Manish Kashyap News: बीजेपी नेता मनीष कश्यप की पटना के पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों से बहस के बाद पिटाई हुई. उनके समर्थक भी उन्हें बचा नहीं सके. फिलहाल पटना के एक अस्पताल में मनीष कश्यप का इलाज चल रहा है.
पटना. बिहार के चर्चित यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार मनीष कश्यप की चर्चा पटना के पीएमसीएच में हुई उनकी पिटाई को लेकर हो रही है. दरअसल सोमवार को पीएमसीएच में मनीष कश्यप की डॉक्टरों के साथ बहस हुई थी, जिसके बाद उनके जूनियर डॉक्टरों ने खूब पीटा था.
फिलहाल मनीष कश्यप का अस्पताल में इलाज चल रहा है. लेकिन, इस बीच बड़ी बात यह है कि मनीष कश्यप अक्सर अपने कुछ समर्थकों और साथियों के साथ ही कहीं भी जाते हैं. उनके साथ मौजूद उनके समर्थक एक तरह से बाउंसर्स की तरह हमेशा उनको प्रोटेक्ट करते हैं. लेकिन, इस बार तो उनके बाउंसर्स भी देखते रह और मनीष कश्यप को पिटने से बचा न सके. जानकारी के अनुसार 19 मई को मनीष कश्यप जब पीएमसीएच पहुंचे थे, तब उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे. बताया जा रहा है कि उस दौरान उनके साथ उनका एक खास साथी मनी द्विवेदी भी मौजूद था जो अक्सर उनके साथ रहता है. उस साथी के अलावा 4-5 समर्थक और जो मनीष कश्यप को बाउंसर्स की तरह घेरे रहते हैं. लेकिन, इस बार पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों के साथ हुए विवाद के दौरान ये बाउंसर्स मारपीट को रोकने में नाकाम रहे. हालांकि बाद में उनके साथ मौजूद उनके खास साथी मनी द्विवेदी ने ही बीजेपी नेताओं को मामले की सूचना दी और किसी तरह बाद में स्थिति नियंत्रण में हो पायी. बहले बहस और फिर मारपीट बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप किसी निजी कार्य से अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान उनकी जूनियर डॉक्टरों के साथ किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मनीष ने महिला चिकित्सकों के साथ कथित तौर पर अभद्रता की, जिसके बाद जूनियर डॉक्टर भड़क गए. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि डॉक्टरों ने मनीष को कथित तौर पर अधीक्षक के कार्यालय में बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की. मनीष के साथ मौजूद बाउंसर्स इस हिंसक झड़प को रोकने में नाकाम रहे, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर समर्थकों ने जाहिर की नाराजगी मनीष कश्यप के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस घटना की तस्वीरें और जानकारी साझा की गईं. उनके फेसबुक पेज पर लिखा गया, “मनीष कश्यप जी अस्पताल में भर्ती हैं. आप सभी उनके लिए भगवान से प्रार्थना करें कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर आपके बीच लौटें.” इस पोस्ट के बाद उनके समर्थकों में रोष देखा गया। कई समर्थकों ने पीएमसीएच प्रशासन और जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मनीष के साथ हुई मारपीट के बाद बीजेपी नेताओं ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया. पहले भी विवादों में रहे हैं मनीष कश्यप कुछ सूत्रों का कहना है कि जूनियर डॉक्टरों ने मनीष से माफी मांगी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मनीष कश्यप पहले भी विवादों में रहे हैं. तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में उन्हें 2023 में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद वे करीब नौ महीने जेल में रहे. हाल ही में, अप्रैल 2024 में, उन्होंने बीजेपी जॉइन की थी और पश्चिम चंपारण से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया.
मनीष कश्यप Bihar BJP Leader बिहार बीजेपी नेता Patna PMCH Incident पटना पीएमसीएच घटना Manish Kashyap Controversy मनीष कश्यप विवाद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ठीक से व्यवहार करें, नहीं तो मुसीबत में... सावरकर मामले में SC से राहुल गांधी को फटकारसुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक मनु सिंघवी से पूछा कि क्या राहुल गांधी को पता है कि महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजों से संवाद में ‘आपका वफादार सेवक' शब्द का इस्तेमाल किया था.
Read more »
10 गुना महंगी होंगी दवाएं..! भारत से संबंध खराब होने का खामियाजा पाकिस्तानी मरीज भुगतेंगेPahalgam Terror Attack: पाकिस्तान में सामान्य तौर पर सर्दी, खांसी, बुखार से लेकर डायबिटीज़ और ब्लड प्रेशर की दवाओं का भी आयात भारत से होता था.
Read more »
अप्रैल में भारत के सर्विस सेक्टर की रफ्तार बढ़ी, कंपोजिट PMI आठ महीने के उच्चतम स्तर परIndia Service Sector Growth: अप्रैल में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में भी सुधार हुआ है यह बढ़कर 10 महीने के उच्चतम स्तर 58.2 पर पहुंच गया है, जो कि मार्च में 58.1 पर था.
Read more »
'चाहता था वो बच्चे और परिवार के लिए करियर छोड़े'संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में पहली पत्नी ऋचा शर्मा से मुलाकात का किस्सा शेयर किया था और बताया था कि क्यों वह उनकी एक्टिंग छुड़वाना चाहते थे।
Read more »
लादेन के करीबी का बेटा है मौलाना मुनीर का दुलारा और पाक आर्मी का चेहरा जनरल चौधरी, पाकिस्तान की खुली पोलअहमद शरीफ चौधरी इस समय पाकिस्तानी सेना के चेहरा बने हुए हैं। पाक सेना के प्रवक्ता चौधरी का पिता सुल्तान बशीरउद्दीन महमूद ना सिर्फ नामित आतंकवादी बल्कि लादेन का खास भी था।
Read more »
सीजफायर तोड़ने पर अली ने फटकारा, PAK यूजर्स को लगी मिर्ची, बोले- जो गालियां देना चाहते हैं...टीवी एक्टर अली गोनी जम्मू-कश्मीर से हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच हुए तनाव का उनकी फैमिली पर भी असर पड़ा था.
Read more »
