फिल्म का टाइटल ट्रैक और प्रियंका सिंह की आवाज में गाए गए गीत दर्शकों को गहराई से जोड़ते हैं. इस फिल्म ने न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि भोजपुरी फिल्मों पर लगे कलंक को भी धो दिया. टूटते-बिखरते परिवार को जोड़ने वाला संदेश और सकारात्मक दृष्टिकोण ने इसे दर्शकों के बीच खास जगह दिलाई है.
अक्सर भोजपुरी फिल्मों को लेकर दर्शकों के मन में यह डर बना रहता है कि कब कौन सा दृश्य सामने आ जाए, जो उन्हें असहज कर दे. लेकिन हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आपन कहाये वाला के बा ने इस सोच को बदलने का काम किया है.
यह फिल्म कहानी, अभिनय, गीत-संगीत और निर्देशन हर पहलू पर दर्शकों को बांधकर रखती है और भोजपुरी समाज की सकारात्मक तस्वीर पेश करती है. यह फिल्म टूटते-बिखरते परिवार को जोड़ने का संदेश देती है और दर्शकों को आत्ममंथन के लिए प्रेरित करती है. इस फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है, जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा को नई दिशा दी है. फिल्म में अवधेश मिश्रा, अंजना सिंह, देव सिंह, माया यादव और प्रीति मौर्या जैसे कलाकारों ने शानदार अभिनय से कहानी को जीवंत बना दिया है. बहन की भूमिका में नवोदित अभिनेत्री संयुक्ता राय ने भी प्रभाव छोड़ा है. वहीं रिंकू भारती, राघव पांडेय, अमरीश सिंह और राम सूजन सिंह जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है. फिल्म की कहानी और संवाद बेहद कसे हुए हैं. ‘‘हम गहना पहिन के का करब जब जेठ जी के पगड़ी उतर जाई’’ जैसे संवाद भावुक कर देते हैं. फिल्म के गीत-संगीत को इसका सबसे मजबूत पक्ष माना जा रहा है. गीतकार मनोज भावुक ने सभी गीत लिखे हैं, जिन्हें संगीतकार रजनीश मिश्रा ने सुरों से सजाया है. प्रियंका सिंह की आवाज में गाया गया गीत ‘‘भउजी जब खिसियाली बड़ी कड़ा लागेली बाकिर हँस के छोहाली त छोहाड़ा लागेली’’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. ‘‘धान कुटाए लागल, हरदी कुंचाए लागल लगनौती बबुनी के मन कसमसाए लागल’’ एक सुंदर और कर्णप्रिय गीत है, जिसे आने वाले दिनों में पूर्वांचल की शादियों में खूब गाया जाएगा. फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘‘आपन कहाये वाला के बा’’ अपने आप में अनोखा है. इसे सुनते ही दर्शक भावनाओं से जुड़ जाते हैं. इस गीत में रिश्तों की गहराई और परिवार की अहमियत को बेहद सरल और असरदार ढंग से प्रस्तुत किया गया है. मनोज भावुक और रजनीश मिश्रा की जोड़ी ने इस गीत के जरिए भोजपुरी संगीत को नया मुकाम दिया है. मनोज भावुक के गीत भोजपुरी के दिग्गज गीतकारों शैलेन्द्र, मजरूह और अंजान की याद दिलाते हैं. वहीं रजनीश मिश्रा का निर्देशन और संगीत भोजपुरी फिल्मों में ताजगी का अहसास कराता है. इस फिल्म ने भोजपुरी फिल्मों पर लगे कलंक को धोने का काम किया है और इसे एक नई ऊंचाई दी है. ये भी पढ़ें- भोजपुरी सिनेमा का सुनहरा दौर लौटा! आपन कहाये वाला के बा OTT पर रिलीज़ बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Aapan Kahaye Wala Ke Ba Bhojpuri News Ranjnish Mishra Manoj Bhawuk Avdhesh Mishra Anjana Singh Priyanka Singh Songs Bhojpuri Cinema Bhojpuri Music Bhojpuri New Film
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
OTT Releases: मोहनलाल की 'हृदयपूर्वम' से लेकर 'धड़क 2' तक, ओटीटी पर इस वीकेंड रोमांस-सस्पेंस का मजेदार तड़काइस वीकेंड कई फिल्मी सितारों की फिल्में और नई वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने वाली हैं। लंबे वक्त से जिन प्रोजेक्ट्स का इंतजार था, वो अब घर बैठे दर्शकों को मिलने वाले
Read more »
Friday Releases: फुल पैसा वसूल रहेगा ये शुक्रवार, थिएटर्स से लेकर OTT तक नई रिलीज की आएगी बाढ़Friday OTT Theater Releases सितंबर के महीने का आखिरी शुक्रवार काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस हफ्ते आपको OTT और सिनेमाघरों में कई ऐसी फिल्में-सीरीज देखने को मिलेगी जो आपका वीकेंड पर भी मनोरंजन करेंगी तो चलिए देर किस बात की है। फटाफट से देख लेते हैं इस शुक्रवार की रिलीज की पूरी...
Read more »
OG OTT Streaming Date: పవన్ కళ్యాణ్ ‘ఓజీ’ ఓటీటీ రిలీజ్ డేట్ ఫిక్స్.. ఆ రోజు నుంచే స్ట్రీమింగ్..OG OTT Streaming Date: పవన్ కళ్యాణ్ హీరోగా నటించిన లేటెస్ట్ మూవీ ‘ఓజీ’. ఈ గురువారం దసరా కానుకగా ప్రపంచ వ్యాప్తంగా విడుదలైన ఈ సినిమాకు మిక్స్ డ్ రెస్పాన్స్ వస్తోంది. ఆ సంగతి పక్కన పెడితే.. ఈ సినిమా ఓటీటీ రిలీజ్ డేట్ ఫిక్స్ అయింది.
Read more »
Madharasi OTT Release: थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब होगा ओटीटी पर बड़ा धमाका! छोटी स्क्रीन पर जल्द दिखेगा पावरफुल एक्शनMadharasi OTT Release: थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब होगा ओटीटी पर बड़ा धमाका! छोटी स्क्रीन पर जल्द दिखेगा पावरफुल एक्शन
Read more »
OTT Release This Week: 'सन ऑफ सरदार 2' से लेकर 'धड़क 2' तक, इस हफ्ते रिलीज हुईं ये फिल्में-वेब सीरीजइस हफ्ते ओटीटी पर धांसू फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. इसमें अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' भी शामिल है.
Read more »
खौफ का दूसरा नाम है ये फिल्म, हकीकत सा लगता है हर एक सीन, देखकर थर-थर कांपेगा दिल, 7 साल से OTT पर बनी हुई सबसे पहली पसंदडर और नींद का रिश्ता बहुत पुराना है. कई लोग सोते समय अजीब एक्सपीरिंयस करते हैं और जब उनकी आंख खुलती है तो वो एक्सपीरियंस उनके जहन में बैठ जाता है. जैसे स्लीप पैरालिसिस या नींद में किसी सुपरनैचुरल पावर का हावी होना एक अजीब सा एहसास करता है.
Read more »
