार के कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को बड़ा झटका देते हुए पटना हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 3.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को भी नियमित टीचर्स की तरह सैलरी का आदेश दिया था। आज ही राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले पर सुनवाई होनी है।पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
Ayodhya Case: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल को और 15 अगस्त तक का समय दियाAyodhya Case: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पैनल को कार्रवाई पूरी करने को 15 अगस्त तक का समय दिया... Ayodhya SupremeCourtofIndia
Read more »
LIVE UPDATES: Supreme Court Hearing On Ayodhya Case - नीतीश कटारा हत्याकांड में दोषी विकास यादव की ओर से चार सप्ताह की पैरोल की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली सरकार को भी नोटिस जारी किया गया है।सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में मध्यस्थता पैनल की और समय देने की मांग स्वीकार करते हुए उसके कार्यकाल को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा, एक अन्य मामले में कोर्ट ने बिहार के कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को बड़ा झटका देते हुए पटना हाई कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है। हाई कोर्ट ने सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे 3.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को भी नियमित टीचर्स की तरह सैलरी का आदेश दिया था। आज ही राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले पर सुनवाई होनी है।पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
