भुनी हुई शकरकंद और सर्दियों का यह कॉम्बिनेशन शरीर को देगा नई ऊर्जा, आंखों से लेकर पाचन के लिए औषधि

स्वास्थ्य News

भुनी हुई शकरकंद और सर्दियों का यह कॉम्बिनेशन शरीर को देगा नई ऊर्जा, आंखों से लेकर पाचन के लिए औषधि
चिकित्साजीवन शैलीभुनी हुई शकरकंद और सर्दियों का यह कॉम्बिनेशन शरीर
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 37%
  • Publisher: 51%

भुनी हुई शकरकंद और सर्दियों का यह कॉम्बिनेशन शरीर को देगा नई ऊर्जा, आंखों से लेकर पाचन के लिए औषधि

"नई दिल्ली, 15 जनवरी । सर्दियों में तापमान गिरने के साथ ही लोगों की भूख भी बढ़ जाती है। बार-बार भूख लगने लगती है और उस भूख को शांत करने के लिए नमकीन, बिस्किट या तली हुई चीजों का सहारा लेते हैं।Advertisment यह सभी चीजें हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं, लेकिन आयुर्वेद के खजाने में एक ऐसा सुपरफूड छिपा है जो पेट भरने के साथ-साथ गुणों से भी भरपूर है। हम बात कर रहे हैं शकरकंद की। सर्दियों में शकरकंद आसानी से मिलने वाला विकल्प है, जिसे कभी भी खाया जा सकता है। शकरकंद को कुछ लोग उबालकर खाते हैं, लेकिन पानी में उबालने से शकरकंद के गुण कम होते हैं और स्वाद भी फीका हो जाता है। वहीं, भुनी हुई शकरकंद स्वाद से लेकर सेहत के लिए भी औषधि होती है। सर्दियों में रात के समय भी भूख लगती है और समझ नहीं आता क्या खाएं। ऐसे में भुनी हुई शकरकंद बेस्ट विकल्प है। शकरकंद को भुनने से उसमें अग्नि तत्व बढ़ जाता है जो वात को संतुलित करने में मदद करता है। सर्दियों में वात की वृद्धि शरीर में तेजी से होती है और ऐसे में वात को संतुलित करने में भुनी हुई शकरकंद मदद करती है। भुनने की प्रक्रिया में शकरकंद के जटिल स्टार्च को प्राकृतिक शर्करा में बदल देती है, जिससे यह रात के समय पचने में आसान हो जाती है, इसलिए ये सर्दियों की भूख को मिटाने का बेहतर विकल्प हो सकता है। सर्दियों में आलस और सुस्ती आना साधारण समस्या है। ऐसे में रात के समय भुनी हुई शकरकंद के सेवन से विटामिन बी6 और मैग्नीशियम की पूर्ति होती है, जिससे मस्तिष्क में सेरोटोनिन हॉर्मोन का उत्पादन होता है और यह मूड, नींद, भूख और भावनाओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह तनाव से राहत दिलाने में भी सहायक है। भुनी हुई शकरकंद में बीटा-कैरोटीन की मात्रा बढ़ जाती है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सर्दियों में अक्सर आंखों में रुखापन, पानी आना और लालिमा की शिकायत होती है। इन सभी परेशानियों से मुक्ति दिलाने में भुनी हुई शकरकंद मदद करेगी। अब सवाल है कि भुनी हुई शकरकंद का सेवन कैसे और कब-कब कर सकते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, भुनी हुई शकरकंद में मसाला मिलाकर खाया जा सकता है। जैसे काला जीरा, नींबू, जीरा पाउडर और सोंठ के साथ मिलाकर खाने से यह सर्दी और बलगम में राहत देगी। शकरकंद को शाम के नाश्ते या रात के समय डिनर में ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि सोने से 2-3 घंटे पहले इसे खा लें। अगर कफ की परेशानी नहीं है तो रात के समय दूध के साथ भुनी हुई शकरकंद का सेवन किया जा सकता है। --आईएएनएस पीएस/डीकेपी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

चिकित्सा जीवन शैली भुनी हुई शकरकंद और सर्दियों का यह कॉम्बिनेशन शरीर आंखों से लेकर पाचन के लिए औषधि न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 18:19:36