'नो टच पॉलिसी' का पालन करते हुए पुजारियों की पोशाक में पुलिसकर्मियों को तैनात किया: पुलिस आयुक्त
लखनऊ: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी की वेशभूषा में पुलिस अधिकारियों की तैनाती से विवाद खड़ा हो गया है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसकी तीखी आलोचना की है और कहा कि पुलिस अधिकारियों को उनकी वर्दी के अलावा कुछ भी पहनने की अनुमति देने का निर्णय सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकता है.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी के रूप में पुलिसकर्मियों की तैनाती का आदेश देने वाले अधिकारी के निलंबन की मांग करते हुए इस कृत्य की निंदा की है. वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर मंदिर में धोती कुर्ता पहने माथे पर त्रिपुंड लगाये पुरुष पुलिसकर्मी और सलवार कमीज में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुजारी के वेश में पुलिसकर्मियों का होना किस ‘पुलिस मैन्युअल' के हिसाब से सही है? इस तरह का आदेश देनेवालों को निलंबित किया जाए। कल को इसका लाभ उठाकर कोई भी ठग भोली-भाली जनता को लूटेगा तो उप्र शासन-प्रशासन क्या जवाब देगा।— Akhilesh Yadav April 11, 2024यह भी पढ़ेंसपा प्रमुख यादव ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''पुजारी के वस्त्रों में पुलिसकर्मियों का होना किस ‘पुलिस मैन्युअल' के हिसाब से सही है?'' यादव ने कहा, '' इस तरह का आदेश देने वालों को निलंबित किया जाए. कल को इसका लाभ उठाकर कोई भी ठग भोली-भाली जनता को लूटेगा तो शासन-प्रशासन क्या जवाब देगा.'' पूर्व मुख्यमंत्री ने इस कृत्य को 'निंदनीय' करार दिया. यादव ने अपने पोस्ट में 35 सेकेंड के एक समाचार वीडियो एक क्लिप भी साझा किया है, जिसमें पुलिसकर्मी भगवा वस्त्र में व्यवस्था संभालते नजर आ रहे हैं. वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया था कि चूंकि दूर-दराज से दर्शन के लिए आने वाले लोग पुजारियों के प्रति सम्मान रखते हैं. उन्होंने बताया कि मंदिर में ड्यूटी अन्य जगहों से अलग है क्योंकि यहां पुलिस को विभिन्न प्रकार की भीड़ का प्रबंधन करना पड़ता है. अग्रवाल ने बताया था, 'पुलिसकर्मियों द्वारा धक्का दिए जाने पर भक्तों को चोट लगती है, अगर यही बात पुजारी करते हैं तो वे इसे सकारात्मक तरीके से लेते हैं. 'नो टच पॉलिसी' का पालन करते हुए, पुजारियों की पोशाक में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है.' पुलिस आयुक्त ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी के वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का आदेश दिया था और बुधवार से इसकी शुरुआत भी कर दी गयी. ये भी पढ़ें- NDTV इलेक्शन कार्निवल : कुछ हेल्दी है खाना, तो लखनऊ की इस दलिया, पोहा की दुकान पर जरूर आना'policemen priests AttireKashi temple policemen priests AttireAkhilesh Yadav Kashi templeKashi Vishwanathटिप्पणियां पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में
Kashi Temple Policemen Priests Attire Akhilesh Yadav Kashi Temple Kashi Vishwanath काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर काशी विश्वनाथ मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर पुलिसकर्मी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मॉल में चाकूबाजी, 6 की मौत: 9 महीने के बच्चे समेत कई घायल, महिला पुलिसकर्मी ने हमल...Australia Sydney Shopping Mall Knife Attack Case ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी के एक मॉल में शनिवार दोपहर चाकूबाजी हुई। 5 लोगों की मौत की खबर है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है
Read more »
काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों के धोती-कुर्ता पहनने का क्या है मामलावाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में ट्रायल बेस पर पुजारी की वेशभूषा में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसको लेकर सपा नेता अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई है.
Read more »
Lok Sabha Elections: RSS के गढ़ में कांग्रेस को क्यों है जीत की उम्मीद? नागपुर में आसान नहीं नितिन गडकरी की राहनितिन गडकरी को मोदी सरकार में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले केंद्रीय मंत्रियों में से एक के रूप में जाना जाता है।
Read more »
Patanjali Misleading Ads: 'कार्रवाई के लिए तैयार रहें'- पतंजलि का माफीनामा SC से खारिजPatanjali Misleading Ads: भ्रामक विज्ञापनों मामले में पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई.
Read more »
Petrol Diesel Prices Today: लोकसभा चुनाव के बीच सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, ये हैं नए रेटPetrol Diesel Prices Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी इजाफे के बीच देश के कई शहरों में शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें गिर गईं.
Read more »
