भास्कर LIVE अपडेट्स:ताइवान में 13 मंजिला इमारत में भीषण आग लगी; 46 लोगों की मौत, 12 से ज्यादा घायल taiwan fire
Breaking News LIVE Updates | Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, India And World Latest Pictures Videos2 मिनट पहलेताइवान में गुरुवार को 13 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस आगजनी में 46 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हैं। काऊशुंग शहर के दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग तड़के करीब तीन बजे लगी। आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्होंने तड़के तीन बजे एक विस्फोट की आवाज सुनी थी।बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदू मंदिर पर हमला, गोलीबारी में तीन लोगों की मौत बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले का मामला सामने आया है। बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान चांदपुर जिले में भीड़ ने हिंदू मंदिर पर हमला किया। इस दौरान हुई झड़प में गोली मारकर 3 लोगों की हत्या कर दी गई। देश के अलग-अलग हिस्सों से मंदिरों पर इसी तरह के हमलों की खबरें आ रही हैं। बांग्लादेश हिंदू यूनिटी काउंसिल ने ट्वीट करके कहा,"13 अक्टूबर 2021, बांग्लादेश के इतिहास का निंदनीय दिन है। अष्टमी के दिन मूर्ति विसर्जन के मौके पर कई पूजा मंडपों में तोड़फोड़ हुई है। हिंदुओं को अब पूजा मंडपों की रखवाली करनी पड़ रही है। आज पूरी दुनिया चुप है। मां दुर्गा अपना आशीर्वाद सभी हिंदुओं पर बनाए रखें। कभी माफी न दें।"दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा के आयोजन की इजाजत को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि राजधानी में पिछले तीन महीने में कोरोना महामारी नियंत्रण में है। ऐसे में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छठ पूजा के आयोजन की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि इस मामले पर DDMA की बैठक जल्द बुलाई जाए और छठ पूजा समारोह के आयोजन की इजाजत मिले।बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है। नोरा ED के दफ्तर पहुंच गई हैं। जैकलीन से कल पूछताछ होगी। इन दोनों से 200 करोड़ की ठगी और फिरौती के मामले में पूछताछ की जानी है। सुकेश चंद्रशेखर नाम के आरोपी ने दोनों एक्ट्रेस को जेल में बैठेकर अपने जाल में फंसाने की साजिश की थी। तिहाड़ जेल के अंदर से 200 करोड़ रुपए रंगदारी वसूलने के केस में सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस लीना पाल जेल में बन्द हैं। चंद्रशेखर और लीना को दिल्ली पुलिस ने फोर्टिस हेल्थकेयर के प्रमोटर शिविंदर सिंह के परिवार से करीब 200 करोड़ रुपए ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सुकेश चंद्रशेखर इस धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड है। वह 17 साल की उम्र से अपराध कर रहा है। उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इस समय वह रोहिणी जेल में बंद है।त्योहारों से पहले थोक महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। सितंबर में थोक महंगाई दर अगस्त के मुकाबले कम हुई है। थोक महंगाई सितंबर में 10.
66% रही, जो अगस्त में 11.39% पर थी। वहीं सितंबर 2020 में थोक महंगाई 1.32% रही थी। थोक महंगाई दर में गिरावट की बड़ी वजह खाने की चीजों की कीमतों का कम होना है। हालांकि पेट्रोलियम प्रोडक्ट की कीमतों में तेजी देखी गई है।बिहार में दरभंगा के राज परिसर स्थित कंकाली मंदिर के प्रधान पुजारी राजीव कुमार झा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4.30 बजे की है। दहशत फैलाने के लिए हथियारबंद अपराधियों ने पूजा करने आए एक व्यक्ति को भी गोली मार दी, उनकी हालत गंभीर है। बताया जाता है कि 4 बदमाश कार से आऐ थे। घटना के बाद भागने के दौरान आसपास के लोगों ने 3 हमलावरों को पकड़ लिया और लात-घूंसों, लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की, इसमें एक की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है।मध्य प्रदेश में रतलाम के मोहन नगर इलाके में प्लास्टिक पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। रिहायशी इलाके और पेट्रोल पंप के पास स्थित गोदाम में लगी आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मोहन नगर के कुछ घर भी आग और धुएं से प्रभावित हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने रिहायशी इलाके को खाली करवाया है। दमकल की 7 से 8 गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गईं। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।शाहरुख खान के बेटे आर्यन के ड्रग्स केस पर अब डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन सामने आया है। राम गोपाल ने सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट शेयर कर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पर निशाना साधा है। अपनी इन पोस्ट में राम गोपाल ने यह भी कहा है कि फैंस, मीडिया हाउसेस और यहां तक कि NCB ने आर्यन खान को उनके पिता शाहरुख से भी बड़ा स्टार बना दिया है। इसके अलावा राम ने तंज कसते हुए कहा है कि NCB ने स्टार किड आर्यन खान को उनके एक्टर पिता से पहले ही लॉन्च कर दिया है।