भोपाल लोकसभा सीट पर घमासान, बाबूलाल गौर के घर जुटे BJP नेता

United States News News

भोपाल लोकसभा सीट पर घमासान, बाबूलाल गौर के घर जुटे BJP नेता
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 36%
  • Publisher: 63%

भोपाल में टिकट को लेकर घमासान.. ReporterRavish

लोकसभा चुनाव के लिए टिकटों की माथापच्ची के बीच मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में टिकट को लेकर बीजेपी के कई नेता एकजुट हो गए हैं. इस सभी नेताओं ने आने वाले खुद बाबूलाल गौर ने कहा कि टिकट सिर्फ और सिर्फ स्थानीय नेता को ही मिलना चाहिए.

दरअसल इनका आरोप है कि मंगलवार को हुई प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में भोपाल लोकसभा सीट के लिए बाहरी नेताओं के नामों का पैनल बना है और इसलिए इनकी मांग है कि भले ही वर्तमान सांसद हो या कोई स्थानीय नेता उसको टिकट मिलने पर उन्हें दिक्कत नहीं है. लेकिन प्रत्याशी बाहरी हुआ तो बीजेपी के सबसे मजबूत गढ़ माने जाने वाली भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी ही मुश्किल में आ जाएगी. बाबूलाल गौर ने कहा कि भोपाल की तस्वीर ऐसी रही है कि जो स्थानीय है उसे चुनाव में भरपुर समर्थन मिला है. वो खुद इसका उदाहरण है कि कैसे भोपाल की गोविंदपुरा सीट से उन्हें लगातार 10 बार विधानसभा चुनाव में जीत मिली और अब उनकी बहू को भी लोगों ने वोट देकर विधानसभा भेजा है. गौर ने कहा कि उनका और भोपाल के सभी बीजेपी नेताओं की एकसूत्रीय मांग है कि स्थानीय नेता को ही टिकट दिया जाए. विधायक कृष्णा गौर ने कहा कि स्थानीय नेता या वर्तमान सांसद को ही टिकट दिया जाए, क्योंकि वर्तमान सांसद के काम से जनता खुश है और उन्हें टिकट मिलता है तो कार्यकर्ता भी एकजुट रहेगा. भोपाल के मेयर आलोक शर्मा ने कहा कि टिकट जिसे भी मिले लेकिन पार्टी इस बात का ध्यान रखे कि वो स्थानीय हो. मेयर ने उमाशंकर गुप्ता और वर्तमान सांसद आलोक संजर की दावेदारी को बढ़िया बताया. वहीं वर्तमान सांसद आलोक संजर भी यहां मौजूद थे और उन्होंने कहा कि उनके ऊपर पिछले 5 साल में एक बार भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा और ना ही उनके खिलाफ लोगों में कोई गुस्सा है. ऐसे में पार्टी उन्हें टिकट दे और अगर उन्हें टिकट नहीं मिलता तो भोपाल के किसी स्थानीय नेता को टिकट दिया जाए.वहीं गहमागहमी के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे और उनसे बंद कमरे में करीब घंटे भर तक चर्चा की. बाहर आने पर पत्रकारों ने उनसे बैठक से जुड़े सवाल पूछे लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

स्पोर्टस एकेडमी में प्रैक्टिस कर रही 19 साल की महिला खिलाड़ी बनी मांस्पोर्टस एकेडमी में प्रैक्टिस कर रही 19 साल की महिला खिलाड़ी बनी मांमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक वॉटर स्पोर्टस एकेडमी में रहकर प्रैक्टिस करने वाली 19 साल की महिला खिलाड़ी के बिना शादी के मां बनने के बाद हड़कम्प मच गया है.
Read more »

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में खुलकर सामने आई गुटबाजी, पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने किया चुनाव नहीं लड़ने का ऐलानलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में खुलकर सामने आई गुटबाजी, पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने किया चुनाव नहीं लड़ने का ऐलानभोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी की गूंज सुनाई दे रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने लोकसभा चुनाव के साथ ही भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है।
Read more »

कांग्रेसियों ने कमलनाथ के लिए बजाया बैंड-बाजा, जताया आभारकांग्रेसियों ने कमलनाथ के लिए बजाया बैंड-बाजा, जताया आभारमध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैंड बाजा बजाकर मुख्यमंत्री कमलनाथ का बैंड-बाजा इंस्टीट्यूट खोलने की घोषणा पर आभार जताया.
Read more »

भोपाल मेयर को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की चाहत, कहा-आदेश का इंतजार, मैं तैयारभोपाल मेयर को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की चाहत, कहा-आदेश का इंतजार, मैं तैयारलोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है वैसे-वैसे टिकट के दावेदार भी बढ़ते जा रहे हैं. शुक्रवार तक भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के नेता अपने बच्चों के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन शनिवार को भोपाल के मेयर और बीजेपी नेता आलोक शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे.
Read more »

बीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्‍वागतबीजेपी नेता ने पांव छुए तो भी नहीं रुके योगी, अखिलेश ने गर्मजोशी से किया स्‍वागतLok Sabha Election 2019: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने एक व्यवहार को लेकर ट्वीटर पर आलोचना के शिकार बन रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव को वाहवाही मिल रही है। दरअसल, बीजेपी के नेता आईपी सिंह ने योगी के पैर छुए, लेकिन वह बिना गौर फरमाए आगे निकल गए, जबकि अखिलेश ने बीजेपी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Read more »

होली के बाद होगा मध्यप्रदेश बीजेपी के लोकसभा टिकटों का एलान, टिकट को लेकर कई टकरावहोली के बाद होगा मध्यप्रदेश बीजेपी के लोकसभा टिकटों का एलान, टिकट को लेकर कई टकरावभोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में उम्मीदवारों के टिकट को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। सूबे में सत्ता में काबिज कांग्रेस में जहां टिकट को लेकर पूरा मंथन दिल्ली में हो रहा है तो दूसरी ओर प्रदेश की 26 लोकसभा सीटों पर काबिज बीजेपी में टिकट को लेकर अभी प्रदेश स्तर पर मंथन हो रहा है।
Read more »

लोकसभा चुनाव के पहले संबित पात्रा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के पहले संबित पात्रा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत– News18 हिंदीबीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उनके खिलाफ भोपाल में दर्ज चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में कार्यवाही पर रोक लगा दी गई है. निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक के बाद अब हाईकोर्ट में सुनवाई होगी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:29:39