भारत का सेवा निर्यात 14 प्रतिशत बढ़कर 102 अरब डॉलर तक पहुंचा : नीति आयोग
"नई दिल्ली, 6 अक्टूबर । नीति आयोग की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, भारत का सेवा निर्यात 102 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।Advertisment रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सेवा आयात भी कुल 48 अरब डॉलर रहा, जो 4.
2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2025 में देश का कुल व्यापार 1.73 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें 823 अरब डॉलर का निर्यात और 908 अरब डॉलर का आयात शामिल है। मिनरल फ्यूल, इलेक्ट्रिकल मशीनरी और न्यूक्लियर रिएक्टर प्रमुख निर्यात श्रेणियां थीं, जिनमें इलेक्ट्रिकल मशीनरी में 38.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। शीर्ष आयात वस्तुओं में मिनरल फ्यूल, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, पर्ल्स और न्यूक्लियर रिएक्टर शामिल थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनऑर्गेनिक केमिकल में 82.1 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि न्यूक्लियर रिएक्टर आयात में 18.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, ब्रिटेन, चीन और सिंगापुर को भारत के निर्यात में गिरावट आई, जबकि अमेरिका को निर्यात में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस तिमाही के दौरान, चीन, रूस, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, इराक, सऊदी अरब और सिंगापुर से आयात में वृद्धि हुई। आयात प्रवाह में संयुक्त अरब अमीरात से सोने और चीन से इलेक्ट्रॉनिक्स का योगदान रहा। इससे पहले दिन में, एसएंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित आंकड़ों में कहा गया था कि सितंबर में भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां स्थिर रहीं और एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स 60.9 पर रहा। एचएसबीसी की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि सेवा क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां मजबूत बनी रहीं, हालांकि यह अगस्त में देखे गए हालिया उच्च स्तर से थोड़ी कम थीं। उन्होंने कहा, अधिकांश ट्रैकर्स में नरमी आई, लेकिन सर्वेक्षण में ऐसा कुछ भी नहीं दिखा, जिससे पता चले कि सेवाओं में विकास की गति में कोई बड़ी गिरावट आई है। उन्होंने आगे कहा, इसके बजाय, फ्यूचर एक्टिविटी इंडेक्स मार्च के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो सेवा कंपनियों के बीच व्यावसायिक संभावनाओं को लेकर बढ़ती आशावाद का संकेत है। रिपोर्ट के अनुसार, पीएमआई रीडिंग ने भारत की सेवा अर्थव्यवस्था में निरंतर स्थिरता का संकेत दिया, जिसे मजबूत मांग, नई व्यावसायिक गतिविधियों और कंपनियों के बीच सकारात्मक दृष्टिकोण का समर्थन प्राप्त है। --आईएएनएस एसकेटी/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इंडोनेशिया: स्कूल हादसे में मौत का आंकड़ा 14 पहुंचा, लापता लोगों की तलाश जारीइंडोनेशिया: स्कूल हादसे में मौत का आंकड़ा 14 पहुंचा, लापता लोगों की तलाश जारी
Read more »
14 Dead In Landslides Triggered By Relentless Rainfall In Nepal’s Ilam DistrictThe region, which borders India’s Darjeeling district, has been one of the worst affected by the recent spell of heavy rain, which has caused flooding, landslides, and widespread disruption across multiple parts of the country.
Read more »
कफ सिरप कांड: बच्चों को दवा लिखने वाला डॉक्टर गिरफ्तार, अब तक 14 की मौतमध्य प्रदेश में कफ सिरप से अब तक 14 बच्चों की मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। छिंदवाड़ा के परासिया उपखंड में 7
Read more »
नेपाल में बरसा कुदरत का कहर, भारी बारिश के बाद भूस्खलन में 14 लोगों की मौतनेपाल में बरसा कुदरत का कहर, भारी बारिश के बाद भूस्खलन में 14 लोगों की मौत
Read more »
Leh Violence: सोनम वांगचुक को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मिली राहत, 14 अक्टूबर तक टली सुनवाईLeh Violence: Supreme Court does not grant relief to Sonam Wangchuk, hearing postponed till October 14 सोनम वांगचुक को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मिली राहत, 14 अक्टूबर तक टली सुनवाई
Read more »
Bihar Assembly Election date 2025: অশান্ত বিহারে মাত্র দুদফায় নির্বাচন! ১৪-য় নভেম্বর ফল ঘোষণা...Bihar To Vote On November 6 And 11 In Two Phases, Results On November 14
Read more »
