पश्चिम बंगाल की सियासी जंग हुई तेज़ LoksabhaElections2019 Himanshu_Aajtak
छह चरण का मतदान पूरा होने के बाद भी पश्चिम बंगाल की सियासी जंग चरम पर है. तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं में जुबानी जंग के बीच अब एक बार फिर यहां हेलिकॉप्टर लैंडिंग और रैली को इजाजत न मिलने का मुद्दा गरमा गया है.
ताजा मामला जाधवपुर का है, जहां बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को रैली करने की इजाजत नहीं दी गई है. बताया जा रहा है कि उनके हेलिकॉप्टर को भी लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली है. पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के तहत 9 सीटों पर 19 मई को मतदान होना है. जिसके लिए सोमवार को अमित शाह की तीन रैलियों का कार्यक्रम है. इनमें से एक रैली दक्षिण 24 परगना जिले के जाधवपुर में दोपहर 12.30 बजे होनी थी. लेकिन रैली से कुछ वक्त पहले ही परमिशन रद्द होने की खबर आई है. साथ ही अमित शाह के हेलिकॉप्टर को भी लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई है. चुनाव में तृणमूल कांग्रेस पर गुंडागर्दी करने का आरोप बीजेपी अब चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत करेगी. बता दें कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हमलों का जवाब देते हुए तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि मैं इंच-इंच का बदला लूंगी, आपने मुझे और बंगाल को बदनाम किया है. हालांकि, दोनों पार्टियों के नेताओं की यह जुबानी जंग काफी पुरानी है. पहले चरण के मतदान से पहले ही दोनों दलों में जमकर खींचतान देखने को मिल रही है. पहले भी अमित शाह के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की परमिशन नहीं दी गई है. साथ ही हर चरण के मतदान में हिंसक घटनाओं को लेकर भी बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर उंगली उठाई है. जबकि दूसरी तरफ ममता बनर्जी केंद्रीय बलों को इस्तेमाल कर मोदी सरकार पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगा रही हैं. ऐसे में अब आखिरी दौर के मतदान से पहले बंगाल में अमित शाह की रैली और हेलिकॉप्टर लैंडिंग को इजाजत नहीं मिलने से एक बार बंगाल की सियासत गरमा गई है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Elections 2019 Phase 5 Live Updates : 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदानलोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान जारी है। इन सीटों पर कुल 673 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पांचवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर, मध्यप्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण) और अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर) जैसे दिग्गजों की सीटों पर मतदान होना है। पेश है पल-पल का अपडेट-
Read more »
सात साल की सुनयना ने साझा किया अपना सपना, कहा- बड़े होकर बनना चाहती हूं डॉक्टर, पढ़ें डॉ. प्रणय रॉय से खास बातचीतउसके साथ हुई ये पूरी बातचीत दरअसल एक बच्ची का नहीं, ग्रामीण भारत में अपने हिस्से की उपेक्षा, अपने हिस्से का छल झेल रहे अनुसूचित समुदाय का दर्द बयान करती है. इस बच्ची की आवाज़ में कहीं से कातरता नहीं है, वह उम्मीद से भरी है- यह बात हौसला देती है, लेकिन यह सोचे बिना रहा नहीं जाता कि यह एक लड़की की नहीं, अपनी सारी उपेक्षा से बेख़बर एक देश की आवाज है. तो देखिए ये बातचीत- सच सपना और सुनयना.
Read more »
शिवसेना ने सूखे पर किया बीजेपी का बचाव, विपक्ष पर राजनीति करने का आरोपशिवसेना का कहना है कि सूखे पर हर विरोधी सरकार, सत्तारूढ़ सरकार के प्रयासों को कम आंकती है. इसलिए विपक्ष की आलोचनाओं पर मौजूदा सरकार को ध्यान नहीं देना चाहिए.
Read more »
ममता की इच्छा- 56 इंच से फूलकर 112 इंच की हो जाए मोदी की छातीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे तीखा हमला करने वाले में शुमार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि मोदी का 56 इंच का सीना दोगुना होकर 112 इंच का हो जाए क्योंकि वह चाहती हैं कि सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो।
Read more »
योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'कांग्रेस को देश की नहीं, पाकिस्तान की चिंता हो रही है'योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस के 55 साल के कार्यकाल से मोदी के पांच साल के कार्यकाल की तुलना करते हुए मोदी के पांच साल के कार्यकाल को कांग्रेस के 55 साल पर भारी बताया.
Read more »
Ramzan 2019: जानें, रोजा रखने के लिए क्यों जरूरी है सुबह उठकर खाना - dharma AajTakमुसलमानों के लिए रमजान का महीना सबसे ज्यादा अहम होता है. इस महीने में तमाम मुसलमान रोजा रखते हैं, जो इस्लाम के पांच स्तंभों में से
Read more »
जानिए किस दिन किस सामान की खरीदारी नहीं करने की दी जाती है सलाहशनिदेव को समर्पित इस दिन नमक, चमड़े की कोई चीज, लाल कपड़े और सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। इसके विपरित इस दिन औजार, मशीनरी और फर्नीचर खरीदना शुभ माना गया है।
Read more »
वोट का सवाल है: कितने सक्रिय हैं MP में मामा शिवराज सिंह? Vote Ka Sawal hai with Mama Shivraj Singh Chouhan - Lok Sabha Election 2019 AajTakवोट का सवाल है में आज श्वेता सिंह के साथ हैं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान. मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को यहां की जनता मामा बुलाती है. मामा ने मध्यप्रदेश में 2005 से 2018 तक मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा की. राज्य की जनता ने इस बार शिवराज की जगह कमलनाथ का हाथ थामा है. शिवराज ने कहा कि वह भले ही अब सीएम न रहे हों लेकिन अभी भी मध्यप्रदेश में पहले से ज्यादा सक्रिय हैं. मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में शिकस्त पर मामा ने कहा कि वह अटल जी के मार्ग पर चलने वाले हैं, उन्होंने हार स्वीकार की है मगर हार नहीं मानी है. इतना ही नहीं शिवराज ने कहा कि सत्ता में न होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »
