मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी. ईडी इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा से 7 बार पूछ-ताछ कर चुका है.
वाड्रा पर देश से बाहर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप है.इससे पहले राजस्थान और हरियाणा में जमीन के कई सौदों को लेकर भी वे आरोपों के घेरे में रहे हैं. इससे पहले 11 जनवरी को वाड्रा के करीबी सहयोगी मनोज अरोड़ा को अदालत ने गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी.
इससे पहले ईडी ने अदालत को बताया था कि आयकर विभाग की एक अन्य जांच में मनोज अरोड़ा का नाम सामने आने के बाद उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया गया. यह भी बताया था कि लंदन में रॉबर्ट वाड्रा द्वारा खरीदी गई संपत्ति में मनोज अरोड़ा की अहम भूमिका है और उन्होंने इस संपत्ति को खरीदने में वाड्रा की मदद की है. दूसरी तरफ अग्रिम जमानत याचिका में मनोज अरोड़ा ने आरोप लगाया था कि विदेश में संपत्तियों की खरीद से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी उन पर उनके नियोक्ता रॉबर्ट वाड्रा को गलत तरीके से फंसाने का दबाव बना रही है. वाड्रा की स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी कंपनी में काम करने वाले अरोड़ा ने यह भी आरोप लगाया था कि पूछताछ के लिए उनकी पत्नी जांच एजेंसी के सामने पेश हुई थीं और ईडी अधिकारियों ने वाड्रा को फंसाने के लिए उन्हें धमकाया था.कहा था कि ऐसा नहीं किया तो उनके पति और परिवार का भविष्य खराब कर देंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विपक्षी दलों का आरोप, जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपाविपक्षी दलों की संयुक्त बैठक में जवानों की शहादत के राजनीतिकरण पर चिंता व्यक्त की गई, साझा न्यूनतम कार्यक्रम पर नहीं हुई कोई बात.
Read more »
पीएम मोदी की रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार- Amarujalaशहर के गांधी मैदान में तीन मार्च को एनडीए की प्रस्तावित रैली में विस्फोट की अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस
Read more »
क्राइम न्यूज: कैब ड्राइवर की हत्या के मामले में 5 अरेस्ट, बोरी में छात्रा का शवगिरफ्तार आरोपियों में एक पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक थाना फेस-दो से इन अभियुक्तों ने बीती 12 फरवरी को ओला कैब सिकंदराबाद जाने के लिए बुक की थी, जिसके बाद इन अभियुक्तों ने कैब ड्राइवर की हत्या करके शव को गुलावटी के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया था.
Read more »
बिहार की सभी जेलों में छापेमारी, सघन तलाशी में मोबाइल और गांजा मिलाबिहार में पिछले दिनों जिस तरीके से अपराध में वृद्धि हुई है, उसकी एक बड़ी वजह जेल में बैठे अपराधी और वहां से उनके द्वारा संचालित हो रही अपराधिक घटनाएं हैं और इसी को लेकर सरकार की नजर खासतौर पर जेल पर है.
Read more »