IRCTC और अवेन्यू सुपर मार्ट के शेयर्स ने आज धूम मचा दी है। दोनों शेयर्स 5,300 रुपए के पार पहुंच गए हैं। IRCTC का शेयर आज 8% बढ़कर 5,340 रुपए पर पहुंच गया है। डीमार्ट का शेयर भी 5% बढ़कर 5,420 रुपए पर पहुंच गया है। पिछले एक महीने में, एक साल में या फिर जब से इन शेयर्स की लिस्टिंग हुई है, हमेशा इनके शेयर्स तेजी में रहे हैं।वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार नए शिखर पर खुले। पहली बार सेंसेक्स 61,088 और निफ्टी 18,272 के स्तर पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 370 पॉइंट चढ़कर 61,100 पर निफ्टी 100 पॉइंट चढ़कर 18,260 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 शेयर बढ़त के साथ और 6 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें इन्फोसिस के शेयर 4%, टेक महिंद्रा के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं M&M के शेयर में करीब 1% की कमजोरी देखने को मिल रही है।पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित ममता बनर्जी अपने राजनीतिक फलक का विस्तार करने की योजना बना रही है। ममता बनर्जी खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकल्प के तौर पर पेश करना चाहती हैं। इसी कड़ी में त्रिपुरा, असम और गोवा के बाद टीएमसी अब देश के सबसे बडे सियासी सूबे UP में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके लिए असम और गोवा की तरह उत्तर-प्रदेश में कांग्रेस के बड़े ब्राह्मण चेहरे ललितेशपति त्रिपाठी को TMC में शामिल कराने की तैयारी है। खबर है कि ललितेश UP में ममता की तृणमूल कांग्रेस पार्टी का चेहरा बनेंगे। ललितेश की जॉइनिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ललितेश के जरिए TMC यूपी की सियासत में धमाकेदार एंट्री की तैयारी में है।राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद लद्दाख पहुंच गए हैं। वर्षों से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए वे इस साल लद्दाख के द्रास इलाके में जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। परंपरागत रूप से, राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी में दशहरा समारोह में भाग लेते रहे हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। राष्ट्रपति कोविंद 14 और 15 अक्टूबर को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इस दौरान 14 अक्टूबर को वह लेह के सिंधु घाट में सिंधु दर्शन पूजा करेंगे। इसी दिन शाम को वह उधमपुर में सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद 15 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर वह द्रास में करगिल युद्ध स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान वह जवानों से बातचीत भी करेंगे।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई: आवासीय सोसायटी में खड़ीं 20 मोटरसाइकिलों में लगी आग, बाल-बाल बचे स्थानीय निवासीघटना कुर्ला की एक आवासीय सोसायटी की है। आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।
Read more »
Qualifiers: पुर्तगाल की जीत में रोनाल्डो की करिश्माई हैट्रिक, डेनमार्क ने वर्ल्ड कप में जगह बनाईपुर्तगाल ने उनके करिश्माई प्रदर्शन से इस मैच में लक्समबर्ग को 5-0 से करारी शिकस्त दी. अपना 182वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे रोनाल्डो की यह पुर्तगाल की तरफ से 10वीं हैट्रिक है.
Read more »
IPL: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता की जीत, आखिरी ओवर में दिल्ली को हराया, फाइनल में पहुंचीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का दूसरा क्वालिफायर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच है. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच की विजेता टीम का फाइनल में सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा. वहीं हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
Read more »
ताइवान की एक इमारत में लगी भीषण आग, 46 लोगों की मौत, 41 झुलसेताइवान में 13 मंजिला एक इमारत में आग लगने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। लगभग 51 लोग इस आग झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये आग कैसे लगी अभी इसका कारण पता नहीं चल पाया है।
Read more »
ताइवान में इमारत में आग लगने से कम से कम 46 की मौत - BBC Hindiदक्षिणी ताइवान में एक इमारत में आग लगने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है. काऊशुंग शहर में तेरह मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों पर अपने फ्लैटों लोग फंस गए थे.
Read more »
