ब्रिटिश यूट्यूबर लॉर्ड माइल्स के दुबई में खोए एयरपोड्स पाकिस्तान के झेलम में मिले हैं। 'Find My' फीचर से लोकेशन का पता चलने पर माइल्स उन्हें वापस लेने पाकिस्तान जा रहे हैं।
अभी तक दुनिया भर में भीख मांगने के लिए पहचाने जाने वाले पाकिस्तान पर अब चोरी के भी आरोप लग गए हैं। दरअसल एक ब्रिटिश यूट्यूबर को लेकर खबरे आ रही हैं कि दुबई में खोए उनके Airpods की लोकेशन पाकिस्तान में दिखाई दे रही है। दुबई यात्रा के दौरान होटल के कमरे से उनके Airpods गायब हो गए थे। इसके बाद जहां ज्यादातर लोग Airpods वापिस मिलने की उम्मीद को छोड़कर नए इयरफोन खरीद लेते, वहीं लॉर्ड माइल्स ने एयरपोड्स को वापिस पाने को ही मिशन बना लिया।कैसे पता चली लोकेशनदरअसल ऐपल के 'Find My' फीचर की मदद से उन्हें पता चला कि उनके खोए हुए AirPods किसी तरह पाकिस्तान के झेलम शहर पहुंच गए हैं। उनके एयरपोड्स की लोकेशन डिफेंस रोड के पास '2nd Wife Restaurant' के नाम की जगह पर दिखाई दे रही थी। अब माइल्स अपने एयरपोड्स को वापिस पाने के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं। यह पूरा वाक्या आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा में है।X पर दी जानकारी29 मई को X पर माइल्स ने इस बारे में जानकारी दी थी कि मेरे एयरपोड्स को खोए एक साल होने वाला है और अब मैं इन्हें वापिस लेने पाकिस्तान जा रहा हूं। उन्होंने अपने पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जिसमें दिखाई दे रहा है कि उनके एयरपोड्स को उनके चेक करने से 31 मिनट पहले ही इस्तेमाल किया गया है। माइल्स का कहना है कि अपने एयरपोड्स को वापिस पाने के लिए वह लोकल पुलिस का सहारा लेंगे और चोरी करने वाले को पकड़वाकर ही मानेंगे। इसके अलावा वह एयरपोड्स को वापिस पाने का पूरा सफर अपने यूट्यूब चैनल के लिए फिलमाएंगे भी। My AirPod pros have been lost for a year in Pakistan and guess who’s going to go there next week and get his property back! pic.
twitter.com/yXnP7ZJdkf— Lord Miles Official May 29, 2025 इंटरनेट पर बना हॉट टॉपिकमाइल्स के एयरपोड्स इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बने हुए हैं। कुल लोग उन्हें जुनूनी तो वहीं कुछ उन्हें पागल भी बता रहे हैं। कई लोगों का सोशल मीडिया पर कहना है कि पाकिस्तान जाकर एयरपोड्स वापिस पाने से अच्छा नए एयरपोड्स खरीद लेना होगा। वहीं कुछ पाकिस्तान में माइल्स की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। लोगों का यह भी कहना है कि पाकिस्तान जाना खतरे से खाली नहीं होगा। साथ ही वहां की पुलिस से माइल्स को किसी तरह की मदद नहीं मिल पाएगी। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार माइल्स का कहना है कि उन्हें चोरों से नफरत है और वह उनके एयरपोड्स चोरी करने वालों को पकड़वाकर रहेंगे।
एयरपॉड्स पाकिस्तान में मिले खोए एयरपॉड्स पाकिस्तान में यूट्यूबर जा रहा है पाकिस्तान पाकिस्तान में एयरपॉड्स की तलाश एयरपॉड्स वापस लेने की यात्रा एयरपॉड्स की खोज की कहानी पाकिस्तान में खोए गैजेट्स यूट्यूबर की एयरपॉड्स जर्नी पाकिस्तान में मिला खोया डिवाइस
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पहले तो किया पाकिस्तान का सपोर्ट, अब सीजफायर का क्रेडिट लेने भी लपका चीनOperation Sindoor: पहले तो किया पाकिस्तान का सपोर्ट, अब सीजफायर का क्रेडिट लेने भी लपका चीन
Read more »
पाकिस्तान में भीख मांगना बन गया बड़ा कारोबार, हवेली से लेकर एसयूवी तक खरीद ली, विदेश तक फैला नेटवर्कBeggars in Pakistan: पाकिस्तान में भीख मांगना व्यवसाय बन गया है। कुछ लोग इसे पेशे की तरह करते हैं। पाकिस्तान में लोगों ने भीख मांगकर हवेली बना ली है।
Read more »
ससुरालवालों ने प्रेग्नेंट बहू को मारकर खेत में फेंका: सहारनपुर में बोरे में मिली लाश; एक साल पहले घर से भाग...सहारनपुर में एक प्रेग्नेंट युवती का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। युवक तीन दिन पहले ही युवती को घर लता था। जो युवक के परिजनों को बर्दाश्त नहीं हुआ।
Read more »
गुजरात का एक गांव..जहां नहीं आता बिजली का बिल, बस एक काम से कर दिखाया 'चमत्कार'गुजरात का मोढेरा गांव 1000 साल पुराने सूर्य मंदिर के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है। इस गांव में अब बिजली भी नहीं जाती है और बिल भी जीरो आता है।
Read more »
पटना में चोरों का कहरः अपराधी अब हुए हाईटेक, 'गोल्ड डिटेक्टर' की मदद से कई फ्लैटों से लाखों के जेवरात गायबपटना के दानापुर में चोरों का आतंक बढ़ गया है, जहाँ वे अब फ्लैटों और घरों को निशाना बना रहे हैं, खासकर उन घरों को जहाँ कीमती जेवरात रखे होते हैं।
Read more »
Indus Water Treaty: एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान, बनकर तैयार हो गया मास्टर प्लानप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर की रैली में पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, “अगर पाकिस्तान भारतियों के खून से खेलेगा तो पाकिस्तान को भारत का पानी भी नहीं मिलेगा.
Read more »
