लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को टिकट नहीं देने के संकेत बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलने लगे हैं. बीजेपी के मजबूत गढ़ में से एक माने जाने वाली इंदौर लोकसभा को लेकर पार्टी संगठन से लेकर संघ के अंदर जबरदस्त तरीके से मंथन का दौर जारी है.
पार्टी के सभी बड़े नेताओं के बीच प्रदेश के अलग-अलग सीटों पर रोजाना मंथन हो रहा है, लेकिन कोई इंदौर लोकसभा सीट को लेकर मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है. इसकी बड़ी वजह प्रदेश बीजेपी से लेकर पार्टी के केंद्रीय संगठन में महाजन का कद है.
यही कारण है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व इस पूरे मामले पर खुद महाजन से चर्चा करेगा. दूसरी ओर, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह ने खुद महाजन के टिकट कटने के संकेत दिए हैं. प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि इंदौर की सीट को लेकर जो भी फैसला पार्टी संगठन को करना वो महाजन की सहमति से ही किया जाएगा, वो हमारी पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं.बीजेपी ने अभी तक मध्यप्रदेश में अपने 14 सीटों पर प्रत्याशी के नामों का ऐलान किया है. इनमें पार्टी के बड़े नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सीट बदलने मुरैना से चुनाव लड़ने का ऐलान भी शामिल हैं लेकिन बीजेपी का गढ़ माने जाने वाली इंदौर लोकसभा सीट पर 8 बार की मौजूदा सांसद सुमित्रा महाजन का नाम नहीं होने से उनके टिकट कटने की चर्चाओं ने सियासी गलियारों में जोर पकड़ा और पार्टी संगठन के बड़े नेताओं ने भी बहुत हद तक स्थिति साफ नहीं कर इंदौर की सीट पर अटकलों को हवा दी.16वीं लोकसभा की अध्यक्ष 75 वर्षीय सुमित्रा महाजन 8 बार से लोकसभा सांसद हैं. सदन के सभापति के पैनल में लंबे समय तक कार्य कर चुकी हैं. सुमित्रा महाजन को प्यार से ‘ताई’ बुलाते हैं. मीरा कुमार के बाद सुमित्रा महाजन दूसरी महिला लोकसभा स्पीकर है और मध्य प्रदेश से पहली लोकसभा की स्पीकर हैं. 2014 के चुनाव में मध्यप्रदेश से महाजन ने 4 लाख 66 हजार 901 वोटों से जीत दर्ज की थी. प्रदेश के किसी भी उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत है. इंदौर में भी यह अब तक सबसे बड़ी जीत है.सुमित्रा महाजन की उम्मीदवारी बीजेपी के 75 पार फार्मूले में उलझ गई है. बीजेपी के कई बड़े नेता अभी तक इस फार्मूले में उलझकर अपनी सीट गंवा चुके हैं. दूसरी ओर महाजन का टिकट भी इसी के जद में आ रहा है. यही कारण है किउनके नाम पर अभी तक पेंच फंसा हुआ है. वहीं महाजन के नाम के अलावा इस सीट पर मेयर मालिनी गौड और आईडीए के अध्यक्ष रहे शंकर लालवानी का नाम जोरों पर है. दोनों के नामों में से एक नाम पर पार्टी दो दिनों के अंदर फैसला कर सकती है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Chunav 2019: झारखंड, राजस्थान, गोवा के लोग PM मोदी के काम से सर्वाधिक संतुष्ट : IANS सीवोटर ट्रैकर पोललोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: आईएएनएस और सीवोटर ट्रैकर पोल के सर्वे के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी के काम से झारखंड, राजस्थान और गोवा के मतदाता सबसे अधिक संतुष्ट हैं। पीएम के काम से राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, कम से कम 13 राज्यों में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने संतुष्टि जताई। पीएम के काम से तमिलनाडु और केरल के लोग खुश नहीं हैं।
Read more »
भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »
उत्तर कोरिया पर ट्रंप के ट्वीट ने फैलाया भ्रमअमरीकी अधिकारियों ने कहा, उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को वापस लेने का आदेश नहीं.
Read more »
आंध्र प्रदेश के चुनावों में छाए हैं 'बिरयानी', 'सूप' और 'डकैती' के मुद्दे-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि आंध्र की संस्कृति को तेलंगाना के सीएम से खतरा है।
Read more »
अपने सांसदों से 'संतुष्ट' केरल, उत्तर प्रदेश के सांसदों ने किया निराश- रिसर्चइंडिया टुडे डेटा इंटेलिजेंस यूनिट ने अपने इस रिसर्च के लिए सी-वोटर्स एजेंसी के उस सर्वे के आंकड़ों का सहारा लिया जिसने 1 जनवरी से 18 मार्च 2019 के बीच देश के 543 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 60 हजार लोगों से राय लेकर आंकड़ा तैयार किया. राज्यस्तर पर आंकड़ा तैयार करने के बाद केरल के लोग अपने सांसदों से संतुष्ट नजर आए.
Read more »
आडवाणी और जोशी के बाद अब सुमित्रा महाजन की भी हो सकती है छुट्टी!– News18 हिंदीलोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की उम्र अभी 76 साल है. इंदौर में सुमित्रा महाजन को लोग ताई के नाम से जानते हैं और वहां के लोग उनकी वास्तविक उम्र 78 साल मानते हैं.
Read more »
शर्मनाकः नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया रेप, 3 छात्र देते रहे पहरापीड़ित किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसी के स्कूल के चार लड़कों ने उसका अपहरण किया और वे उसे एक अनजान जगह पर बने कमरे में ले गए. जहां एक छात्र ने उसके साथ जबरदस्ती की.
Read more »
