चीन ने ऊर्जा के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में बाजी मारते हुए दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। इससे पनबिजली और डीजल-पेट्रोल पर चीन की निर्भरता में भारी कमी आने का अनुमान जताया जा रहा है। इस क्षेत्र में अब तक अमेरिका और फ्रांस का दबदबा था। हालांकि, चीन ने अब अपनी बादशाहत कायम कर ली...
बीजिंग: चीन ने परमाणु ऊर्जा के मामले में दुनिया के सभी देशों को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। वर्तमान में चीन के पास दुनिया की सबसे ज्यादा परमाणु इकाइयां हैं और उससे वह दुनिया में सबसे ज्यादा ऊर्जा का उत्पादन भी कर रहा है। अभी तक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अमेरिका और फ्रांस का बोलबाला था। चीन परमाणु ऊर्जा प्रशासन द्वारा रविवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पहली बार, चीन परमाणु ऊर्जा के समग्र पैमाने के मामले में दुनिया का अग्रणी बन गया है।चीन के पास कितने परमाणु ऊर्जा रिएक्टररिपोर्ट में कहा गया है, 'वर्तमान में, चीन में 102 परमाणु ऊर्जा इकाइयां हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 113 मिलियन किलोवाट है, जो चालू, निर्माणाधीन और निर्माण के लिए स्वीकृत तीनों को मिलाकर हैं। परमाणु ऊर्जा के कुल पैमाने के संदर्भ में, चीन पहली बार दुनिया का पहला परमाणु ऊर्जा उत्पादक बन गया है।' एसोसिएशन ने कहा कि वर्तमान में, चीन में 28 परमाणु ऊर्जा इकाइयां निर्माणाधीन हैं, जिनकी कुल क्षमता 33.
65 मिलियन किलोवाट है।चीन लगातार बढ़ा रहा परमाणु ऊर्जा क्षमताइसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन लगातार 18 वर्षों से निर्माणाधीन बिजली इकाइयों की क्षमता के मामले में दुनिया में पहले स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है, 'चीन में 58 परमाणु ऊर्जा इकाइयां वाणिज्यिक रूप से संचालित हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 60.96 मिलियन किलोवाट है। इसके अलावा, हमारे देश का परमाणु ऊर्जा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है।' CNEA ने कहा कि 2024 में, चालू बिजली संयंत्रों से कुल ऊर्जा उत्पादन 444.7 मिलियन किलोवाट-घंटे तक पहुँच गया, जो देश के कुल ऊर्जा उत्पादन का 4.72% है, जिससे कुल परमाणु ऊर्जा उत्पादन के मामले में चीन दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गया है।कितने देशों के पास परमाणु ऊर्जा रिएक्टरवर्तमान में दुनिया के 32 देश परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का संचालन कर रहे हैं। ये देश परमाणु ऊर्जा से दुनिया की बिजली का लगभग दसवां हिस्सा पैदा करते हैं। इनमें से ज़्यादातर यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पूर्वी एशिया में हैं। अब तक संयुक्त राज्य अमेरिका परमाणु ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक था, जबकि फ्रांस दूसरे स्थान पर है। हालांकि, वह अपनी कुल जरूरत का लगभग 70% बिजली परमाणु ऊर्जा से उत्पादित करता है।इन देशों ने परमाणु ऊर्जा से किया तौबाकुछ देशों ने पहले परमाणु रिएक्टर संचालित किए थे, लेकिन वर्तमान में उनके पास कोई परमाणु ऊर्जा संयंत्र संचालित नहीं है। उनमें से, इटली ने 1990 तक अपने सभी परमाणु स्टेशनों को बंद कर दिया। 1987 के जनमत संग्रह के कारण इटली ने अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद किया था। लिथुआनिया ने 2009 में अपने परमाणु स्टेशन को बंद कर दिया क्योंकि वह खतरनाक आरबीएमके रिएक्टर का इस्तेमाल कर रहा था। कजाकिस्तान ने 1999 में परमाणु ऊर्जा को समाप्त कर दिया था, लेकिन संभवतः 2035 तक जनमत संग्रह के तहत इसे फिर से शुरू करने की योजना बना रहा है। जर्मनी ने 1960 से लेकर 2023 में अपनी चरणबद्ध नीति के पूरा होने तक परमाणु संयंत्रों का संचालन किया। ऑस्ट्रिया और फिलीपींस ने अपने पहले परमाणु संयंत्रों का उपयोग कभी शुरू नहीं किया जो पूरी तरह से निर्मित थे।
Nuclear Power Plants In China China Nuclear Power China Nuclear Power Plant Which Country Is No. 1 In Nuclear Power What Is Chinas Position On Nuclear Power परमाणु शक्ति पर चीन की स्थिति क्या है Nuclear Power In China 2025 China Nuclear Power Plants Under Construction देश के अनुसार परमाणु ऊर्जा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैरिफ छूट से भारत को चीन पर मिलेगी बढ़त: एक्सपर्ट्सअमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैरिफ छूट से भारत को चीन पर मिलेगी बढ़त: एक्सपर्ट्स
Read more »
रूस के बाद दोस्त फ्रांस ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन, संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखकर की जोरदार मांगयूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल में भारत की स्थायी सदस्यता का फ्रांस, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और रूस लगातार समर्थन करते आए हैं, लेकिन चीन के विरोध की वजह से भारत को स्थायी सदस्यता नहीं मिल पाई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फ्रांस के अलावा चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और रूस...
Read more »
भारत ने अमेरिका की बात मानी तो नौ करोड़ दुकानदारों की बढ़ सकती है मुश्किल, जानिए कैसेअमेरिका ने दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया है। चीन को छोड़कर बाकी देशों को 90 दिन की मोहलत दी गई है। भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया है। इस बीच भारत और अमेरिका के बीच व्यापक ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बातचीत हो रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका चाहता है कि भारत अपने रिटेल सेक्टर को पूरी तरह खोल...
Read more »
शक्ति, हर्षिता और अर्चित... मिलिए उन 3 कैंडिडेट्स से, जो इस साल बने UPSC CSE के टॉपर्सUPSC CSE 2024 Toppers: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नतीजों में शक्ति दुबे ने पहला स्थान हासिल किया है.
Read more »
UP Board Result: 2018 में बहन टॉपर, अब महक को मिला पहला स्थान, पापा करते हैं मजदूरीUP Board Topper Result: उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में महक जायसवाल ने पहला स्थान हासिल किया है.
Read more »
अमेरिका, चीन, जापान या भारत; किस देश के पास कूट-कूटकर भरा है सोना?अमेरिका, चीन, जापान या भारत; किस देश के पास कूट-कूटकर भरा है सोना?
Read more »
