बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पटना में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महागठबंधन को महाठगबंधन करार दिया और NDA की 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने नौकरी के वादे पर तंज कसा और भोजपुरी कलाकारों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बताया और बिहार में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
अरुण सिंह/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के रण में उतरे भाजपा सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने शुक्रवार को पटना पहुंचते ही विपक्ष पर चौतरफा हमला बोला. न्यूज 18 इंडिया को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने महागठबंधन को “महाठगबंधन” करार दिया.
साथ ही दावा किया कि चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा के साथ आने से NDA गठबंधन 14 नवंबर को 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा. NDA के पास 56 इंच का सीना, विपक्ष के पास 56 इंच की जीभ पटना एयरपोर्ट पर अपने खास अंदाज में चुनावी थीम सॉन्ग “ई बिहार ह, बिहार ह, बिहार भैया” गुनगुनाते हुए तिवारी ने तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने नौकरी के वादे पर तंज कसते हुए कहा, “पहले अपने परिवार को तो नौकरी दे दें, जिसको नौकरी दी उसकी जमीन ही ले ली. मुझे तो हंसी आती है. उन्होंने आगे कहा कि NDA के पास 56 इंच का सीना है, जबकि विपक्ष के पास 56 इंच की जीभ है, ये लोग कुछ भी बोलते हैं. खेसारी ने गलत पार्टी चुन ली मनोज तिवारी ने राजनीति में आए भोजपुरी कलाकारों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी. उन्होंने RJD में शामिल हुए खेसारी यादव पर कहा, स्टार बड़े हैं, व्यक्ति बड़े हैं, लेकिन पार्टी गलत चुन ली. उन्हें जल्द ही एहसास हो जाएगा. उन्होंने याद दिलाया कि खेसारी पहले बीजेपी का ही प्रचार करते थे. वहीं, रवि किशन को अपना शिष्य बताते हुए उन्होंने कहा, रवि किशन का कई मायनों में मैं गुरु हूं. जब जौनपुर से उनकी जमानत जब्त हो गई थी, तब मैं ही उन्हें खींचकर बीजेपी में लाया. पीके का धर्म-ईमान पैसा है प्रशांत किशोर को आड़े हाथों लेते हुए तिवारी ने कहा, PK का धर्म-ईमान पैसा है. पैसा मिले तो कुछ भी कर देंगे. उन्होंने कहा कि PK खुद को बड़ा नेता समझते थे लेकिन अब उनके जन सुराज के लोग ही अपना कपड़ा जला रहे हैं. नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे मुख्यमंत्री के चेहरे पर उन्होंने साफ किया कि नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे और NDA में कोई हाईजैक नहीं होता, अपहरण और हाईजैक उनके राज में होता था. पवन सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वे विधानसभा नहीं, बल्कि अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. अंत में उन्होंने बिहार में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि पटना का मरीन ड्राइव मुंबई से भी बेहतर है. अब भ्रष्टाचार का पैसा विकास में लग रहा है.
मनोज तिवारी बिहार चुनाव NDA तेजस्वी यादव नीतीश कुमार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NDA के 226 उम्मीदवार घोषित, इनमें सिर्फ 4 मुस्लिम: कांग्रेस-RJD की एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई; कल पहले फेज क...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
जियअ हो बिहार के लाला... मुजफ्फरपुर में NDA प्रत्याशियों के नामांकन में मनोज तिवारी ने रंग जमा दियाBihar Chunav 2025: मुजफ्फरपुर में NDA प्रत्याशियों के नामांकन सभा में पहुंचे बीजेपी सांसद व Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
बिहार चुनाव में अकेले उतरेंगे 'योगी के दोस्त', कहा- BJP और NDA को करूंगा डैमेजSBSP in Bihar elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए के सहयोगी सुभासपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में हिस्सेदार सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने बिहार की 153 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है.
Read more »
NDA की 7 सीटों पर पूर्व सांसदों की एंट्री, सियासी लड़ाई हुई और दिलचस्पबिहार एनडीए ने इस बार सात पूर्व सांसदों को टिकट दिया है, जिनमें से कई पहले लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। जदयू ने चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, महाबली सिंह और दुलालचंद गोस्वामी जैसे नेताओं को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने सुनील कुमार पिंटू और रामकृपाल यादव को टिकट दिया है। इन पूर्व सांसदों को उन क्षेत्रों से प्रत्याशी बनाया गया है जो कभी उनके लोकसभा...
Read more »
बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर देरी, NDA की तैयारी पूरीबिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है, लेकिन महागठबंधन (इंडिया गठबंधन) में सीटों के बंटवारे पर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया है, जबकि एनडीए गठबंधन अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर चुका है। एनडीए इस देरी को महागठबंधन में बिखराव बता रहा है, जबकि महागठबंधन के नेता इसे गठबंधन के विस्तार का संकेत दे रहे हैं। कांग्रेस और आरजेडी के बीच अभी भी बातचीत जारी है।
Read more »
Bihar Election: सभी सीटों पर NDA प्रत्याशी घोषित, जानें कितनी सीटों पर तय हो गया मुकाबलाबिहार चुनाव के पहले फेज के नामांकन की समय सीमा बुधवार शाम को खत्म हो गई, लेकिन महागठबंधन का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सामने नहीं आ सका। कांग्रेस ने अपने 48 कैंडिडेट्स की लिस्ट
Read more »
