मजबूत वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार हरे निशान में खुला, अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर
मुंबई, 2 मई । मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को हरे निशान में हुई। सुबह 9:44 पर सेंसेक्स 727.82 अंक या 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,970 और निफ्टी 199 अंक या 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,528 पर था। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों के कारण अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह सेंसेक्स का टॉप गेनर था। इसके अतिरिक्त सुबह के कारोबार में मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल , टीसीएस, टाटा स्टील और आईटीसी टॉप गेनर्स थे। नेस्ले, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एचयूएल और बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स थे। चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने ने कहा, तकनीकी मोर्चे पर निफ्टी एक सीमित दायरे में है और प्रति घंटा चार्ट पर एक फ्लैग और पोल पैटर्न विकसित हो रहा है, जो संभावित तेजी के ब्रेकआउट का संकेत देता है। उन्होंने आगे कहा, अगर निफ्टी 24,400 से ऊपर बना रहता है, तो यह संभावित रूप से 24,500 और 24,700 के स्तर की ओर बढ़ सकता है। इसका सपोर्ट स्तर 24,200, 24,100 और 24,000 पर है, जो गिरावट पर खरीद के अवसर प्रदान करते हैं।लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 295 अंक या 0.
55 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,420 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96 अंक या 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,545 पर था। सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल और प्राइवेट बैंक के साथ करीब सभी इंडेक्सों में हरे निशान में कारोबार हो रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, हांगकांग, सोल, जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 1.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई। कच्चे तेल में भी तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड करीब एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.62 डॉलर प्रति बैरल पर है। --आईएएनएसएबीएस/ Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आर्थिक मंदी की आहट से दुनियाभर के शेयर बाजारों में हाहाकारखराब वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ खुला. बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है.
Read more »
अचानक मल्टीबैगर स्टॉक में आई 14% की तेजी, ₹470 के पार पहुंचा भावशेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखी गई, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा टैरिफ को लेकर 90 दिनों तक छूट के ऐलान के एक दिन बाद शेयर बाजार खुला था.
Read more »
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी स्टॉक चमकेहरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी स्टॉक चमके
Read more »
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 80,000 स्तर से ऊपरहरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 80,000 स्तर से ऊपर
Read more »
हरे निशान में बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 24,400 स्तर से ऊपरहरे निशान में बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 24,400 स्तर से ऊपर
Read more »
Stock Market Today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी जारी, सेंसेक्स 80,600 के पार, अदाणी ग्रुप के शेयर उछलेशेयर बाजार में जारी तेजी के बीच अदाणी ग्रुप के सभी शेयर आज हरे निशान पर खुलकर कारोबार कर रहे हैं.
Read more »
